Campus Boom. गम्हरिया। जगन्नाथपुर स्थित नव ज्योति विद्या मंदिर (एनजेवीएम) स्कूल में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अतिथियों ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके जीवन, विचारों और देश के प्रति योगदान को याद किया गया। संस्थापक की स्मृति में हुआ शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संस्थापक स्व. राधे श्याम श्रीवास्तव एवं उषा श्रीवास्तव की स्मृति में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. जमशेदपुर में स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति नागरिकों को सक्रिय भागीदार बनाने के उद्देश्य से टाटा स्टील यूआईएसएल (Tata Steel UISL) पहली बार ‘Swachh Gated Society Championship 2026’ आयोजित करने जा रही है। स्वच्छ भारत मिशन से प्रेरित इस पहल के तहत शहर की गेटेड सोसाइटियों में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रतिस्पर्धात्मक एवं सहभागी माहौल तैयार किया जाएगा। पहले चरण में 60 से अधिक सोसाइटियां होंगी शामिल चैंपियनशिप के पहले चरण में शहर की 60 से अधिक गेटेड सोसाइटियों को शामिल किया जाएगा। इसके माध्यम से करीब 12,900 घरों…
Campus Boom. जमशेदपुर। “Learning is never ending”—सीखने की प्रक्रिया कभी समाप्त नहीं होती। किसी भी संस्था की स्थापना और विकास में उससे जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका होती है। एक-एक ईंट से इमारत बनती है और उस इमारत में लगी हर ईंट तथा उसे लगाने वाले व्यक्ति का अपना महत्व होता है। किसी संस्था के लिए सुरक्षा सबसे अनिवार्य है और उसके शीर्ष नेतृत्व को हमेशा पारदर्शी, जिम्मेदार तथा जवाबदेह होना चाहिए। यह बात हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अनुपम मिश्रा ने बुधवार को सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल), जमशेदपुर में आयोजित 85वें सीएसआईआर स्थापना दिवस समारोह…
Campus Boom. जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए जमीनी स्तर पर अभियान चला रहे आदर्श सेवा संस्थान ने नाबालिगों के सोशल मीडिया उपयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्र सरकार से वैधानिक सुरक्षा उपायों की संभावना पर विचार करने को कहे जाने का स्वागत किया है। सुप्रीम कोर्ट ने 28 सितंबर 2026 को नाबालिगों के सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग से जुड़े एक मामले की सुनवाई करते हुए केंद्र से यह जांचने को कहा कि क्या सोशल मीडिया इंटरमीडियरीज के लिए ऐसा वैधानिक ढांचा बनाया जा सकता है, जिससे वे नाबालिगों से…
Campus Boom. जमशेदपुर, 28 सितंबर 2026। टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में सोमवार को वार्षिक बोनस समझौता संपन्न हो गया। प्रबंधन और यूनियन के बीच हुई वार्ता के बाद समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते के तहत इस वर्ष कर्मचारियों को 14.03 प्रतिशत बोनस मिलेगा। बोनस के रूप में अधिकतम 87,543 रुपये और औसतन 53,787 रुपये का भुगतान होगा। करीब 8,000 स्थायी कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। समझौते के अनुसार बोनस की राशि 1 अक्टूबर को कर्मचारियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। सुपरनेशन के सदस्यों को 15,791 रुपये की राशि देने पर भी सहमति बनी है। पिछले साल की तुलना…
Campus Boom. जमशेदपुर। टाटा स्टील के TA-76 बैच के 180 पूर्व प्रशिक्षु सोमवार को पांच दशक बाद पुरानी स्मृतियों और आत्मीयता के साथ एक मंच पर जुटे। 28 सितंबर 1976 को प्रशिक्षु के रूप में कंपनी से जुड़े इन साथियों ने स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान पुराने दिनों की यादें साझा कीं। समारोह में कई पूर्व प्रशिक्षु सपत्नीक शामिल हुए। कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण उस समय आया, जब प्रशिक्षण काल के तीन शिक्षक एल.एन. सिंह, सी.एन. मुखर्जी और मेजर सत्यनारायण अपने पूर्व प्रशिक्षुओं के बीच पहुंचे। पूर्व प्रशिक्षुओं ने शिक्षकों का स्वागत किया और उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता…
Campus Boom. जमशेदपुर। छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय की टीम जेनिथ और टीम मिशन उत्कर्ष ने बोकारो में आयोजित 34वें चैप्टर कन्वेंशन ऑन क्वालिटी सर्किल्स-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो पार एक्सीलेंस अवार्ड और एक सिल्वर अवार्ड हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन 26 सितंबर को बोकारो चैप्टर द्वारा ‘Leading with Quality for Sustainable Growth and Self Resilience’ थीम पर किया गया। प्रतियोगिता में झारखंड और बिहार के विभिन्न प्रतिभागियों एवं टीमों ने हिस्सा लिया। विवेक विद्यालय की दोनों टीमों ने अपनी केस स्टडी, नवाचार और रचनात्मक सोच के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन किया। टीम जेनिथ को केस स्टडी और…
Campus Boom. जमशेदपुर। पोटका और टांगराईन के बच्चों की रचनात्मक पहल अब राष्ट्रीय स्तर के मंच तक पहुंचने जा रही है। बच्चों ने महुआ वृक्ष और उससे जुड़े जीव-जंतुओं एवं पक्षियों के साथ अपने संबंधों को कला, कहानी, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से ‘महुआ ज़ीन’ में दर्ज किया है। इन ज़ीन को अब 3 अक्टूबर 2026 को कोलकाता में आयोजित ClimateEd Summit 2026 में प्रदर्शित किया जाएगा। यह पहल सामाजिक संस्था युवा (यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन) के तत्वावधान में फुल टाइम हेजहोग स्टूडियो की शैलज़ा के सहयोग से आयोजित कार्यशालाओं के माध्यम से की गई। बच्चों द्वारा…
Campus Boom. जमशेदपुर। सर्किट हाउस, जमशेदपुर में शुक्रवार को आयोजित बैठक में कुराश खेल एसोसिएशन, पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और जिले में कुराश खेल को बढ़ावा देने की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। हरि राम टुडू को संरक्षक, रवींद्र बास्के को अध्यक्ष और होपना सोरेन को महासचिव चुना गया। नई कार्यकारिणी संरक्षक: हरि राम टुडू अध्यक्ष: रवींद्र बास्के उपाध्यक्ष: गणेश मुर्मू महासचिव: होपना सोरेन संयुक्त सचिव: सुकरा हो कोषाध्यक्ष: सुनीता मुर्मू आयोजक सचिव: छोटू सोरेन नवनियुक्त संरक्षक हरि राम टुडू…
Campus Boom. जमशेदपुर। सीएसआईआर–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल), जमशेदपुर की ओर से जिग्यासा कार्यक्रम के अंतर्गत तारापोर स्कूल, एग्रीको के कक्षा XI एवं XII के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय छात्र भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 79 विद्यार्थियों—41 छात्राओं और 38 छात्रों—के साथ चार शिक्षक शामिल हुए। इनमें श्रीमती चंचल शर्मा और श्रीमती पामेला वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जागरूकता को बढ़ावा देना और उन्हें खनिज, धातु एवं सामग्री विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे वैज्ञानिक अनुसंधान तथा नवाचार से परिचित कराना था। वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का संदेश कार्यक्रम का शुभारंभ…

