Campus Boom. लोयोला स्कूल, टेल्को में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश समारोह गरिमापूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में छात्र परिषद के नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर उत्तरदायी नेतृत्व का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र परिषद के सदस्यों—काउंसिलर्स, कैप्टन्स एवं वाइस-कैप्टन्स—की भव्य शोभायात्रा से हुई। इस दौरान विद्यालय की प्राचार्या चरणजीत ओहसन, फादर ऑस्कर होरो, उप-प्राचार्य रेश्मा रोड्रिग्स एवं ज़ीनत मारिया सुंडी, मॉडरेटर कोलीन ज़ेवियर तथा पूर्व सत्र के हेड बॉय और हेड गर्ल उपस्थित रहे। प्राचार्या द्वारा प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात प्रस्तुत प्रार्थना गीत ने…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. शहर के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान MIITJEE Classes ने एक बार फिर बेहतरीन परिणाम देते हुए अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता साबित की है। JEE Main 2026 Session 2 में इस वर्ष संस्थान के कुल 297 विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस वर्ष के परिणामों में संस्थान के छात्र अभिनव आदित्य (99.79 प्रतिशताइल) और आर्यन भारद्वाज (99.49 प्रतिशताइल) ने शहर में द्वितीय स्थान प्राप्त कर MIITJEE का नाम रोशन किया। अभिनव आदित्य संस्थान के टॉप स्कोरर भी रहे। संस्थान के अनुसार, 72 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशताइल से अधिक और 183 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशताइल से अधिक अंक प्राप्त किए…
Campus Boom. शहर के ऐतिहासिक प्रतिष्ठान दी मिलानी में बांग्ला नववर्ष के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोलकाता से आए संगीत शिल्पियों ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम को संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सांस्कृतिक आनंद के साथ-साथ समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्थाओं और व्यक्तियों को सम्मानित करना रहा। कार्यक्रम में सामाजिक संस्था प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (टीम पीएसएफ) को उनके निरंतर मानव कल्याणकारी कार्यों के लिए ‘ह्यूमैनिटी फर्स्ट अवार्ड’ (मानव सेवा सम्मान) से सम्मानित किया गया। वहीं, मौसमी भट्टाचार्य को ‘हार्ट ऑफ गोल्ड अवार्ड’ प्रदान किया गया। प्रतीक…
Campus Boom. जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से रंगश्री, दिल्ली द्वारा आयोजित 9वें भोजपुरी नाट्य महोत्सव 2026 के दूसरे और अंतिम दिन लगातार तीन नाटकों का मंचन किया गया। सभी प्रस्तुतियों ने सामाजिक विसंगतियों पर तीखा व्यंग्य करते हुए दर्शकों को खूब गुदगुदाया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री ब्रह्मेश्वर नाथ तिवारी कृत हास्य-व्यंग्य नाटक “शनि के साढ़ेसाती” से हुई। नाटक के माध्यम से अंधविश्वास पर करारा प्रहार करते हुए दिखाया गया कि कैसे धर्म, वास्तु और शुभ-अशुभ के नाम पर कुछ लोग आम जनता को डराकर ठगते हैं। दूसरी प्रस्तुति जमशेदपुर की मंच…
Campus Boom. खालसा वॉरियर एकादश ने टिनप्लेट सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराकर खालसा प्रीमियर लीग (केपीएल) का खिताब अपने नाम कर लिया। को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में रविवार को खेला गया फाइनल मुकाबला एकतरफा रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टिनप्लेट सुपर किंग्स की टीम 8 ओवर में 4 विकेट खोकर 72 रन ही बना सकी। टीम की ओर से गोल्डी ने 17 गेंदों पर 26 रन और राज ने 12 गेंदों पर 18 रन की पारी खेली। खालसा वॉरियर की ओर से रौनक और कप्तान ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए खालसा वॉरियर एकादश…
Campus Boom. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा के प्रांगण में संकुल स्तरीय विषय प्रमुख एवं सह विषय प्रमुख कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता, ॐ तथा मां सरस्वती के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। मंच पर उपस्थित अतिथियों का परिचय स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य सह संकुल प्रमुख रंजय कुमार राय ने कराया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बागबेड़ा संकुल अंतर्गत सभी सरस्वती शिशु विद्या मंदिरों के विषय प्रमुख आचार्य एवं दीदी जी के माध्यम से सत्र 2026-27 की शैक्षणिक योजना तैयार करना तथा उसे सभी विद्यालयों में प्रभावी रूप से…
Campus Boom. एग्रिको, शिव सिंह बागान, पोस्ट ऑफिस रोड, जमशेदपुर में इंडियन अबेकस की नई फ्रेंचाइजी शाखा का शुभारंभ हमारी फ्रेंचाइजी ओनर श्रीमती रिंकू पांडेय द्वारा किया गया। यह पहल क्षेत्र के बच्चों में कौशल-आधारित शिक्षा और संज्ञानात्मक विकास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी शिव शंकर सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि उंगलियों के सहारे बड़े-बड़े जोड़-घटाव, गुणा-भाग करना मानसिक संतुलन और एकाग्रता की पहचान है। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के प्रयासों को प्रोत्साहित किया। वहीं,…
Campus Boom. सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परिषद् के तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में 18 एवं 19 अप्रैल को 9वें भोजपुरी नाट्य महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस महोत्सव में दिल्ली की प्रसिद्ध नाट्य संस्था “रंगश्री” अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भोजपुरी भाषा, संस्कृति और नाट्य परंपरा की समृद्धि का प्रदर्शन करेगी। महोत्सव में भाग लेने के लिए रंगश्री की छह सदस्यीय टीम 17 अप्रैल की संध्या जमशेदपुर पहुंच चुकी है। यह टीम पूर्व में भी अपने प्रभावशाली नाटकों के मंचन से शहरवासियों के बीच चर्चा का विषय…
Campus Boom. सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में वरीय पत्रकार जितेंद्र कुमार के पुत्र प्रितेश कुमार ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। प्रितेश ने बिना किसी ट्यूशन के केवल यूट्यूब के माध्यम से पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया। उनके विषयवार अंक इस प्रकार हैं— अंग्रेज़ी में 93, संस्कृत में 98, गणित (स्टैंडर्ड) में 79, विज्ञान में 92, सामाजिक विज्ञान में 87 तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 100 अंक प्राप्त किए। प्रितेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर मेहनत को…
Campus Boom. समीक्षात्मक रिपोर्ट: कोल्हान क्षेत्र में सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम इस वर्ष अत्यंत उत्कृष्ट रहा। टॉप-10 रैंकिंग में छात्रों ने 96% से लेकर 98.6% तक अंक हासिल कर क्षेत्र की शैक्षणिक गुणवत्ता को नई ऊंचाई दी है। इस वर्ष प्रथम स्थान पर जेपीएस स्कूल की छात्रा श्रेया जंपाना रहीं, जिन्होंने 98.6% अंक प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे कोल्हान में टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। उनके बाद दूसरे स्थान पर चिन्मया विद्यालय, बिष्टुपुर की कुमारी अदिति और डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर के अर्चिस्मान बनर्जी ने संयुक्त रूप से 98.0% अंक के साथ स्थान…

