Campus Boom. जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित दो दिवसीय ‘सावन महोत्सव-2026’ का शुभारंभ शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद कॉन्फ्रेंस हॉल (पीजी ब्लॉक) में उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. कृष्णा प्यारे ने की, जबकि आयोजन का संचालन कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ. अंतरा कुमारी के निर्देशन में हुआ। पहले दिन मेहंदी, पुष्प रंगोली, फूड स्टॉल, काव्य-पाठ तथा सावन क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कलात्मक अभिरुचि और साहित्यिक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। काव्य-पाठ प्रतियोगिता में सावन, प्रकृति,…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. सीएसआईआर–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल) में शुक्रवार को सीएसआईआर-जिज्ञासा पहल के तहत जेवियर इंग्लिश स्कूल, जमशेदपुर के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय छात्र भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा उन्हें अनुसंधान एवं नवाचार के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम में विद्यालय के 66 विद्यार्थियों और तीन शिक्षकों ने भाग लिया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी ने विद्यार्थियों को जिज्ञासु बनने और वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संस्थान में संचालित विभिन्न अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों की भी जानकारी दी।…
Campus Boom. जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में “जेंडर सेंसिटाइजेशन एंड इन्क्लूजन” विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का सफल समापन हुआ। कार्यशाला में जेंडर समानता, समावेशिता, युवा विकास तथा महिलाओं की राजनीतिक एवं व्यावसायिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से विचार साझा किए। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) इला कुमार ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विश्वविद्यालय को नई दिशा प्रदान करती हैं तथा विद्यार्थियों और शिक्षकों में सामाजिक संवेदनशीलता एवं समावेशी सोच को बढ़ावा देती हैं। कार्यशाला की मुख्य वक्ता प्रेमलता पूनिया ने विभिन्न गतिविधियों एवं समूह चर्चाओं…
K. Durga Rao, Campus Boom. सावन के दूसरे सोमवार, 10 अगस्त को श्री नीलकंठ महादेव संघ के तत्वावधान में एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में भव्य भजन संध्या एवं 10वें विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में संघ के अरविन्द कुमार और पंकज कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम शाम 6:30 बजे भजन संध्या से शुरू होगा। इसमें चंडीगढ़ के प्रसिद्ध भजन गायक दीपक लख्खा तथा बिहार के भोजपुर की सुप्रसिद्ध भजन गायिका स्नेहा सिंह राजपूत भगवान शिव की महिमा का गुणगान करेंगी। इसके बाद रात 8 बजे विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं…
K. Durga Rao, Campus Boom. नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह शुक्रवार को गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने वर्ष 2022-25 सत्र के विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के 1600 से अधिक विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान कीं तथा मेधावी विद्यार्थियों और शोधार्थियों को सम्मानित किया। समारोह में विभिन्न संकायों के 26 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 26 विद्यार्थियों को रजत पदक प्रदान किए गए। वहीं 33 शोधार्थियों को पीएच.डी. की उपाधि दी गई। उपाधि और पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों…
Campus Boom. जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी के सिदगोड़ा परिसर में गुरुवार से “जेंडर सेंसिटाइजेशन एंड इन्क्लूजन” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का उद्घाटन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. इला कुमार ने किया। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों और संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं में समाज के प्रत्येक क्षेत्र में नेतृत्व करने और सफलता हासिल करने की पूर्ण क्षमता है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल सरकारी नीतियों से संभव नहीं है, बल्कि इसकी शुरुआत परिवार और विद्यालय से मिलने वाली समानता की शिक्षा से होती है। बेटियों और बेटों…
Campus Boom. आईएचसीएल (ताज होटल्स) के विवांता जमशेदपुर ने अपने अतिथियों एवं शहरवासियों के लिए अत्याधुनिक जिम, स्पा, सैलून और स्टीम रूम का शुभारंभ किया। गुरुवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में टाटा स्टील के चीफ, सेफ्टी नीरज सिन्हा ने मुख्य अतिथि के रूप में नई वेलनेस सुविधाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर होटल के वरिष्ठ अधिकारी, विशिष्ट अतिथि एवं व्यावसायिक सहयोगी उपस्थित रहे। होटल प्रबंधन के अनुसार नई वेलनेस सुविधाओं को इस प्रकार विकसित किया गया है कि होटल में ठहरने वाले अतिथियों के साथ-साथ शहर के लोग भी एक ही परिसर में फिटनेस, विश्राम और व्यक्तिगत ग्रूमिंग से…
Campus Boom. छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के चौथे दिन विद्यार्थियों के लिए अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन टाटा पावर के फायर सेफ्टी विभाग की टीम ने किया। मॉक ड्रिल के माध्यम से विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों तथा अग्निशामक यंत्र के सुरक्षित उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर फायर ऑफिसर इब्राहिम, फायर लीडर आर.एन. पांडेय, फायर लीडर नितीश कुमार, फायरमैन शेल टोप्पो एवं सीएसआर प्रतिनिधि रंजीत साहनी उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग का प्रदर्शन करते…
Campus Boom. सावन माह के आठवें दिन टीम पीएसएफ (प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन) ने पिछले 18 वर्षों से बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियों की निस्वार्थ सेवा में जुटे ओम कांवरिया सेवा संघ के प्रमुख पप्पू सिंह को ‘जय महाकाल सेवा गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने बताया कि संस्था प्रतिवर्ष बाबाधाम मार्ग पर सुईयां पहाड़ के समीप ओम कांवरिया सेवा संघ द्वारा संचालित निशुल्क सेवा शिविर में प्राथमिक चिकित्सा सामग्री उपलब्ध कराती है। इसी क्रम में इस वर्ष भी फर्स्ट एड…
Campus Boom. विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक एवं भविष्य के कौशलों से जोड़ने के उद्देश्य से ई-डिजिटल इंडिया द्वारा शारदामोनी गर्ल्स हाई स्कूल, जमशेदपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को एआई के बढ़ते महत्व, नई तकनीकों तथा भविष्य में उभरने वाले रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, बैंकिंग, कृषि और सूचना प्रौद्योगिकी सहित लगभग हर क्षेत्र में तेजी से अपनी भूमिका निभा रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए नई तकनीकों की समझ विकसित करना…

