Campus Boom.
जमशेदपुर। सर्किट हाउस, जमशेदपुर में शुक्रवार को आयोजित बैठक में कुराश खेल एसोसिएशन, पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और जिले में कुराश खेल को बढ़ावा देने की रणनीति पर चर्चा हुई।
बैठक में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। हरि राम टुडू को संरक्षक, रवींद्र बास्के को अध्यक्ष और होपना सोरेन को महासचिव चुना गया।
नई कार्यकारिणी
- संरक्षक: हरि राम टुडू
- अध्यक्ष: रवींद्र बास्के
- उपाध्यक्ष: गणेश मुर्मू
- महासचिव: होपना सोरेन
- संयुक्त सचिव: सुकरा हो
- कोषाध्यक्ष: सुनीता मुर्मू
- आयोजक सचिव: छोटू सोरेन
नवनियुक्त संरक्षक हरि राम टुडू ने कहा कि जिले में कुराश खेल को मजबूत आधार देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य कुराश को जिला स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाना है, ताकि युवाओं को खेल के माध्यम से रोजगार और सम्मान के अवसर मिल सकें।
बैठक में सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई दी और जिले में कुराश खेल के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।


