Campus Boom. जमशेदपुर। छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय में शुक्रवार, 9 अक्टूबर को अंतरविद्यालयी प्रतियोगिता ‘एक्सीलेंसिया 2K26’ का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष प्रतियोगिता की थीम ‘माइंड्स ऑफ टुडे, आर्किटेक्ट्स ऑफ 2050’ रही। इसमें शहर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के लगभग 500 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्या भारती चिन्मया विद्यालय ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया, जबकि हिल टॉप स्कूल उपविजेता रहा। कुल 12 प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, बौद्धिक क्षमता और मंचीय कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिला। इनमें मंचीय और गैर-मंचीय, दोनों तरह की प्रतियोगिताएं शामिल थीं। कार्यक्रम का…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. जमशेदपुर। विद्या भारती उत्तर-पूर्व क्षेत्र के तत्वावधान में आयोजित 37वीं क्षेत्रीय खेल-कूद (एथलेटिक्स) प्रतियोगिता-2026 का शुक्रवार को टेल्को स्थित सुमंत मुसलगांवकर स्टेडियम में समापन हुआ। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर विद्या विकास समिति, झारखंड ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया। समापन समारोह का उद्घाटन विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के अखिल भारतीय मंत्री ब्रह्मा जी राव, प्रदेश मंत्री डॉ. बृजेश कुमार, क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्याली राम, भारतीय शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा और अंतरराष्ट्रीय हॉकी कोच मंजीत सिंह सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर हनुमान जी…
Campus Boom. जमशेदपुर। विद्या भारती उत्तर-पूर्व क्षेत्र के आयोजन एवं विद्या विकास समिति, झारखंड के आतिथ्य में चल रही 37वीं क्षेत्रीय खेल-कूद (एथलेटिक्स) प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन गुरुवार को सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम, टेल्को में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। झारखंड और उत्तर-पूर्व बिहार के तीन प्रांतों से आए 297 खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में लोक शिक्षा समिति के 94, भारती शिक्षा समिति के 97 और विद्या विकास समिति के 106 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दूसरे दिन 3000 एवं 5000 मीटर वॉक, 100, 600, 800, 1500 एवं 3000 मीटर दौड़, लंबी कूद, 4×100 मीटर रिले, ट्रिपल…
Campus Boom. जमशेदपुर। विद्या भारती उत्तर-पूर्व क्षेत्र के आयोजन एवं विद्या विकास समिति, झारखंड के आतिथ्य में 37वीं क्षेत्रीय खेल-कूद (एथलेटिक्स) प्रतियोगिता-2026 का बुधवार को सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम, टेल्को में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बिरसानगर के आयोजन में हो रही तीन दिवसीय प्रतियोगिता 7 से 9 अक्टूबर तक चलेगी। इसमें झारखंड और बिहार की प्रांतीय प्रतियोगिताओं में सफल खिलाड़ी विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह में जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्वी जमशेदपुर विधायक पूर्णिमा साहू, जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की, विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्याली राम, प्रदेश सचिव…
Campus Boom. रांची। सिनेमा, रचनात्मकता और नई प्रतिभाओं को समर्पित MERA TV Film Festival 2026 का आयोजन 18 से 20 दिसंबर तक रांची के ऑड्रे हाउस में किया जाएगा। महोत्सव में देशभर के फिल्मकारों, युवा रचनाकारों और स्वतंत्र सिनेमा से जुड़े प्रतिभाशाली लोगों को अपनी फिल्मों और रचनात्मक कार्यों को बड़े मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। महोत्सव के आयोजकों के अनुसार इसका उद्देश्य केवल फिल्मों का प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि नई प्रतिभाओं को पहचान, प्रोत्साहन और दर्शकों से जुड़ने का मंच उपलब्ध कराना है। इस वर्ष विभिन्न राज्यों से फिल्मकारों की भागीदारी की उम्मीद है। इन श्रेणियों में…
Campus Boom. जमशेदपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), जमशेदपुर की ओर से मंगलवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हलूदवनी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय के निर्देश और डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जागरूकता मोबाइल वैन गांव पहुंची। शिविर में लीगल एड डिफेंस काउंसिल की सदस्य योगिता कुमारी तथा पीएलवी निताई चंद गोराय, नागेंद्र कुमार, अनिल कुमार और प्रियंका कुमारी मौजूद रहे। टीम ने स्कूली बच्चों को विभिन्न कानूनों, उनके मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी। बच्चों को बाल अधिकार और सुरक्षा कानूनों की…
Campus Boom. जमशेदपुर। “जेका बाघ का करेजा देके ऊपर वाला भेजा…” और “ठोक देंगे कट्टा कपार में…” जैसे चर्चित गीतों के पीछे की कहानी क्या है? इन्हें लिखने की परिस्थितियां क्या थीं और लोकप्रिय गीतों के रचनाकारों की रचनात्मक दुनिया कैसी है? ऐसे सवालों के जवाब इस बार जमशेदपुर में होने वाले साहित्यिक आयोजन ‘छाप-3.0’ में तलाशे जाएंगे। साहित्य कला फाउंडेशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय साहित्यिक महाकुंभ का तीसरा संस्करण 9 और 10 अक्टूबर को बिष्टुपुर स्थित होटल एल्कोर में आयोजित होगा। आयोजन में साहित्य, पत्रकारिता, समाज, तकनीक और सिनेमा से जुड़े देशभर के चर्चित रचनाकार और विचारक…
Campus Boom. जमशेदपुर। हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जमशेदपुर के लिटिल फ्लावर स्कूल के छात्र अर्णव शरण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अर्णव ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर अपने विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया। वह राजीव शरण के छोटे पुत्र तथा झारखंड राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण के पौत्र हैं। अर्णव की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों, विद्यालय के शिक्षकों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।…
Campus Boom. जमशेदपुर। जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में बीएड सत्र 2024-26 के संचालन में हो रही देरी को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने चिंता जताई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने विश्वविद्यालय की कुलपति को पत्र भेजकर छात्राओं का एक शैक्षणिक वर्ष बर्बाद होने से बचाने के लिए विशेष पहल करने की मांग की है। कांग्रेस के अनुसार बीएड सत्र 2024-26 जुलाई 2026 तक पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन अब तक तीसरे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी नहीं हुआ है। वहीं चौथे सेमेस्टर की परीक्षा और उसका परिणाम भी लंबित है। पार्टी का कहना है कि इस…
Campus Boom. जमशेदपुर। प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (टीम पीएसएफ) ने एसडीपी रक्तदान के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपना 1919वां एसडीपी रक्तदान पूरा किया। इस अवसर को खास बनाते हुए चार घंटे के भीतर चार शतकवीर रक्तदाताओं ने एसडीपी रक्तदान किया। आयोजन को आरडी भट्टा एवं सी एरिया पूजा कमिटी के डायमंड जुबली वर्ष को समर्पित किया गया। इस दौरान कुमारेस हाजरा ने 148वीं बार, मनोरंजन गौड़ ने 120वीं बार, रवि शंकर ने 115वीं बार और उत्तम कुमार गोराई ने 109वीं बार एसडीपी रक्तदान किया। चारों रक्तदाताओं के योगदान से टीम पीएसएफ के एसडीपी रक्तदान का आंकड़ा…

