Author: Vikash Srivastava

18 वर्षों के अनुभव के साथ विकास श्रीवास्तव एक सशक्त ग्राउंड रिपोर्टर और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट हैं। दैनिक भास्कर, हिंदुस्तान और प्रभात खबर जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में रिपोर्टर व सीनियर रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। 2023 में नगर राज्य भाषा कार्यान्वयन समिति जमशेदपुर (गृह मंत्रालय) द्वारा ‘पत्रकार शिरोमणि’ सम्मान प्राप्त। प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के लिए भी सेवा दे रहे हैं।

Campus Boom. छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय में हिंदी साहित्य के महान कथाकार एवं उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य, वरिष्ठ अधिकारियों एवं शिक्षकों द्वारा मुंशी प्रेमचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने प्रेमचंद के जीवन, व्यक्तित्व एवं हिंदी साहित्य में उनके अमूल्य योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि प्रेमचंद ने अपनी रचनाओं के माध्यम…

Read More

Campus Boom. सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल), जमशेदपुर ने दुर्लभ मृदा (रेयर अर्थ) तत्वों की सतत आपूर्ति श्रृंखला विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए रायपुर स्थित अर्थ इंडियन रिसोर्सेज लिमिटेड के साथ मैग्नेट रीसाइक्लिंग प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण (Technology Transfer) के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह पहल भारत सरकार के राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल मिशन के उद्देश्यों को गति प्रदान करेगी। इसके माध्यम से स्क्रैप मैग्नेट से नियोडिमियम (Nd), प्रसीओडिमियम (Pr) तथा अन्य मूल्यवान रेयर अर्थ तत्वों की पुनर्प्राप्ति कर देश में इन महत्वपूर्ण खनिजों की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी। सीएसआईआर-एनएमएल द्वारा विकसित यह प्रौद्योगिकी एनडीएफईबी…

Read More

Campus Boom. काव्यप्ता ग्लोबल स्कूल ने सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 की अंडर-14 बालिका वर्ग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय उपविजेता (सेकेंड रनर-अप) ट्रॉफी अपने नाम कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता 22 से 29 जुलाई 2026 तक नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार (बिहार) में संपन्न हुई। यह प्रतियोगिता बिहार और झारखंड के सबसे प्रतिष्ठित अंतर-विद्यालयी खेल आयोजनों में से एक है। इसमें दोनों राज्यों के 70 विद्यालयों की 130 टीमों ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लिया। अंडर-14 बालिका वर्ग में 10 टीमों के बीच कड़ा मुकाबला…

Read More

Campus Boom. जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के आर्ट एंड कल्चरल सेल एवं हिन्दी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर “प्रेमचंद : साहित्य, समाज और समकाल” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कृष्णा प्यारे ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा मुंशी प्रेमचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में करीम सिटी कॉलेज के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. सुभाष गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ…

Read More

Campus Boom. शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सहभागिता का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए जमशेदपुर पब्लिक स्कूल (जेपीएस), बारीडीह ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन के पुस्तकालय के लिए 200 से अधिक पुस्तकें दान कीं। इन पुस्तकों का उपयोग विद्यालय की “मोबाइल लाइब्रेरी” पहल को और अधिक समृद्ध एवं प्रभावी बनाने में किया जाएगा। इंटरेक्ट क्लब, जेपीएस बारीडीह की छात्राओं वंशिका और मौलिका ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार तिवारी को पुस्तकें सौंपीं। इस अवसर पर जेपीएस बारीडीह की प्राचार्या नमिता अग्रवाल, शिक्षिका सुष्मिता तथा समाजसेवी सौविक साहा भी उपस्थित रहे। प्राचार्या नमिता अग्रवाल ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन की मोबाइल…

Read More

Campus Boom. संस्कार भारती, जमशेदपुर महानगर इकाई की ओर से तुलसी भवन के चित्रकूट कक्ष में गुरुपूर्णिमा उत्सव सह ‘पद्मश्री बाबा योगेंद्रनाथ स्मृति सम्मान समारोह-2026’ का गरिमामय आयोजन किया गया। श्रद्धा, संस्कृति और कला से ओतप्रोत इस समारोह में शहर के साहित्यकारों, कलाकारों एवं सांस्कृतिक हस्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह का मुख्य आकर्षण प्रख्यात रंगकर्मी एवं नाट्य गुरु अवतार सिंह को ‘पद्मश्री बाबा योगेंद्रनाथ स्मृति सम्मान’ से सम्मानित किया जाना रहा। इस अवसर पर सरिता सिंह ने उनका जीवन परिचय प्रस्तुत किया। सम्मान ग्रहण करने के बाद अवतार सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि “गुरु का…

Read More

Campus Boom. औद्योगिक विकास के अग्रदूत और टाटा स्टील की मजबूत नींव रखने वाले जेआरडी टाटा की जयंती के अवसर पर साकची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सेफ्टी प्रोफेशनल में युवाओं के लिए फर्स्ट एड एवं डिजास्टर मैनेजमेंट इमरजेंसी प्रिपेयर्डनेस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। टीम प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (टीम पीएसएफ) द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण में आधुनिक तकनीकों और व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षक उपायों की जानकारी दी गई। संस्थान में प्रत्येक माह संचालित तीन माह के सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित आठ दिवसीय इस विशेष प्रशिक्षण में देश के विभिन्न राज्यों से आए विद्यार्थियों ने भाग…

Read More

Campus Boom. श्री श्री दुर्गा पूजा न्यास समिति, गोलपहाड़ी की आम सभा मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में वर्ष 2026 के दुर्गा महोत्सव को भव्य, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में आयोजित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति जताई। सभा में निर्णय लिया गया कि दुर्गा पूजा से पूर्व मंदिर परिसर का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिसर में पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित किया जाएगा। बैठक के दौरान…

Read More

Campus Boom. छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए “क्यूपीआर (Question, Persuade, Refer) के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, संवेदनशील संवाद को प्रोत्साहित करना तथा समय पर विशेषज्ञ सहायता की आवश्यकता को समझाना था। सत्र का संचालन टाटा मोटर्स अस्पताल, जमशेदपुर के मनोचिकित्सा विभाग की विशेषज्ञ डॉ. रोसाली भोई एवं डॉ. डिंपल मेलवानी ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों की पहचान, सहानुभूतिपूर्ण संवाद की आवश्यकता तथा जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ सहायता लेने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से…

Read More

Campus Boom. गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नव ज्योति विद्या मंदिर, जगन्नाथपुर (गम्हरिया) में विद्यार्थियों द्वारा अपने गुरुजनों के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धा और उत्साह से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, कविता, नारे एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि वेदव्यास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने गुरु महिमा पर आधारित कविताएं, प्रेरक नारे एवं गीत प्रस्तुत किए और मानव जीवन में गुरु के महत्व को रेखांकित किया। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित शिक्षकों एवं अभिभावकों…

Read More