Campus Boom. ए.बी.एम. कॉलेज, गोलमुरी में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा स्वस्थ, सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रिया गुप्ता ने विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके परिवार, समाज और भविष्य पर भी प्रतिकूल…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर ने पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। नेशनल ग्रीन यूनिवर्सिटी रैंकिंग (NGUR)-2026 के प्रथम संस्करण में संस्थान ने 100 में से 90.5 अंक प्राप्त करते हुए गोल्ड रेटिंग हासिल की है। इसके साथ ही देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों में 28वां स्थान प्राप्त कर संस्थान ने अपनी राष्ट्रीय पहचान और मजबूत की है। नेशनल ग्रीन यूनिवर्सिटी रैंकिंग (NGUR) वैश्विक स्थिरता संगठन ग्रीन मेंटर्स (Green Mentors) की एक प्रमुख पहल है, जिसे संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (UN ECOSOC) से स्पेशल कंसल्टेटिव स्टेटस प्राप्त…
Campus Boom. धातकीडीह स्थित एक्सेल टेक्निकल इंस्टीट्यूट में सेफ्टी, फर्स्ट एड एवं डिजास्टर मैनेजमेंट (इमरजेंसी प्रिपेयर्डनेस) प्रशिक्षण सत्र के समापन पर सोमवार को आंध्र प्रदेश से आए छह प्रशिक्षणार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। यह अवसर संस्थान के लिए गर्व का क्षण रहा। भारत सरकार के अधीन नेशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर) परियोजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने आए छह प्रशिक्षणार्थी—जनपति सिंधु, अनुमुला सुधाकर, वी. चेंचा राव, बोनिगेला गणेश, ओबुला संदीप रेड्डी एवं यशेष देवांगन—अब झारखंड वन विभाग के अंतर्गत नामकुम में एक वर्ष के उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़ चुके हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद…
Campus Boom. सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल), जमशेदपुर एवं मेसर्स ओसवाल इंजीनियरिंग एंड केमिकल कंपनी, जमशेदपुर के बीच विभिन्न ग्रेड के कोयला (Coal) एवं बेंजोइक एसिड (Benzoic Acid) के प्रमाणित संदर्भ सामग्री (Certified Reference Materials-CRMs) के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत विकसित किए जाने वाले सीआरएम का उपयोग देशभर की कोयला खदान प्रयोगशालाओं, विश्लेषणात्मक प्रयोगशालाओं, इस्पात एवं फेरो अलॉय उद्योगों, ताप विद्युत संयंत्रों तथा भारत सरकार की विभिन्न नियामक प्रयोगशालाओं में गुणवत्ता नियंत्रण सामग्री के रूप में किया जाएगा। इससे परीक्षण एवं विश्लेषण की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और मानकीकरण को बढ़ावा…
Campus Boom. छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय में सोमवार को सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ उत्साह एवं जागरूकता के वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य अवधेश सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सुरक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए प्रत्येक परिस्थिति में सुरक्षा नियमों का पालन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा विषय पर एक प्रभावशाली स्किट प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से यातायात नियमों के पालन, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने तथा सड़क पार करते समय सावधानी बरतने…
Campus Boom. झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत@2047’ अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. (प्रो.) इला कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अभियान के तहत एनएसएस स्वयंसेवकों ने परिसर में जागरूकता रैली निकालकर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया। इसके साथ ही शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। स्वयंसेवकों ने शपथ ली कि “विकसित भारत-2047 के सपने को साकार करने के लिए…
– देशभर से जुटे भोजपुरी भाषा-भाषी, केंद्र सरकार से शीघ्र संवैधानिक मान्यता देने की मांग Campus Boom. भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर ‘भोजपुरी जन जागरण अभियान’ के तत्वावधान में रविवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर 28वां विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष पटेल के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए भोजपुरी भाषा-भाषियों ने भाग लेकर केंद्र सरकार से भोजपुरी को संवैधानिक मान्यता देने की मांग की। डॉ. संतोष पटेल ने कहा कि लगभग 16 देशों में बोली जाने वाली…
Campus Boom. बहुभाषीय साहित्यिक संस्था ‘सहयोग’ एवं ‘विद्यादीप फाउंडेशन’ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार की शाम कदमा स्थित कूड़ी मोहन्ती ऑडिटोरियम में ‘वीणा रानी पवन स्मृति सम्मान समारोह’ का गरिमामय आयोजन किया गया। साहित्य, संगीत, नृत्य और रंगमंच के समन्वय से सजे इस समारोह में समाज, शिक्षा, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली अनेक विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से दिवंगत शिक्षाविद् एवं साहित्यकार डॉ. वीणा रानी की स्मृतियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा मां सरस्वती एवं ‘अम्मा’ के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित…
Campus Boom. मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर प्रगतिशील लेखक संघ, जमशेदपुर, जनवादी लेखक संघ, सिंहभूम, जन सांस्कृतिक मंच, जमशेदपुर तथा भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा), जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में “प्रेमचंद और आज के समय से संवाद” विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकारों, संस्कृतिकर्मियों और प्रगतिशील चिंतकों ने प्रेमचंद के साहित्य की समकालीन प्रासंगिकता पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का संचालन वरुण प्रभात ने किया। अध्यक्ष मंडल में प्रो. अहमद बद्र, शैलेन्द्र अस्थाना, अर्पिता एवं सुधीर सुमन उपस्थित रहे। विषय प्रवेश करते हुए शशि कुमार ने प्रेमचंद के साहित्य की वैचारिक…
Campus Boom. पोटका प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन के विद्यार्थियों के लिए शनिवार का दिन जीवनभर याद रहने वाला बन गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार तिवारी की पहल पर 24 बच्चों ने पहली बार जमशेदपुर के पीएम मॉल का भ्रमण किया और बड़े पर्दे पर सुपरहीरो फिल्म “स्पाइडर-मैन” का आनंद लिया। मॉल की भव्यता, आधुनिक सुविधाएं और सिनेमाघर का अनुभव बच्चों के लिए किसी सपने के सच होने जैसा था। प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार तिवारी ने बताया कि भ्रमण के लिए विद्यार्थियों का चयन परीक्षा के अंकों के आधार पर नहीं, बल्कि उनकी अच्छी आदतों…

