Campus Boom छोटा गोविंदपुर स्थित वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में कृष्ण बॉयज कमेटी द्वारा आयोजित होने वाले 19वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस वर्ष पूजा पंडाल का निर्माण दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले की तर्ज पर किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 4 से 11 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले इस सात दिवसीय महोत्सव में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। महोत्सव के दौरान सात…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में शनिवार को स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) इला कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ. सुधीर कुमार साहू, परीक्षा नियंत्रक डॉ. रामासुब्रमण्यम तथा एनएसएस समन्वयक डॉ. ग्लोरिया पूर्ति ने संयुक्त रूप से किया। स्वच्छता पखवाड़ा के प्रथम दिन एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने बिष्टुपुर क्षेत्र में जागरूकता रैली निकालकर दुकानदारों, ठेला एवं खोमचा संचालकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। छात्राओं ने लोगों से डस्टबिन का उपयोग करने, खाद्य सामग्री…
Campus Boom. नशा मुक्ति अभियान के तहत बर्मामाइंस थाना पुलिस ने शनिवार को थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद के नेतृत्व में धोबी घाट मुस्लिम बस्ती एवं आश्रम क्षेत्र में जनजागरूकता पैदल मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की। पैदल मार्च के दौरान थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद ने बस्तीवासियों की समस्याएं भी सुनीं और भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना…
Campus Boom. वीआर मीडिया एंड प्रोडक्शन एवं कैंपस बूम की ओर से आयोजित कैंपस समर इवेंट–2026 के तहत प्राप्त बच्चों की रचनाओं का विशेष प्रकाशन जारी है। इस श्रृंखला का उद्देश्य बच्चों की मौलिक सोच, संवेदनाओं और रचनात्मक अभिव्यक्ति को उसी सहजता के साथ पाठकों तक पहुंचाना है, जैसी भाषा में उन्होंने अपनी भावनाओं को शब्द दिए हैं। इस विशेष श्रृंखला में प्रस्तुत है मोती लाल नेहरू पब्लिक स्कूल के कक्षा 12वीं की छात्रा अदिती रुस्तगी की कविता। इस कविता के माध्यम से एक पिता अपने बच्चों की खुशियों के लिए अपनी सारी इच्छाओं को किस तरह त्याग देता है. अदिती ने उसे काफी सुंदर…
Campus Boom. पूर्वी सिंहभूम जिले में बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत गैर-सरकारी संस्था आदर्श सेवा संस्थान ने विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस के अवसर पर बच्चों की तस्करी (चाइल्ड ट्रैफिकिंग) के खिलाफ निर्णायक अभियान चलाने की घोषणा की है। संस्था ने कहा कि सरकार, प्रशासन और आम नागरिकों के सहयोग से जिले में बाल तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा तथा तस्करी में शामिल लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। संस्था ने बताया कि कमजोर एवं वंचित परिवारों की पहचान कर उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं…
Campus Boom. माँ: मेरी पहली पाठशाला जब दुनिया के फॉर्मूले समझ नहीं आते, जब न्यूटन के नियम भी फेल हो जाते, तब माँ का आँचल ही थ्योरम बन जाता है, जहाँ हर सवाल का हल मिल जाता है। बोर्ड की रातों में जब नींद नहीं आती, किताबों के ढेर में जब साँस अटक जाती, तब तेरी हथेली की चाय की प्याली सिलेबस से ज़्यादा हिम्मत दे जाती। तूने सिखाया कि हार मानना नहीं, ‘Derivation’ गलत हो, तो फिर से करना सही। मार्क्स कम आएँ, तो डाँट नहीं, बस कहती है – “बेटा, कोशिश अभी बाकी है।” कभी रिज़ल्ट के डर…
Campus Boom. वीआर मीडिया एंड प्रोडक्शन एवं कैंपस बूम की ओर से आयोजित कैंपस समर इवेंट–2026 के तहत प्राप्त बच्चों की रचनाओं का विशेष प्रकाशन जारी है। इस श्रृंखला का उद्देश्य बच्चों की मौलिक सोच, संवेदनाओं और रचनात्मक अभिव्यक्ति को उसी सहजता के साथ पाठकों तक पहुंचाना है, जैसी भाषा में उन्होंने अपनी भावनाओं को शब्द दिए हैं। इस विशेष श्रृंखला में प्रस्तुत है विवेक विद्यालय के कक्षा चौथी के छात्र हर्ष कुमार की कविता। इस कविता के माध्यम से हर्ष ने आज के प्रतिस्पर्धा भरे जीवन को अपने शब्दों से उकेरने का प्रयास किया है. किस तरह से आज प्रतियोगिता हर क्षेत्र में…
Campus Boom. भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रांची के राजभाषा प्रकोष्ठ एवं नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), केंद्रीय कार्यालय, रांची के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को हिंदी के महान कथाकार एवं उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में आयकर विभाग के सहायक निदेशक (राजभाषा) एवं नराकास (केंद्रीय कार्यालय) रांची के सदस्य सचिव प्रसून कुमार सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में समन्वयक प्रो. सत्यम ने स्वागत भाषण देते हुए मुंशी प्रेमचंद के जीवन और उनके कालजयी साहित्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्कूली जीवन से ही प्रेमचंद की रचनाओं से…
Campus Boom. जमशेदपुर ब्लड सेंटर की वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनीता कामथ को 31 वर्षों की उल्लेखनीय एवं समर्पित सेवा पूर्ण होने पर शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सामाजिक संस्था टीम पीएसएफ (प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन) ने उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘मानव सेवा सम्मान’ से सम्मानित किया। डॉ. विनीता कामथ वर्ष 1995 में जमशेदपुर ब्लड सेंटर से जुड़ी थीं। लगभग 31 वर्षों तक उन्होंने रक्त सेवा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में निष्ठा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शारीरिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने कभी अपने कर्तव्य निर्वहन में कोई कमी नहीं आने…
Campus Boom. डिजिटल युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence-AI) के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट, जमशेदपुर ने “AI के डर से आज़ादी – AI Fear Free Society Campaign” की शुरुआत करने की घोषणा की है। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों, युवाओं, शिक्षकों और आम नागरिकों के बीच एआई को लेकर फैली भ्रांतियों और अनावश्यक भय को दूर कर उसके सुरक्षित, जिम्मेदार और प्रभावी उपयोग के प्रति जागरूक बनाना है। अभियान के तहत प्रतिभागियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, डिजिटल सुरक्षा, जिम्मेदार एआई (Responsible AI), एआई में करियर की संभावनाएं तथा भविष्य के…

