Campus Boom. रचनात्मकता को नई पहचान देने के उद्देश्य से कैंपस बूम द्वारा वीआर मीडिया एंड प्रोडक्शन के सहयोग से Campus Summer Event 2026 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता की शुरुआत 04 मई 2026 से हो चुकी है और प्रतिभागी 15 मई 2026 तक अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी यह प्रतियोगिता पूरी तरह नि:शुल्क है। प्रतिभागी अपनी स्वलिखित हिंदी कविता ईमेल [email protected] या व्हाट्सएप लिंक https://chat.whatsapp.com/KwP9gk6YqE87AJfAFsdHUJ?mode=gi_t (व्हाट्सअप नंबर 8083757257) के माध्यम से भेज सकते हैं। इस बार प्रतियोगिता के साथ-साथ ऑफलाइन बाल कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा, जहां चयनित प्रतिभागियों…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. कोल्हान विश्वविद्यालय में सबकुछ सामान्य नहीं चल रहा है। अंदर खाने में कुछ कुछ गड़बड़िया चल रही है या कोई है जो विश्वविद्यालय के काम काज में दखलअंदाजी कर रहा है जिसका शिकार विश्वविद्यालय प्रशासन, अलाकमन, विभिन्न कॉलेज के प्राचार्य और शिक्षक हो रहे हैं। ऐसे हम नहीं कह रहे हैं बल्कि पिछले एक माह से भी कम समय में जो फेरबदल देखने को मिल रहे हैं वो उलटफर फेर के संकेत हैं। कोल्हान विश्वविद्यालय में महज 20 दिनों के भीतर प्राचार्यों और शिक्षकों के तबादले की दो अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी होने से विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर…
Campus Boom. छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय में शनिवार, 2 मई को एनुअल प्राइज नाइट 2026 का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आर्का जैन यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार एवं निदेशक डॉ अमित कुमार श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि पूर्वी सिंहभूम महिला समन्वय समिति की सचिव डॉ निर्मला शुक्ला द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह…
Campus Boom. भारतीय प्रबंधन संस्थान रांची ने पहली बार प्रतिष्ठित क्यूएस (QS) एग्जीक्यूटिव एमबीए रैंकिंग 2026 में अपनी जगह बनाकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इसके साथ ही आईआईएम रांची झारखंड का पहला संस्थान बन गया है, जिसे इस वैश्विक रैंकिंग में स्थान मिला है। संस्थान ने अपने पहले ही प्रयास में देश के अन्य आईआईएम के बीच चौथा स्थान हासिल किया है, जो कार्यकारी प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में इसके बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। वैश्विक स्तर पर संस्थान को 201+ बैंड में स्थान मिला है, जबकि एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में यह 33वें स्थान पर रहा। क्यूएस एग्जीक्यूटिव एमबीए…
आगे बढ़ते चलो संगमित्रा बसु पाल शिक्षिका, केरला पब्लिक स्कूल, बर्मामाइंस यही ज़िंदगी है, ऐ ज़िंदगी, तू कभी मुड़कर मत देखना। बीते लम्हों की धूल झाड़कर, बस आगे ही आगे बढ़ना। नदियों के जैसे बहते रहना, रुकना तेरा काम नहीं, पत्थर आएँ राहों में चाहे, मुड़ जाना तेरा नाम नहीं। समुद्र की लहरों सी बनकर, हर पल आगे आती रह, उतार-चढ़ाव के इस खेल में, खुद को और सिखाती रह। तूफ़ानों से डरना कैसा, ये तो तेरी पहचान हैं, हर गिरावट के बाद उठ जाना, यही तेरे अरमान हैं। पंछी बन तू उड़ती जा, आसमान को छूती जा, झुकना तेरी…
