Anisha Srivastava. पूर्वी सिंहभूम जिले के खाकरीपाड़ा पंचायत के 20 वर्षीय युवा रोहित पूर्ति आज अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों में शिक्षा और जागरूकता की नई मिसाल बन रहे हैं। इंटर तक शिक्षित रोहित ने ADIR फेलोशिप से जुड़ने के बाद समाज में बदलाव लाने का संकल्प लिया और वयस्क साक्षरता अभियान की शुरुआत की। उनका यह प्रयास अब गांव की महिलाओं और ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। Campus Boom की विशेष श्रृंखला Change Maker of Society के इस कड़ी में पढ़े शिक्षा की अलख जगा रहे रोहित के प्रयास की कहानी। शिक्षा को बनाया…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. मातृशक्ति के सम्मान में राजेंद्र विद्यालय, घुटिया में रविवार को भव्य एवं भावनात्मक “मदर्स डे” समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर पूरे दिन उत्साह, उल्लास और पारिवारिक स्नेह के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, नृत्य और अभिनय के माध्यम से अपनी माताओं के प्रति प्रेम एवं सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या खुशबू ठाकुर ने माताओं के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी माताओं का अभिनंदन किया। इसके बाद बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीत एवं नृत्य ने उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। https://www.campusboom.com/campus-hindi-news/campus-summer-event-2026-now-send-your-poetry-to-students-as-well-as-teachers-on-the-platform-15406/…
Campus Boom. डिजिटल दौर में स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता को नया मंच देने के उद्देश्य से स्वतंत्र पत्रकारिता एवं समाचार मंच लिबर्टी ब्लॉक का रविवार को आधिकारिक एप लॉन्च किया गया। इस मंच की स्थापना युवा मीडिया उद्यमी निगम घोष ने की है। मंच का उद्देश्य पत्रकारिता में पारदर्शिता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और पत्रकारों के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। गोलमुरी के एक होटल में पत्रकारों के समक्ष आयोजित लॉन्च कार्यक्रम के दौरान संस्थापक निगम घोष ने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया पर जनता का भरोसा लगातार चुनौती का सामना कर रहा है। ऐसे में लिबर्टी ब्लॉक एक ऐसा…
Campus Boom. सोनारी, जमशेदपुर की रहने वाली लखी गोराई आज अपने समुदाय में बदलाव की नई पहचान बन चुकी हैं। बी.कॉम की पढ़ाई कर रही लखी निर्मल नगर बी क्षेत्र से आती हैं, जहां नशाखोरी, बाल विवाह और बाल मजदूरी जैसी गंभीर समस्याएं लंबे समय से समाज को प्रभावित करती रही हैं। सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि इन समस्याओं को कई बार स्थानीय स्तर पर समर्थन भी मिल जाता था, जिससे बदलाव लाना आसान नहीं था। Campus Boom की विशेष श्रृंखला Change Maker of Society के इस कड़ी में पढ़े लखी गोराई के उस संकल्प और जज्बे की कहानी…
Campus Boom. थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के कल्याण एवं सहायता के लिए वर्ष 2002 से कार्यरत संस्था अनुराग फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार को दयानंद पब्लिक स्कूल में “विश्व थैलेसीमिया दिवस 2026” के अवसर पर जागरूकता एवं सामुदायिक समर्थन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “Hidden No More – Finding the Undiagnosed, Supporting the Unseen” (“अब छिपे नहीं — अनपहचाने मरीजों की पहचान और अनदेखे लोगों को सहयोग”) रखी गई थी। कार्यक्रम का उद्देश्य थैलेसीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना, अनपहचाने मामलों की पहचान करना तथा प्रभावित बच्चों एवं परिवारों को सहयोग प्रदान करना था। कार्यक्रम में थैलेसीमिया से…
Rina Kumar, Campus Boom. पूर्वी सिंहभूम जिले के सुंदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांगीरा, गितिलता की रहने वाली 21 वर्षीय रीता महतो अपने समुदाय में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। साधारण किसान परिवार से आने वाली रीता आज बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने और शिक्षा के प्रति जागरूक करने का काम कर रही हैं। http://Campus Boom की विशेष श्रृंखला Change Maker of Society के इस कड़ी में पढ़े रीता महतो के प्रयास की कहानी। रीता महतो वर्तमान में जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। मध्यमवर्गीय परिवार में पली-बढ़ी रीता के…
K. Durga Rao, Gamhariya. गम्हरिया स्थित जेवियर स्कूल में विद्यार्थी परिषद का चयन चुनाव के माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमें अध्यक्ष के रूप में लक्ष्य कुमार और उपाध्यक्ष के रूप में अदिति चौधरी को चुनाव के माध्यम से चयन किया गया।वही सचिव के पद पर श्रेया सुहानी और सह-सचिव के रूप में आलोक कुमार ने बाजी मारी। https://www.campusboom.com/campus-hindi-news/campus-summer-event-2026-now-send-your-poetry-to-students-as-well-as-teachers-on-the-platform-15406/ नव-निर्वाचित सदस्यों को निवर्तमान विद्यार्थी परिषद के सदस्य आयुष कुमार ने कार्यभार और दायित्व सौंपा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबस्टियन एस जे थे। इसके साथ ही विद्यालय के चारों हाउस के कप्तान और उपकप्तान का चयन भी…
Campus Boom. दक्षिणी छोटा गोविंदपुर पंचायत की 18 वर्षीय इंटर की छात्रा निशा कुमारी आज अपने क्षेत्र की किशोरियों और महिलाओं के बीच जागरूकता की मिसाल बन चुकी हैं। जिस विषय पर कभी खुलकर बात करना भी मुश्किल माना जाता था, उसी माहवारी जैसे संवेदनशील मुद्दे पर निशा अब न केवल खुलकर संवाद कर रही हैं, बल्कि अपने समुदाय में जागरूकता फैलाने का काम भी कर रही हैं। Campus Boom की विशेष श्रृंखला Change Maker of Society के इस कड़ी में पढ़े निशा कुमारी के अथक प्रयास की कहानी। 223 से अधिक लोगों तक पहुँचाया जागरूकता का संदेश निशा ने…
Campus Boom. शिक्षा और रोजगार के समन्वय की दिशा में जमशेदपुर के सीतारामडेरा स्थित राजकीयकृत आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल ने गुरुवार को एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। विद्यालय परिसर में साकची स्थित ‘ई-डिजिटल इंडिया’ (E-digital India) के सहयोग से टाटा मोटर्स (Tata Motors) द्वारा एक विशेष कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर इस वर्ष 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 20 प्रतिभावान छात्र प्रक्रिया में शामिल हुए, जिनमें से 15 छात्रों का चयन उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए किया गया है। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद 15 छात्र चयनित यह प्लेसमेंट ड्राइव विशेष…
Campus Boom. हर सप्ताह अस्पताल जाना, खून चढ़वाना, इंजेक्शन और दवाइयों के सहारे जीवन जीना किसी भी इंसान को तोड़ सकता है। लेकिन टेल्को के घोड़ाबाँधा निवासी नीतू कुमारी महतो ने अपनी बीमारी को कमजोरी नहीं, बल्कि समाज में बदलाव लाने की ताकत बना लिया। पिछले 23 वर्षों से “थैलेसीमिया मेजर” जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही नीतू आज खुद संघर्ष की मिसाल बनकर लोगों को जागरूक करने में जुटी हैं। Campus Boom की विशेष श्रृंखला Change Maker of Society के इस कड़ी में पढ़े पूर्वी सिंहभूम के घोड़ाबांधा की नीतू महतो के संघर्ष की कहानी। मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मी…

