Campus Boom. सीएसआईआर–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल), जमशेदपुर में सीएसआईआर-जिज्ञासा पहल के अंतर्गत जेवियर स्कूल, जमशेदपुर के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय छात्र भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ उन्हें अनुसंधान, नवाचार और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों से परिचित कराना था। कार्यक्रम में 47 विद्यार्थियों, जिनमें 23 लड़के और 24 लड़कियां शामिल थीं, के साथ दो शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी के संबोधन से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को जिज्ञासु बनने और वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. जमशेदपुर सिटीजंस फोरम (जेसीएफ) की ओर से माइकल जॉन सभागार में विशेष कजरी गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध लोक गायिका एवं पद्मश्री सम्मानित उर्मिला श्रीवास्तव ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न वर्गों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और लोक संगीत की समृद्ध परंपरा का आनंद लिया। कजरी उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और अवध क्षेत्र की प्रसिद्ध लोक गायन शैली है, जिसका विशेष संबंध वर्षा ऋतु और सावन से माना जाता है। कजरी के माध्यम से विरह, प्रेम, प्रकृति के सौंदर्य और सावन की फुहारों के…
Campus Boom. धातकीडीह स्थित एक्सल टेक्निकल इंस्टीट्यूट में चल रहे तीन माह के निरंतर सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को फर्स्ट एड, डिजास्टर मैनेजमेंट और इमरजेंसी प्रिपेयर्डनेस का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत टीम पीएसएफ की ओर से आठ दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले विद्यार्थी हिस्सा लेते हैं। इसी क्रम में धातकीडीह स्थित कम्युनिटी मैदान में लाइव डेमो के माध्यम से विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने की आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान सीपीआर, गोल्डन ऑवर में घायल व्यक्ति को…
Campus Boom. कृत्रिम बुद्धिमत्ता और आधुनिक तकनीक के बढ़ते प्रभाव के बीच युवाओं को भविष्य की रोजगारपरक तकनीकी दक्षताओं से जोड़ने के उद्देश्य से ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ने विशेष एआई कौशल विकास कार्यक्रम की शुरुआत की है। संस्थान ने इस अभियान के लिए “जब तक जोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं” का संकल्प लिया है। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों, स्नातकों, युवा पेशेवरों, स्टार्टअप से जुड़े युवाओं, मीडिया कर्मियों, कंटेंट क्रिएटर्स और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को एआई टूल्स, जनरेटिव एआई, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, डिजिटल मार्केटिंग, कंटेंट क्रिएशन और प्रोफेशनल स्किल्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण की न्यूनतम…
Campus Boom. जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित कैफे रीगल में रविवार को झारखंड की पारंपरिक सोहराई लोक कला पर एक दिवसीय व्यावहारिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। ‘द हाइप एंटरटेनमेंट’ (टीएचई), विजुअल आर्टिस्ट अर्नब कुमार कोले और इंजीनियर अमरनाथ योगी की पहल पर आयोजित कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों से आए 21 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले तीन घंटे के सत्र का उद्देश्य नई पीढ़ी को सोहराई कला की ऐतिहासिकता, सांस्कृतिक महत्व, पारंपरिक प्रतीकों और प्राकृतिक रंगों से परिचित कराना तथा इसके संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। कार्यशाला की शुरुआत परिचयात्मक सत्र से हुई,…
Campus Boom. महात्मा गांधी के जमशेदपुर आगमन के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रविवार को माइकल जॉन ऑडिटोरियम में शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांधी के सत्य, अहिंसा, नैतिकता, सद्भाव और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विचारों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस दौरान ‘झारखंड में महात्मा गांधी’ पुस्तक का लोकार्पण, पैनल डिस्कशन तथा विद्यार्थियों के बीच आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बांग्ला की प्रख्यात लेखिका जोया मित्रा ने गांधी के सत्याग्रह और अहिंसा के विचारों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताया। उन्होंने युवाओं से सामाजिक मुद्दों पर…
Campus Boom. जमशेदपुर में साहित्यिक संस्था हुलास परिवार की ओर से रविवार को तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में वार्षिक सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम ‘सावन-मनभावन सह हुलास गौरव सम्मान’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्य प्रेमियों एवं शहर के प्रबुद्धजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के प्रथम सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि तुलसी भवन के मानद महासचिव प्रसेनजीत तिवारी एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद उपासना सिंहा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अजय मुस्कान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया, जबकि अध्यक्ष श्यामल सुमन ने स्वागत भाषण…
Campus Boom. गम्हरिया: जगन्नाथपुर पंचायत के बलरामपुर स्थित विद्या भारती हाई स्कूल में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कालीपद सोरेन (के.पी. सोरेन) एवं विशिष्ट अतिथि सुकलाल महतो ने आदिवासी समाज की शिक्षा, संस्कृति, परंपरा और अधिकारों के संरक्षण पर जोर दिया। मुख्य अतिथि के.पी. सोरेन ने कहा कि आदिवासी समाज के बच्चे शिक्षित होंगे, तभी समाज का समग्र विकास संभव है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के साथ अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने की अपील की। विशिष्ट अतिथि सुकलाल महतो ने कहा कि आदिवासी जीवन-पद्धति…
Campus Boom. पत्रकारों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य को लेकर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। क्लब ने अपने सदस्यों एवं उनके आश्रितों के लिए निःशुल्क चिकित्सीय सुविधा की शुरुआत की है। इसके तहत सदस्यों को संबंधित चिकित्सकों की ओपीडी सेवा निःशुल्क मिलेगी, जबकि विभिन्न जांच एवं उपचार में निर्धारित छूट का लाभ भी मिलेगा। इस सुविधा के लिए अब तक 13 चिकित्सकों ने अपनी सहमति प्रदान की है। शनिवार को बिष्टुपुर स्थित निर्मल गेस्ट हाउस सभागार में आयोजित मेडिकल बुक विमोचन सह वितरण समारोह में चिकित्सकों एवं प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से…
Campus Boom. पीएम श्री उच्च विद्यालय, खुकडाडीह के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार की पहल पर शुक्रवार को कक्षा 9वीं एवं 10वीं की छात्राओं के लिए “किशोरवय संबंध, रिश्तों की समझ, युवाओं में डिप्रेशन एवं मोबाइल की लत से बचाव” विषय पर विशेषज्ञ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन के संस्थापक तरुण कुमार ने विशेषज्ञ के रूप में छात्राओं से संवाद किया। करीब तीन घंटे तक चले इस संवाद कार्यक्रम में लगभग 140 छात्राओं ने भाग लिया। तरुण कुमार ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बदलाव, विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण, रिश्तों की समझ, जीवन…

