Campus Boom. जमशेदपुर। बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन, पुलिस, न्यायिक संस्थाओं, शिक्षकों, पंचायत प्रतिनिधियों, मीडिया, अभिभावकों और सामाजिक संगठनों को सामूहिक रूप से काम करना होगा। बाल श्रम, बाल विवाह, हिंसा, तस्करी और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े जोखिम बच्चों के संरक्षण के सामने बड़ी चुनौती बनकर उभरे हैं। ये बातें मंगलवार को होटल कैनेलाइट, साकची में आदर्श सेवा संस्थान एवं रूरल डेवलपमेंट एसोसिएशन (RDA) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय ‘संवाद’ में सामने आईं। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल संरक्षण के लिए काम कर रहे विभिन्न हितधारकों को एक मंच पर लाकर मौजूदा चुनौतियों, प्रयासों और भविष्य…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. जमशेदपुर। टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क और जमशेदपुर वन प्रमंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वन्यजीव सप्ताह 2026 का रविवार को समापन हुआ। सप्ताहभर चले आयोजन में 32 स्कूलों के करीब 600 विद्यार्थियों ने चित्रकला समेत निबंध, क्विज और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। समापन समारोह में झारखंड जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष विश्वनाथ शाह मुख्य अतिथि रहे। टाटा स्टील जूलॉजिकल सोसाइटी के सचिव कैप्टन अमिताभ, डीएफओ सबा आलम अंसारी और टाटा जू के निदेशक डॉ. नईम अख्तर मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं के विजेताओं और निर्णायकों को सम्मानित किया गया। क्विज के विजेता को 10 हजार रुपये, जबकि…
Campus Boom. पटमदा/बोड़ाम। पटमदा प्रखंड स्थित साउथ प्वाइंट स्कूल क्रिकेट मैदान में जय मां काली बामनी क्रिकेट टीम की ओर से आयोजित दो दिवसीय सोमनाथ स्मृति ट्रॉफी सीजन-2 का रविवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में दिघी बॉयज ने घोड़ानेगी को 6 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिघी बॉयज ने निर्धारित 4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 68 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी घोड़ानेगी की टीम 4 ओवर में एक विकेट खोकर 62 रन ही बना सकी। विजेता दिघी बॉयज को 20 हजार रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता…
Campus Boom. जमशेदपुर। केरला पब्लिक स्कूल, कदमा में आयोजित 26वें ‘लेट्स मेक अ डिफरेंस’ (एलएमएडी) जमशेदपुर युवा सम्मेलन का चार दिवसीय आयोजन आत्मचिंतन, सार्थक संबंधों और मानसिक दृढ़ता के संदेश के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन में विद्यार्थियों को स्वयं को समझने, जीवन के उद्देश्य पर विचार करने और चुनौतियों का सामना करने के लिए भावनात्मक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया गया। अंतिम दिन की शुरुआत सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। ‘क्वाइट टाइम’ सत्र में विद्यार्थियों ने अहंकार तथा उसके विचारों, व्यवहार और संबंधों पर प्रभाव को समझा। विद्यार्थियों ने मंच पर अपने अनुभव साझा किए। ‘पावर ऑफ विजन’…
Campus Boom. झारखंड विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के कोल्हान प्रक्षेत्र के रिक्त अध्यक्ष पद के लिए 11 अक्टूबर को ऑनलाइन चुनाव होगा। इसे लेकर रविवार को महासंघ के महामंत्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक हुई। अध्यक्ष पद के लिए पंकज प्रधान (जेएलएन कॉलेज, चक्रधरपुर), मनमोहन गांधी, अजय कुमार झा और अभिषेक कुमार मिश्रा (जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज) तथा शंकर मिश्रा (जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज) ने दावेदारी की है। चुनाव संचालन के लिए मोहम्मद अरशद जमाल, प्रत्यूष कुमार पानी, आकाश कुमार, अमरदीप कुमार और चंदन कुमार की पांच सदस्यीय चुनाव कमेटी गठित की गई है। चुनाव कार्यक्रम : नाम वापसी:…
Campus Boom. गांव केवल खेत-खलिहान और पगडंडियों का भूगोल नहीं, बल्कि स्मृतियों, रिश्तों, श्रम, संघर्ष और लोकसंस्कृति से निर्मित जीवंत संसार है। शांति सुमन के साहित्य में गांव इसी व्यापक लोकसंवेदना और मानवीय जीवन के रूप में उपस्थित होता है। रविवार को भोजपुरी भवन, गोलमुरी में शांति सुमन साहित्य संस्थान, जमशेदपुर के तत्वावधान में “शांति सुमन के गीतों में गांव का परिवेश” विषय पर आख्यान और शांति सुमन साहित्य सम्मान-2026 समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार शैलेन्द्र अस्थाना ने की। सुविख्यात कथाकार जयनंदन मुख्य अतिथि और कवयित्री डॉ. संध्या सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।…
Campus Boom. जमशेदपुर। गांधी जयंती के अवसर पर जनवादी लेखक संघ (जलेस) सिंहभूम इकाई की ओर से 2 अक्टूबर को साकची स्थित स्टेट माइल रोड में ‘आज का जन आंदोलन और गांधी’ विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता अशोक शुभदर्शी ने की, जबकि संचालन वरुण प्रभात ने किया। गोष्ठी में वर्तमान सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और वैश्विक परिप्रेक्ष्य में महात्मा गांधी की वैचारिक पृष्ठभूमि तथा उनकी प्रासंगिकता पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि जन आंदोलन का अर्थ केवल सत्ता के खिलाफ सड़कों पर उतरना नहीं, बल्कि जनता का अपने अधिकार, सम्मान, स्वतंत्रता और बेहतर समाज के लिए…
Campus Boom. जमशेदपुर। वन्यजीव सप्ताह समारोह 2026 के तहत वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज जमशेदपुर वन प्रमंडल और टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क द्वारा एक विशाल वॉकाथॉन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर वन भवन से औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लगभग 5 किलोमीटर लंबे वॉकाथॉन मार्ग पर प्रतिभागी वन भवन से जुबिली पार्क और टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के मनोरम रास्तों से होते हुए वापस वन भवन पहुंचे। कार्यक्रम को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला। 1,000…
Campus Boom. जमशेदपुर। छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मिडिल सेक्शन के विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी की प्रिय रामधुन ‘रघुपति राघव राजा राम’ की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों की मधुर प्रस्तुति से विद्यालय परिसर का वातावरण शांत, आध्यात्मिक और भावपूर्ण हो गया। विद्यालय के प्राचार्य अवधेश सिंह सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से…
Campus Boom. जमशेदपुर। बागबेड़ा स्थित दीपशिखा म्यूजिक क्लासेज में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संस्थान का फाउंडेशन डे समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों, बच्चों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। समारोह के दौरान बच्चों एवं संगीत प्रेमियों ने विभिन्न गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने स्वच्छता को अपने आचरण में अपनाने तथा इसे अपनी आदत बनाने का संकल्प लिया। साथ ही सत्य, अहिंसा एवं शांति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में संस्थान की छठी वर्षगांठ भी उत्साह के साथ मनाई…

