Campus Boom. घुटिया स्थित राजेन्द्र विद्यालय में 1 मई 2026 को मजदूर दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों की सफलता का उत्सव मनाने के साथ-साथ विद्यालय कर्मियों के श्रम का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का विषय “एक पंथ दो काज – सफलता का उत्सव और श्रम का सम्मान” रहा। इस अवसर पर ICSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को विद्यालय परिसर में आमंत्रित कर प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही मजदूर दिवस के मौके पर विद्यालय के सहायक कर्मचारियों—जैसे चपरासी, सफाई कर्मी और सुरक्षा गार्ड—को…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. सामाजिक संस्था “युवा” (यूथ यूनिटी फॉर वोलंटरी एक्शन) द्वारा गर्ल्स फर्स्ट फंड के सहयोग से पोटका प्रखंड के 15 पंचायतों के अंतर्गत 30 गाँवों में बाल विवाह एवं जबरन विवाह की रोकथाम को लेकर 30 अप्रैल से 1 मई 2026 तक दो दिवसीय व्यापक सामुदायिक जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। अभियान के दौरान जागरूकता रथ, नुक्कड़ नाटक एवं ग्रामीणों के साथ संवाद के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह एवं जबरन विवाह जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करना तथा समाज में जेंडर समानता और महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।…
Campus Boom. छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के प्रांगण में इंटर स्कूल चित्रकला एवं संगीत प्रतियोगिता ‘रंग तरंग’ का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्याभारती चिन्मया विद्यालय, टेल्को ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस उपविजेता रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव श्री एलेन किम जोसफ द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर सांस्कृतिक रंगों…
Campus Boom. जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर 8 की रहने वाली रितु कुमारी आज अपने क्षेत्र में डिजिटल सशक्तिकरण की एक नई पहचान बन चुकी हैं। A.B.M. कॉलेज से बी.ए. की पढ़ाई कर रहीं रितु ने अपने समुदाय में फैले कंप्यूटर के डर और झिझक को दूर करने का बीड़ा उठाया और इसे अपने मिशन में बदल दिया। डर को बनाया बदलाव का कारण रितु बताती हैं कि उनके समुदाय में, खासकर लड़कियों के बीच, कंप्यूटर को लेकर काफी डर था। लोग मानते थे कि यह उनके बस की बात नहीं है। यही सोच उन्हें बार-बार प्रेरित करती रही कि…
Ramkrishna Thakur. नया युग, नया जोहार: एआई और झारखंडी मज़दूर मांदर की थाप पर डिजिटल गूँज छाई है, झारखंडी मज़दूर के लिए तकनीक की सौगात आई है। हाथों में हुनर है, अब दिमाग में एआई (AI) का साथ, तरक्की की राह में अब नहीं छूटेगा हाथ। कोयले की खदान हो या लोहे का काम, मशीन और तकनीक अब करेंगे काम आसान। जहाँ पसीने की बूंदों में था कल तक अंधियार, e-Digital India लाया है वहाँ नया उजियार। मज़दूर अब कमजोर नहीं, वह है राष्ट्र की शान, एआई की ताकत से बनेगा वह और भी महान। हुनर को मिलेगी अब डिजिटल…
Amrita Rachamalla. मुक्ति की लालसा किसे है? प्रेम में मुक्ति नहीं, मृत्यु है, पंडित— किसी ने क्या खूब कहा है। तो मैंने भी कुछ यूँ लिखा— कृष्ण को पूजती हूँ, तो प्रेम स्वार्थ के लिए कैसे करूँ? अगर उसे चाहने में मृत्यु ही सही, तो उसे भी हँसते-हँसते गले लगा लूँ। उसे चाहकर सती-सी जलना मंज़ूर है, उसके लिए मीरा-सी मतवाली भी बन जाऊँ मैं। उसे चाहकर स्वयं को मणिकर्णिका को सौंप दूँ, पर उसे छोड़कर मुक्ति कहाँ से पाऊँ मैं? मृत्यु को अपनी किस्मत मानकर, खुशी-खुशी उसके संग चल दूँ। अगर अपने अंतिम क्षण में उसे देख सकूँ, तो…
Campus Boom. ICSE बोर्ड 10वीं एवं 12वीं के घोषित परिणामों में MIITJEE के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। साकची एवं सुंदरनगर स्थित शाखाओं के छात्रों ने उच्च अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब तक कुल 145 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। इनमें 43 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 74 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए हैं। संस्थान का सफलता दर 100% रहा है, जो झारखंड में एक उल्लेखनीय उपलब्धि मानी जा रही है। वहीं, परिणामों की गणना अभी…
Campus Boom. एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन के महिला सशक्तिकरण सेल द्वारा एक दिवसीय आत्मरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक बनाना, उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त करना तथा विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की निदेशिका अनुपा सिंह एवं अन्य संकाय सदस्यों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों ने कहा कि वर्तमान समय में आत्मरक्षा का ज्ञान प्रत्येक छात्र-छात्रा के लिए अत्यंत…
Ajay Muskan. “ज़िंदगी मुहावरा नहीं..!! ” ज़िंदगी मुहावरा तो नहीं— फिर क्यों हर एहसास पर “मतलब” की मुहर लगाते हैं हम? क्यों हर धड़कन को किसी कहावत का सहारा चाहिए, जैसे बिना व्याख्या के वजूद अधूरा रह जाएगा। मैंने उसे वहाँ देखा है— जहाँ शब्द पहुँचने से डरते हैं, जहाँ एक सूखी पत्ती भी गिरती है तो कोई अर्थ नहीं बनाती— बस गिरती है। हमने ही— उस गिरने को “संकेत” कहा, उस ठहराव को “सबक”, और उस चुप्पी को किसी पुराने जुमले की परछाई। हमने हर अनुभव को इतना समझा, इतना समझाया— कि वो अनुभव रहा ही नहीं, एक निष्कर्ष…
Campus Boom. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बागबेड़ा में आज दादा-दादी एवं नाना-नानी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजय कुमार राय तथा अतिथि के रूप में उपस्थित रामाचल चौहान व उनकी धर्मपत्नी सुमन चौहान द्वारा मां सरस्वती, ॐ एवं भारत माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का परिचय वरिष्ठ आचार्या रेणु दीदी ने कराया, जबकि प्रस्तावना पंकज कुमार मिश्र ने प्रस्तुत की। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य रंजय कुमार राय ने कहा कि पूर्व में संयुक्त परिवारों में बच्चों का सर्वांगीण विकास होता था, जहां उन्हें…

