Campus Boom.
छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। घोषित परिणाम में विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा।
विद्यालय के छात्र प्रवीण राणा ने सर्वाधिक 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, छात्रा नंदिनी कुमारी ने 95 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कुणाल सिंह, निहारिका कुमारी और अभिनव राज सिंह ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस परीक्षा में कुल 173 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनमें सभी ने सफलता प्राप्त की।
विद्यालय के प्राचार्य अवधेश सिंह ने छात्रों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष हर दृष्टिकोण से विद्यालय का परिणाम बेहतर रहा है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति विद्यालय सतत प्रयासरत है और भविष्य में भी बेहतर परिणाम के लिए कार्य करता रहेगा। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


