Campus Boom.
जमशेदपुर पब्लिक स्कूल ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के कुल 152 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें सभी 152 छात्र सफल रहे।
इस वर्ष विद्यालय की छात्रा श्रेया जंपाना ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल स्कूल टॉप किया, बल्कि पूरे कोल्हान क्षेत्र में टॉपर बनने का गौरव भी हासिल किया है। श्रेया ने सूचना प्रौद्योगिकी एवं सामाजिक विज्ञान विषय में 100-100 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
श्रेया की सफलता के पीछे उनकी संघर्षपूर्ण कहानी भी प्रेरणादायक है। मां का साथ छूटने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और पूरी लगन एवं मेहनत से पढ़ाई जारी रखी। अपनी इस उपलब्धि को श्रेया ने अपनी मां को समर्पित किया है।
विद्यालय के अन्य मेधावी छात्रों में अन्वेशा मंडल (96.4%), अन्वेष साहू (94.6%), शिवेश कुमार झा (94.2%), ईशान (94%), स्वेता (94%), पिनाकी चक्रवर्ती (93.2%), सायनन्या सेन (91.6%), ऋषभ राज (91.6%), मुस्कान कुमारी (91.6%) सहित कई छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय प्राचार्या नम्रता अग्रवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।


