Author: Vikash Srivastava

18 वर्षों के अनुभव के साथ विकास श्रीवास्तव एक सशक्त ग्राउंड रिपोर्टर और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट हैं। दैनिक भास्कर, हिंदुस्तान और प्रभात खबर जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में रिपोर्टर व सीनियर रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। 2023 में नगर राज्य भाषा कार्यान्वयन समिति जमशेदपुर (गृह मंत्रालय) द्वारा ‘पत्रकार शिरोमणि’ सम्मान प्राप्त। प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के लिए भी सेवा दे रहे हैं।

Campus Boom. जमशेदपुर पब्लिक स्कूल ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के कुल 152 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें सभी 152 छात्र सफल रहे। इस वर्ष विद्यालय की छात्रा श्रेया जंपाना ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल स्कूल टॉप किया, बल्कि पूरे कोल्हान क्षेत्र में टॉपर बनने का गौरव भी हासिल किया है। श्रेया ने सूचना प्रौद्योगिकी एवं सामाजिक विज्ञान विषय में 100-100 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। श्रेया की सफलता के पीछे उनकी संघर्षपूर्ण कहानी भी प्रेरणादायक है। मां का…

Read More

Campus Boom. छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। घोषित परिणाम में विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र प्रवीण राणा ने सर्वाधिक 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, छात्रा नंदिनी कुमारी ने 95 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कुणाल सिंह, निहारिका कुमारी और अभिनव राज सिंह ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस परीक्षा में कुल 173 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनमें सभी ने सफलता प्राप्त की।…

Read More

Campus Boom. टेल्को स्थित विद्या भारती चिन्मया विद्यालय के 10वीं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है. इस वर्ष के परिणाम में स्कूल की छात्राओं का दबदबा देखने को मिला है. पहले प्रथम स्थान में सुनिधि सिन्हा, दीप्ति आर्य और श्रीनिथी साहू ने 97.6 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया है. स्कूल से इस वर्ष 10वीं बोर्ड में 313 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. जिसमें से सभी ने परीक्षा उर्त्तीण की है. 313 में 296 ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की है, तो 223 विद्यार्थियों को डिस्टिंक्शन मार्क्स हासिल हुआ है. वहीं 88 विद्यार्थियों ने 90…

Read More

Campus Boom. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. बात कोल्हान की करें, तो जमशेदपुर पब्लिक स्कूल की छात्रा जंपना श्रेया ने 98.6 प्रतिशत अंक लाकर पूरे प्रमंडल में टॉप की है. वहीं डीएवी बिस्टुपुर के छात्र अर्चिस्मान बनर्जी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कोल्हान में दूसरे और जमशेदपुर टॉपर की श्रेणी में पहले नंबर पर हैं. वहीं विद्या भारती चिन्मया विद्यालय टेल्को की तीन छात्रा सुनिधि सिन्हा, दीप्ति आर्या और श्रीनीथी साहू ने 97.6 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर और सिटी टॉप टेन की श्रेणी में अपनी जगह बनाई है. सिटी टॉप…

Read More

Campus Boom. जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में बुधवार को पूर्व प्राचार्य डॉ. अमर सिंह के सम्मान में गरिमामय धन्यवाद एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसी अवसर पर इंटर के शिक्षकों के लिए भी धन्यवाद सह विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्राचार्य डॉ. अमर सिंह, वर्तमान प्राचार्य डॉ. कृष्णा प्यारे एवं इंटर इंचार्ज डॉ. स्वाति सोरेन द्वारा इंटर के शिक्षकों को स्मृति-चिह्न प्रदान कर किया गया। इस दौरान सभी शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। अपने संबोधन में डॉ अमर सिंह ने कॉलेज में अपने पाँच वर्षों के कार्यकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने…

Read More

Campus Boom. शहर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान करीम सिटी कॉलेज और E-Digital India के बीच बुधवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) संपन्न हुआ। यह पहल छात्रों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इस एमओयू के तहत कॉलेज के विद्यार्थियों को डिजिटल मार्केटिंग, स्किल-बेस्ड ट्रेनिंग, करियर गाइडेंस और इंडस्ट्री एक्सपोजर प्रदान किया जाएगा। इससे छात्रों को वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में बेहतर रोजगार और करियर के अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी। E-Digital India के प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य छात्रों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक…

Read More

Campus Boom. जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर इला कुमार के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (IDY 2026) के 100 दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम के अंतर्गत एक भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इंडियन योग एसोसिएशन (IYA) झारखंड राज्य शाखा द्वारा अपनी सहयोगी संस्था ग्रामीण उपकार संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही। यह काउंटडाउन श्रृंखला का 69वां दिन था। कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया गया। प्रथम चरण में प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का सामूहिक अभ्यास किया…

Read More

Campus Boom. भारतीय स्पोर्ट क्लाइंबिंग के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए टीएसएएफ क्लाइंबिंग अकादमी के तीन खिलाड़ियों — अमन, अनीशा और जोगा ने एशियन गेम्स 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अमन और अनीशा ने लीड क्लाइंबिंग स्पर्धा में अपनी जगह बनाई है, जबकि जोगा ने स्पीड क्लाइंबिंग में सफलता हासिल की है। आने वाले समय में और खिलाड़ियों के क्वालीफाई करने की भी उम्मीद जताई जा रही है। यह सफलता जमीनी स्तर से शुरू हुए एक सशक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम की निरंतर प्रगति को दर्शाती है। टीएसएएफ के तहत क्लाइंबिंग गतिविधियों की शुरुआत वर्ष 2015 में…

Read More

Campus Boom. जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 20 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि में कक्षा 10 के छात्र प्रवीण राणा ने विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। उनकी इस सफलता से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह…

Read More

Campus Boom. कोल्हान यूनिवर्सिटी के अंतर्गत संचालित लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज, जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज तथा एबीएम कॉलेज के भूगोल विभाग के बी.ए. छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मेजर-6 प्रायोगिक पेपर के अंतर्गत आयोजित इस भ्रमण में कुल 117 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने सबसे पहले सन टेम्पल का अवलोकन किया, जहां उन्होंने इसकी स्थापत्य कला एवं सांस्कृतिक महत्व को समझा। इसके पश्चात् दल ने दसम फॉल भ्रमण कर वहाँ की भौगोलिक…

Read More