Riddhi. तू ही तो मेरी माँ है! मैं शिकायतें बहुत करती हूँ तुझसे, क्योंकि तू ही तो दिखाती मुझे सही राह है। पर लगाव भी उतना ही रखती हूँ तुझसे, आख़िर तू ही तो मेरी माँ है। तू ही मेरी सुबह, तू ही मेरी शाम है, तेरे बिना मेरी ज़िंदगी का क्या नाम है। तेरी ममता का है गहरा असर, तू ही मेरी दुनिया, तुझ बिन सूना ये जहाँ है। तेरी गोद में सिर रखकर मैं हर ग़म भूल जाती हूँ, तेरी बातों से ही हर मुश्किल से लड़ जाती हूँ। तू मेरी ताकत है, तू ही मेरी पहचान, तेरे…
Radha Yadav. नारी तुम शक्ति का रूप हो, अपनी इन शक्तियों का सही दिशा में इस्तेमाल करना। कहने दो दुनिया को जो कहना है, पर तुम किसी से ना डरना। अब तुम केवल अपनों के लिए नहीं, बल्कि अपने सपनों के लिए भी जीना। सोचने दो लोगों को जितना तुम्हारे बारे में गलत सोचना है, पर तुम कभी खुद को गलत मत समझना। रोकेंगे लोग तुम्हें अपने सपनों को पूरा करने से, पर तुम कभी नहीं रुकना। हमेशा खुद के लिए इस दुनिया से लड़ना, खुद ही खुद को खुश रखना, खुद ही खुद की ताकत बनना। भले ही लोग…
Rina Kumari. विकास केवल बड़ी योजनाओं से नहीं, बल्कि छोटे-छोटे जमीनी प्रयासों से संभव होता है। एक दस्तावेज़, जो अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, वही किसी व्यक्ति के लिए सम्मान और अधिकार का माध्यम बन सकता है। Campus Boom की विशेष श्रृंखला Change Maker of Society के इस कड़ी में आज पढ़े सदफ़ और उनकी टीम की कहानी जिनके प्रयास न सिर्फ लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ रहा है, बल्कि समाज में भरोसा और आत्मविश्वास भी जगा रहा है। काशीडीह क्षेत्र में बुनियादी दस्तावेज़ों की कमी के कारण सरकारी योजनाओं से वंचित रह रहे लोगों के लिए अब उम्मीद…
Campus Boom. टाटा स्टील और टीएमएच (TMH) के चिकित्सा जगत से जुड़े एक प्रतिष्ठित परिवार की लाडली देवांशी श्रेया ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 10वीं की बोर्ड परीक्षा (ICSE) में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। कदमा निवासी देवांशी, डीबीएमएस (DBMS) इंग्लिश स्कूल की छात्रा हैं। देवांशी के पिता विकास सोलंकी टाटा स्टील में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता डॉ. स्मिता सिंह टीएमएच की जानी-मानी चिकित्सक हैं। देवांशी ने अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के निरंतर मार्गदर्शन, शिक्षकों के सहयोग और अपनी कड़ी मेहनत को दिया है। बचपन से ही…
Ajay Muskan. “श्रम शक्ति…!!” मज़दूर हूँ, मजबूर नहीं, मेहनत करता हूँ, क़सूर नहीं। पेट मेरी भी भरे, सबकी भी रोटी रहे, फिर क्यों शिकायत करूँ हुज़ूर कहीं…? मज़दूर हूँ, मजबूर नहीं… मेहनत करता हूँ, क़सूर नहीं… भूख से लड़ता, प्यास से लड़ता, सर्दी, गर्मी, बरसात से लड़ता। हालात से, जज़्बात से लड़ता, धूल, मिट्टी और पहाड़ से लड़ता। भत्तों से लड़ता, सत्ता से लड़ता, उन्मादी हर जत्था से लड़ता। जीने को जीवन-व्यवहार से लड़ता, पर सबसे पहले अपने किरदार से लड़ता। उचित सम्मान और व्यवहार के लिए, हर दिन मैं अधिकार के लिए लड़ता। मज़दूर हूँ, मजबूर नहीं… मेहनत करता…

