Campus Boom. जमशेदपुर। बदलाव संस्था की ओर से प्रभात खबर के वरिष्ठ पत्रकार प्रदीपचंद्र केशव की पुस्तक ‘जमुई टू टाटानगर’ के प्रकाशन के उपलक्ष्य में लक्ष्मीनगर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में संस्था के संरक्षक आनंद बिहारी दूबे ने प्रदीपचंद्र केशव को सम्मानित करते हुए पुस्तक के प्रकाशन पर बधाई दी। इस अवसर पर आनंद बिहारी दूबे ने कहा कि जमशेदपुर में प्रभात खबर को एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र के रूप में स्थापित करने में डेस्क पर काम करने वाले पत्रकारों के साथ-साथ प्रमुख छायाकारों और निर्भीक संवाददाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि प्रदीपचंद्र केशव…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. जमशेदपुर। जनवादी लेखक संघ (जलेस), सिंहभूम इकाई की ओर से रविवार को कदमा ईसीसी फ्लैट में कवि-गोष्ठी का आयोजन किया गया। शाम चार बजे शुरू हुई गोष्ठी में युवा शायरों से लेकर वरिष्ठ रचनाकारों ने अपनी कविताओं, गीतों और गजलों की प्रस्तुति देकर साहित्यिक माहौल को जीवंत बना दिया। गोष्ठी की शुरुआत युवा शायर सौरभ अस्थाना की गजल से हुई। इसके बाद युवा रचनाकार संजय सोलोमन ने अपनी रचना प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। युवा साथी पार्थों ने अपनी नज्म के माध्यम से श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं। उस्ताद शायर नजीर अहमद ‘नजीर’ ने अपनी गजल की प्रस्तुति…
Campus Boom. राजनगर। सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत भुईयांनाचना गांव में मनसा पूजा के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मानभूम शैली के छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झामुमो नेता एवं शिक्षाविद प्रो. कालीपद सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर छऊ नृत्य कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। छऊ नृत्य की प्रस्तुति के लिए पश्चिम बंगाल के पुरुलिया और पटमदा क्षेत्र से कलाकार पहुंचे थे। कलाकारों ने मानभूम शैली में पारंपरिक छऊ नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। देर रात तक चले कार्यक्रम का ग्रामीणों ने उत्साह के…
Campus Boom. कांड्रा। कांड्रा कॉलोनी स्थित श्री श्री दुर्गा पूजा कमिटी के 75वें दुर्गा पूजा समारोह को लेकर रविवार को पंडाल निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। निर्माण कार्य से पूर्व पंडित श्यामा पद बनर्जी ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कराया। पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। भूमि पूजन के साथ ही पंडाल निर्माण का कार्य शुरू हो गया। इसके बाद क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु…
Campus Boom. जमशेदपुर। जन्मजात हृदय दोष और कटे होंठ एवं तालु की समस्या से जूझ रहे बच्चों के लिए जमशेदपुर के छह रोटरी क्लबों ने रविवार को करीम सिटी कॉलेज, साकची में संयुक्त रूप से निःशुल्क मेगा स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया। कैंप में करीब 150 लोगों ने हिस्सा लिया। जांच के दौरान दिल में छेद के 10 और कटे होंठ एवं तालु के 7 मरीज चिन्हित किए गए। कैंप का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट, रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर, स्टील सिटी, डालमा, फेमिना और नेक्स्ट जेन की ओर से प्रोजेक्ट ‘गिफ्ट ऑफ लाइफ’ और प्रोजेक्ट ‘मुस्कान’ के तहत किया…
Campus Boom. जमशेदपुर। सामाजिक संस्था युवा–यूथ यूनिटी फॉर वोलंटरी एक्शन की ओर से पोटका प्रखंड के काशीडीह मैदान में जेंडर मेला आयोजित किया गया। “सबकी साझेदारी, सबकी बराबरी–भूमिका को मजबूत करना” थीम पर आयोजित मेले में जेंडर समानता, समान अवसर, सम्मान और साझा जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की नीतू कुमारी, पूर्व जिला परिषद सदस्य करुणामय मंडल, ग्राम प्रधान सुशांतो हेंब्रम, स्वास्थ्य सहिया हिसी हेंब्रम तथा DLSA से पीएलबी चयन मंडल और डोबो चकिया समेत विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि और समुदाय के लोग शामिल हुए। मेले की शुरुआत लड़कियों के स्वागत गीत से हुई। युवा…
Campus Boom. जमशेदपुर। कदमा स्थित श्री श्री बाल गणपति विलास पूजा कमिटी को वर्षभर सामाजिक सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (टीम पीएसएफ) के सर्वोच्च ‘मानव सेवा सम्मान’ से सम्मानित किया गया। टीम पीएसएफ के अनुसार, कमिटी धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक दायित्वों को भी प्राथमिकता देती है। पूजा के दौरान लिए गए संकल्प के तहत कमिटी द्वारा वर्षभर रक्तदान शिविर, जरूरतमंदों की सहायता, पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियां संचालित की जाती हैं। सम्मान समारोह में टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने कमिटी के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान…
Campus Boom. बहरागोड़ा। नव भारत साक्षरता कार्यक्रम ‘उल्लास’ के अंतर्गत नव साक्षरों के लिए आयोजित बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा (FLNAT) रविवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय झांझिया में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा में क्षेत्र के नव साक्षरों ने उत्साह के साथ भाग लिया। खास बात यह रही कि परीक्षा केंद्र पर 60 से 70 वर्ष की उम्र के महिला एवं पुरुष भी पूरे उत्साह के साथ परीक्षा देते नजर आए। उम्र के इस पड़ाव पर पढ़ने-लिखने की ललक और सीखने का जज्बा लोगों के लिए प्रेरणा का विषय बना रहा। परीक्षा के दौरान कई…
Campus Boom. जमशेदपुर। युवा (यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन) और गर्ल्स फर्स्ट फंड के संयुक्त तत्वावधान में इम्पीरियल रिसोर्ट, तेंतला में एक दिवसीय फेलोशिप ओरिएंटेशन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें युवा के 14 फेलो ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य फेलो को सात प्रमुख विषयों की बुनियादी समझ देने के साथ समुदाय में सामाजिक मुद्दों एवं असमानताओं की पहचान, संवाद-सहभागिता, स्थानीय समाधान और सामुदायिक पहल की योजना बनाने के लिए तैयार करना था। कार्यक्रम की शुरुआत युवा की चांदमनी सवैयाँ ने फेलो का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण के उद्देश्यों की जानकारी देने के साथ की। इसके बाद फेलो ने अपने…
Campus Boom. द यूनाइटेड क्लब, जमशेदपुर के कर्मचारियों के लिए वार्षिक बोनस 2025-26 को लेकर प्रबंधन और कैंटीन, होटल एंड रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच गुरुवार को समझौता हुआ। समझौते के तहत कर्मचारियों को कुल 18.7 प्रतिशत बोनस मिलेगा। बोनस की राशि का भुगतान 25 सितंबर 2026 तक करने पर सहमति बनी है। समझौते के अनुसार, यूनाइटेड क्लब में वर्ष 2025-26 के दौरान कम से कम 30 दिन या उससे अधिक काम करने वाले स्थायी कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। कर्मचारियों को 13.7 प्रतिशत बोनस तथा 5 प्रतिशत एक्स-ग्रेशिया के रूप में राशि मिलेगी। बोनस की गणना वास्तविक वेतन में…

