Campus Boom.
टेल्को स्थित विद्या भारती चिन्मया विद्यालय के 10वीं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है. इस वर्ष के परिणाम में स्कूल की छात्राओं का दबदबा देखने को मिला है. पहले प्रथम स्थान में सुनिधि सिन्हा, दीप्ति आर्य और श्रीनिथी साहू ने 97.6 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया है.
स्कूल से इस वर्ष 10वीं बोर्ड में 313 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. जिसमें से सभी ने परीक्षा उर्त्तीण की है. 313 में 296 ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की है, तो 223 विद्यार्थियों को डिस्टिंक्शन मार्क्स हासिल हुआ है. वहीं 88 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है. स्कूल की प्राचार्य मीणा विल्खु ने सभी विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है.


