Campus Boom.
गम्हरिया। जगन्नाथपुर स्थित नव ज्योति विद्या मंदिर (एनजेवीएम) स्कूल में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अतिथियों ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके जीवन, विचारों और देश के प्रति योगदान को याद किया गया।
संस्थापक की स्मृति में हुआ शिक्षक सम्मान समारोह
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संस्थापक स्व. राधे श्याम श्रीवास्तव एवं उषा श्रीवास्तव की स्मृति में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षकों को दीर्घकालीन सेवा (लॉन्ग सर्विस) एवं बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
शिक्षा के साथ संस्कार और संस्कृति पर जोर
विद्यालय के सचिव डॉ. संजीव श्रीवास्तव ने विद्यालय के कार्यों की सराहना करते हुए शिक्षकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि एनजेवीएम वर्तमान शिक्षा पद्धति के साथ पुरातन वैदिक शिक्षा पद्धति को भी संचालित करने का प्रयास कर रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ उनमें संस्कार, संस्कृति और नैतिक मूल्यों का संचार करना है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर स्कूल के ट्रस्टी अध्यक्ष उदय नारायण श्रीवास्तव, कानूनी सलाहकार अधिवक्ता राकेश सिन्हा, राजीव श्रीवास्तव, प्राचार्य अनामिका श्रीवास्तव, बंशीधर कुंडू, नूतन श्रीवास्तव एवं एसपी श्रीवास्तव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अनिशा ने किया।




