JAC Board Result 2026: झारखंड अकेडमिक काउंसिल का इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम उत्कृष्ट रहा है। महाविद्यालय के तीनों संकाय—साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स—में छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। योगदा सत्संग इंटरमीडिएट महाविद्यालय, धुर्वा (जगन्नाथपुर) का परिणाम शानदार रहा है। 12वीं वाणिज्य संकाय में 478 अंक के साथ राज्य भर में टॉप करने वाली स्वेता प्रसाद इसी स्कूल की छात्रा है। स्कूल से साइंस संकाय में कुल 244 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 206 छात्र सफल रहे। इस प्रकार पासिंग प्रतिशत 84.42 रहा। सफल छात्रों में 166 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी और 40…
Author: Vikash Srivastava
JAC Board 12th Result: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की इंटरमीडिएट कला संकाय परीक्षा 2026 में 478 अंक हासिल कर राज्यभर में पहला स्थान प्राप्त करने वाली छोटी कुमारी ने मेहनत, लगन और आत्मविश्वास की मिसाल पेश की है। केएन +2 स्कूल हरनद बोकारो की छात्रा छोटी बेहद साधारण परिवार से आती हैं, लेकिन उनकी उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि सीमित संसाधन भी बड़े सपनों को रोक नहीं सकते। छोटी के पिता भवानी शंकर नायक राशन दुकान में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि माता माला देवी गृहिणी हैं। आर्थिक तंगी के बावजूद परिवार ने बेटी की…
JAC 12th Result 2026: इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम में जमशेदपुर के सक्षम मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साइंस स्ट्रीम में 95 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। साधारण परिवार से आने वाले सक्षम ने अपनी मेहनत, अनुशासन और स्पष्ट लक्ष्य के दम पर यह मुकाम हासिल कर यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के सामने कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। सक्षम मिश्रा की सफलता के पीछे लगातार मेहनत और पढ़ाई के प्रति समर्पण प्रमुख कारण रहा है। उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि किसी एक दिन का परिणाम नहीं, बल्कि लंबे समय तक…
Campus Boom. कदमा निवासी 18 वर्षीय पियूष साहू इन दिनों अपने अनोखे सामाजिक कार्यों के कारण चर्चा में हैं। कक्षा 11वीं के छात्र पियूष ने यह साबित कर दिया है कि सेवा के लिए न उम्र मायने रखती है और न ही संसाधनों की कमी। अपने प्रयासों से वे सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा की मजबूत कड़ी बन चुके हैं। Campus Boom के Change Maker of Society श्रृंखला के इस कड़ी में पढ़े पियूष साहू के प्रयासों की कहानी। शास्त्री नगर बना सेवा का केंद्र पियूष ने अपने अभियान की शुरुआत शास्त्री नगर से की, जहाँ वे डिजिटल…
Navin Mandal. गांव के एक साधारण युवक ने असाधारण पहल करते हुए नशे के खिलाफ एक सशक्त मुहिम छेड़ दी है। पूर्वी सिंहभूम के हितकू पंचायत के केदो गांव निवासी 21 वर्षीय बाबूलाल हेंब्रम आज अपने प्रयासों से युवाओं को नशे से दूर कर खेल और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित कर रहे हैं। Campus Boom की विशेष श्रृंखला Change Maker of Society के आज की कड़ी में पढ़े एक छोटे से गांव के साधारण युवक बाबूलाल हेंब्रम की असाधारण पहल की कहानी, जिन्होंने खेल को माध्यम बनाते हुए नशा के खिलाफ एक बड़ा हथियार बना लिया है। साधारण शुरुआत,…
Campus Boom. सिंहभूम जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन भवन के प्रयाग कक्ष में सोमवार को भोजपुरी पत्रिका ‘अँगना’ के “बियाह के नेगचार” विशेषांक का भव्य लोकार्पण पारंपरिक गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच संपन्न हुआ। मातृभाषा भोजपुरी की इस आकर्षक पत्रिका का संपादन डॉ. संध्या सिंह सूफ़ी ने किया है, जिसमें 15 रचनाकारों ने विवाह के विभिन्न नेगचार पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत की हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अजय कुमार ओझा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अनिरुद्ध त्रिपाठी ‘अशेष’ एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ भारती कुमारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वीणा पांडे ‘भारती’…
Campus Boom. कोल्हान विश्वविद्यालय से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्र संगठन और जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के पूर्व प्राचार्य के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है। सोमवार को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने पूर्व प्राचार्य डॉ. अमर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं आरोपों पर Campus Boom की ओर से प्रतिक्रिया लेने पर डॉ. सिंह ने सख्ती से खंडन किया है। लॉ कॉलेज को जमीन आवंटन नियम विरुद्ध : सोनू ठाकुर मोर्चा के संस्थापक सदस्य सह सिंडिकेट सदस्य सोनू ठाकुर ने आरोप लगाया कि जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज को जमीन आवंटन नियमों…
Rina Kumari. समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने के लिए जब कोई युवा खुद आगे बढ़कर जिम्मेदारी उठाता है, तो बदलाव की एक नई कहानी जन्म लेती है। हिटकू पंचायत के सौरव महतो भी ऐसे ही एक युवा हैं, जो बाल विवाह जैसी गंभीर सामाजिक समस्या के खिलाफ लगातार काम कर रहे हैं। Campus Boom के विशेष श्रृंखला Change Maker of Society में हम ऐसे ही युवाओं के प्रयासों लेकर आ रहे हैं जो अपने छोटे छोटे क़दमों से बड़ा परिवर्तन ला रहे हैं। इसी कड़ी में आज पढ़िए सौरभ महतो की प्रेरणादायक कहानी जो पूर्वी सिंहभूम के हितकू…
आर्यन उड़ान की पुकार छोड़ दो… यह तितली है — खुले आसमान की, फैलाए पंख जहाँ में, उड़ना चाहे सौ ब्रह्माण्ड में। जो निकले तेरे मन से, दफ़न सृष्टि के कफ़न से, जो जाए तुझे छूकर, रास्ता बनाए तेरे तन से। ना करो खराब इसकी खूबसूरती को, तुम जानो ना इसकी दूर दृष्टि को, तुम्हारे हाथों में यह महफ़ूज़ नहीं, तुम्हारी सोच के पिंजरे से यह कभी खुश नहीं। अपने आगोश में कब तक दबाओगे, उसके पंखों के रंग कब तक छिपाओगे? ज़रा आईना देखो तुम एक बार, कभी तुमने भी चाहा था मुट्ठी में सारा संसार। जो यह पर्दा…
Campus Boom. समाज में बदलाव हमेशा बड़े मंचों या बड़ी हस्तियों से नहीं, बल्कि आम लोगों के छोटे-छोटे प्रयासों से शुरू होता है। “Change Maker of Society” श्रृंखला ऐसे ही प्रेरणादायक युवाओं और नागरिकों की कहानियों को सामने लाने का एक प्रयास है, जो अपने जुनून, सेवा भावना और निरंतर प्रयास से अपने आसपास सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। ये वे लोग हैं, जो समस्याओं को केवल देखते नहीं, बल्कि उन्हें समझकर समाधान की दिशा में कदम बढ़ाते हैं और समाज को एक नई दिशा देने का काम करते हैं। आज की कड़ी में पढ़े मुस्कान की कहानी, जिसने खुल…

