Campus Boom.
शहर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान करीम सिटी कॉलेज और E-Digital India के बीच बुधवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) संपन्न हुआ। यह पहल छात्रों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
इस एमओयू के तहत कॉलेज के विद्यार्थियों को डिजिटल मार्केटिंग, स्किल-बेस्ड ट्रेनिंग, करियर गाइडेंस और इंडस्ट्री एक्सपोजर प्रदान किया जाएगा। इससे छात्रों को वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में बेहतर रोजगार और करियर के अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
E-Digital India के प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य छात्रों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उन्हें प्रैक्टिकल और जॉब-ओरिएंटेड स्किल्स से लैस करना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।
वहीं, कॉलेज प्रबंधन ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह साझेदारी छात्रों के सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होगी।
करीम सिटी कॉलेज और E-Digital India के इस संयुक्त प्रयास से आने वाले समय में शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होने की उम्मीद जताई जा रही है।


