Campus Boom. पीएम श्री टाटा वर्कर्स यूनियन +2 हाई स्कूल, कदमा के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का परिणाम 99.14 प्रतिशत दर्ज कराया है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। इस वर्ष कुल 116 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 83 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी, 32 द्वितीय श्रेणी तथा 1 विद्यार्थी मार्जिनल श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। विद्यालय की छात्रा ज्योत्सना महतो ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं होपना मार्डी (87.6%), आकाश लायंगी (87%), पल्लवी बेरा (86%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आयुषी कुमारी और राकेश…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. जैक दशम बोर्ड परीक्षा का परिणाम प्रकाशित हुआ, जिसमें सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा के भैया-बहनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के कुल 86 भैया-बहनों ने भाग लिया था, जिनमें से 82 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी तथा 4 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। विद्यालय के भैया रोहित कुमार ने 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की अध्यक्षा कविता परमार, सचिव अरविंद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष विमल कुमार यादव, प्रधानाचार्य रंजय कुमार राय एवं आचार्य जी-दीदी जी ने सभी…
Campus Boom. जगन्नाथपुर गम्हरिया स्थित नव ज्योति विद्या मंदिर के छात्रों ने झारखंड जैक 10वीं बोर्ड परीक्षा में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्र वीर प्रताप राय ने 80% तथा गणेश मुखी ने 76% अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। विद्यालय के सचिव डॉ. संजीव श्रीवास्तव, विद्यार्थियों के अभिभावक माता-पिता, स्कूल की प्रिंसिपल अनामिका श्रीवास्तव एवं विद्यालय के सभी शिक्षकों ने दोनों छात्रों को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है। विद्यालय परिवार ने बताया कि वीर प्रताप राय और गणेश मुखी ने नर्सरी से ही इसी विद्यालय में शिक्षा प्राप्त की है, जिससे…
Campus Boom. छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के प्रांगण में महान साहित्यकार विलियम शेक्सपियर की जयंती के अवसर पर अंग्रेजी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित प्रातःकालीन सभा कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहा। कार्यक्रम की शुरुआत सीनियर सेकेंडरी की छात्रा द्वारा अंग्रेजी साहित्य के इतिहास पर प्रेरणादायक भाषण से हुई, जिसमें अंग्रेजी भाषा एवं साहित्य के विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इसके पश्चात मध्य वर्ग की छात्रा ने विलियम शेक्सपियर की प्रसिद्ध रचना ‘द सेवन एजेज ऑफ मैन’ का भावपूर्ण पाठ प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित सभी को भावविभोर कर दिया। वहीं प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों…
Campus Boom. डेफोडिल्स उच्च विद्यालय, बारीडीह के छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत (100%) दर्ज कराया है। इस उपलब्धि के साथ विद्यालय ने अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को एक बार फिर कायम रखा है। विद्यालय से इस वर्ष कुल 50 छात्र-छात्राएं मैट्रिक परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिनमें सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। इनमें से 33 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी तथा 17 ने द्वितीय श्रेणी में सफलता हासिल की। विद्यालय के सचिव श्री मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत,…
Campus Boom. विवेक विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस हर्षोल्लास, उत्साह एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा आयोजित जागरूकता रैली कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही, जिसमें विद्यार्थियों ने लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। रैली में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी तथा विद्यालय की सेफ्टी स्क्वाड ने सक्रिय भागीदारी निभाई। रैली विद्यालय परिसर से निकलकर आसपास के क्षेत्रों तक पहुंची, जहां छात्रों ने “पेड़ लगाओ, पृथ्वी बचाओ”, “जल है तो कल है” और “स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। विद्यार्थियों के उत्साह ने…
Campus Boom. नव ज्योति विद्या मंदिर में विश्व पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा दसवीं तक के छात्रों के लिए विभिन्न रचनात्मक और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत छोटे बच्चों द्वारा पौधारोपण से हुई, जिसमें नर्सरी से अंडर-केजी तक के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद कक्षा एक से सात तक के छात्रों के लिए चित्रकला, निबंध, पोस्टर निर्माण और कविता प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी समझ और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नुक्कड़ नाटक…
Campus Boom. राजेन्द्र विद्यालय में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने पृथ्वी की सुरक्षा हेतु संकल्प लिया और पर्यावरण संरक्षण पर प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विद्यालय में पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने “सेव अर्थ सेव फ्यूचर”, “गो ग्रीन” और “स्टॉप पॉल्यूशन” जैसे विषयों पर आकर्षक एवं संदेशपूर्ण चित्र बनाए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी…
Campus Boom. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में भारत तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। ‘AI for All’ की अवधारणा पर आधारित नीति आयोग द्वारा शुरू किया गया “इंडिया एआई मिशन” देश को वैश्विक एआई हब बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभर रहा है। यह मिशन केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक तकनीक का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य भी रखता है। छह स्तंभों पर आधारित राष्ट्रीय रणनीति भारत सरकार की AI नीति छह प्रमुख स्तंभों पर आधारित है, जिनमें आर्थिक विकास, उच्च स्तरीय कंप्यूटिंग, स्किल डेवलपमेंट,…
Campus Boom. जमशेदपुर के साकची स्थित दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी (पूर्व में डीएमएम लाइब्रेरी) में भारतीय वायु सेना के अग्निवीर वायु भर्ती को लेकर एक जागरूकता व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वायु सेना में करियर बनाने को लेकर गहरी रुचि दिखाई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारतीय वायु सेना में उपलब्ध रोजगार एवं करियर अवसरों के प्रति जागरूक करना तथा भर्ती प्रक्रिया की सही जानकारी उपलब्ध कराना था। इस अवसर पर 10 एयरमेन सिलेक्शन टीम के जूनियर वारंट ऑफिसर अजय शर्मा एवं मनदीप ने विद्यार्थियों को अग्निवीर वायु…

