Campus Boom. जमशेदपुर, 25 सितंबर 2026। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के मार्गदर्शन में शुक्रवार को ‘नमामि भारत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत सुबह 11 बजे जमशेदपुर के 22 विद्यालयों में एक साथ सामूहिक वंदे मातरम् गायन हुआ। कार्यक्रम में 10,000 से अधिक छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने भाग लिया। https://www.campusboom.com/campus-hindi-news/%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%B6-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%85%E0%A4%B2%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%9F-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%AC%E0%A5%80%E0%A4%9A-26-17550/?fbclid=IwY2xjawUjhhpleHRuA2FlbQIxMQBwZG9mBXNydGMGYXBwX2lkDDM1MDY4NTUzMTcyOAABHsQ-7Oy4p-7_i-y_Fz0FvGy9Zt1iA1IewnM6NJYFzMY2VVcsy9DEk8nt–mr_aem_A509npNtVpjQ5ZxV5O7LnA मुख्य कार्यक्रम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की अध्यक्षा सह जिला पार्षद कविता परमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. जमशेदपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम पूर्वानुमान में 26 सितंबर 2026 को पूर्वी सिंहभूम जिले में भीषण एवं लगातार भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा और जनहित के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जिले के कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में 26 सितंबर को अवकाश घोषित किया है। जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार यह निर्णय आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लिया गया है। अवकाश जिले के सभी सरकारी, निजी एवं अल्पसंख्यक विद्यालयों पर लागू…
वरुण प्रभात। शब्दों में धड़कती एक आत्मीय संवेदना कुछ रचनाकार केवल लिखते नहीं, वे अपने समय को जीते हैं। उनके शब्द कागज पर उतरकर महज कविता नहीं रह जाते, बल्कि समय की धड़कन, समाज की बेचैनी और मनुष्य के भीतर बची उम्मीद की आवाज बन जाते हैं। डॉ. शांति सुमन ऐसी ही विलक्षण रचनाकार थीं—जिनके गीतों में जीवन की धूप भी है, श्रम का पसीना भी, भीतर सुलगती आग भी और भविष्य के लिए बचाकर रखी गई उजली आस भी। अनंत चतुर्दशी का दिन हिंदी साहित्य के लिए उस रचनात्मक व्यक्तित्व के स्मरण का अवसर है, जिसने गीत और नवगीत…
Campus Boom. जमशेदपुर। “इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप के माध्यम से वैलोराइजेशन की पुनर्कल्पना” विषयवस्तु पर आधारित दो दिवसीय सीआईआरकॉन 2026–सर्कुलैरिटी कॉन्फ्रेंस का गुरुवार को बेल्डीह क्लब, जमशेदपुर में शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में उद्योग, शिक्षाविदों, अनुसंधान संस्थानों और उभरते उद्यमों से जुड़े विशेषज्ञ एक मंच पर जुटे और सतत संसाधन उपयोग तथा सर्कुलर इकोनॉमी की दिशा में संक्रमण से जुड़े विषयों पर चर्चा की। सम्मेलन का आयोजन टाटा स्टील लिमिटेड द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स, जमशेदपुर चैप्टर, सीएसआईआर–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला, जमशेदपुर और इंडियन सिरेमिक सोसाइटी के सहयोग से किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र में पद्म भूषण डॉ. वी. के. सारस्वत, पूर्व…
Campus Boom. जमशेदपुर। को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर परिसर में आदिवासी युवा संगठन के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित रवि राज मुर्मू को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। समारोह में आदिवासी युवा संगठन के अध्यक्ष हरि राम टुडू ने कहा कि झारखंड के युवा का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना पूरे आदिवासी समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां हॉस्टल के छात्रों और युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी प्रतिभा…
Campus Boom. जमशेदपुर। टेल्को घड़ी पार्क बस स्टैंड के समीप आखड़ा मैदान में मंगलवार को देसुआ आदिबासि कुड़मि समाज, बिरसानगर-टेल्को करम आखड़ा की ओर से जनजातीय प्राकृतिक आस्था का महापरब करम परब पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। लाइआ प्रकाश महतो केटिआर ने विधिवत करम सेंउरन आराधना कर पूजा संपन्न कराई। करम परब को नवसृजन और भाई-बहन के पवित्र प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाया गया। पांच दिन पूर्व पारंपरिक विधि से ‘जाउआ डाला’ उठाने वाली करमइति कुँआरि कन्याएं टिआसा महतो काड़ुआर, लक्ष्मी महतो छंचमुतरुआर, स्वीटी महतो छंचमुतरुआर, अनुप्रिया महतो टिड़ुआर और अनुप्रभा महतो टिड़ुआर भी पूजा में विशेष…
रामकृष्ण ठाकुर, जमशेदपुर। आज दुनिया Artificial Intelligence यानी AI की बात कर रही है। मशीनें सीख रही हैं, तकनीक तेजी से बदल रही है और हमारी जिंदगी का बड़ा हिस्सा डिजिटल होता जा रहा है। ऐसे दौर में जब भविष्य की दिशा तकनीक तय कर रही है, हमारे बीच करम पर्व जैसा लोकपर्व आता है और हमें एक जरूरी सवाल पूछने के लिए ठहराता है—हम आगे तो बढ़ रहे हैं, लेकिन क्या हमें यह याद है कि हम आए कहां से हैं? करम पर्व केवल एक त्योहार नहीं है। यह प्रकृति, समुदाय, आस्था और हमारी लोक-स्मृति से जुड़ी एक जीवित…
Campus Boom. जमशेदपुर। राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता ‘बेस्ट ऑफ द बेस्ट वेल्डर्स–2026’ का मंगलवार को CSIR–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (CSIR-NML), जमशेदपुर में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ वेल्डिंग (IIW), जमशेदपुर शाखा द्वारा CSIR–Integrated Skill Initiative के तहत CSIR-NML के सहयोग से किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि CSIR-NML के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी तथा IIW जमशेदपुर शाखा के अध्यक्ष डॉ. आनंद प्रभाकरन का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। गुणवत्तापूर्ण वेल्डिंग औद्योगिक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रम में CSIR-NML के वरिष्ठतम वैज्ञानिक ‘G’ एवं HRG डॉ.…
Campus Boom. जमशेदपुर। टेल्को स्थित नॉर्थ एरिया दुर्गा पूजा कमेटी के पंडाल निर्माण के लिए मंगलवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। पुरोहित की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई और ध्वज स्थापित कर पंडाल निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। कमेटी के महासचिव मनोज सिंह ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल का निर्माण प्रकृति-जंगल थीम पर किया जाएगा। पंडाल के माध्यम से झारखंड की प्राकृतिक संपदा, जंगल और स्थानीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में तारकेश्वर, राजेश सिंह, प्रभात पांडेय, कुश, लव, अजय, भोला, सुनील, दिनेश, मनोज, कमलेश,…
Campus Boom. जमशेदपुर। हिंदी सप्ताह समारोह के अवसर पर सोमवार को CSIR-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (NML) के ऐतिहासिक प्रेक्षागृह में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गीत, गजल, शृंगार, ओज और देशभक्ति से जुड़ी रचनाओं के माध्यम से कविता की विविधता और सांस्कृतिक महत्व को सामने रखा गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रयोगशाला के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधुरी ने कहा कि कवि सम्मेलन केवल कवियों और श्रोताओं के बीच संवाद का अवसर नहीं, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव भी है। उन्होंने कहा कि कविता मनुष्य की आत्मा की अभिव्यक्ति है। जब शब्द भाव से जुड़ते हैं…

