Campus Boom. छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय में नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों का प्रथम दिवस विद्यालय आगमन को हर्ष और उत्साह के वातावरण में मनाया गया। विद्यालय परिसर में नन्हे बच्चों का पारंपरिक तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं शिक्षाप्रद गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें उन्होंने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। रंग-बिरंगे खिलौनों और आकर्षक गतिविधियों ने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को विशेष उपहार दिए गए, जिन्हें पाकर वे अत्यंत प्रसन्न दिखाई दिए। कार्यक्रम की एक विशेष पहल के अंतर्गत अभिभावकों ने…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. निजी स्कूलों द्वारा मनमाने शुल्क वसूली पर लगाम कसने की दिशा में झारखंड सरकार का स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग की अपर सचिव सीता पुष्पा ने 11 मार्च को राज्य के सभी उपायुक्तों, जिला शिक्षा अधीक्षकों एवं जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी कर अविलंब विद्यालय स्तरीय फीस समिति तथा जिला स्तरीय शुल्क निर्धारण/विनियमन समिति के गठन एवं उन्हें क्रियाशील करने का निर्देश दिया है। साथ ही, शुल्क नियंत्रण एवं विनियमन को लेकर की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, “झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम,…
Campus Boom. जनवादी लेखक संघ, सिंहभूम इकाई के तत्वावधान में प्रयाग कक्ष, तुलसी भवन, बिष्टुपुर में युवा साहित्यकार वरुण प्रभात के कविता संकलन “अंतहीन रास्ते” पर एक विचारोत्तेजक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ युवा हस्ताक्षर अजय महताब के स्वागत वक्तव्य से हुआ। उन्होंने उपस्थित साहित्यकारों एवं साहित्य प्रेमियों का अभिनंदन करते हुए संकलन को समकालीन साहित्य में महत्वपूर्ण हस्तक्षेप बताया। युवा कवि निशांत सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह संकलन “गागर में सागर” की कहावत को चरितार्थ करता है। इसकी कविताएँ आरंभ से अंत तक पाठक को बांधे रखती हैं और उसे गहन…
Campus Boom. सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पॉक्सो जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को प्रोटेक्शन ऑफ़ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफन्सेस एक्ट के प्रावधानों और बच्चों की सुरक्षा में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी देना था। यह सत्र विशेष रूप से स्कूल वैन चालकों के लिए आयोजित किया गया, ताकि बच्चों के दैनिक आवागमन के दौरान उनकी सुरक्षा और जिम्मेदारियों के प्रति उन्हें जागरूक किया जा सके। कार्यक्रम का संचालन सुनिश पांडेय, जिला न्यायालय के अधिवक्ता एवं युवा अधिवक्ता कल्याण समिति के अध्यक्ष ने किया। इस…
Campus Boom. देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों में शामिल XLRI – Xavier School of Management ने अपने विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संस्थान ने Andhra Pradesh Capital Region Development Authority (एपीसीआरडीए) के साथ समझौता कर आंध्र प्रदेश की राजधानी Amaravati में नया कैंपस स्थापित करने की घोषणा की है। यह नया परिसर 61.7 एकड़ भूमि पर लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा और इसे एक्सएलआरआई अमरावती के नाम से जाना जाएगा। प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में इसे एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जो देश में उच्चस्तरीय मैनेजमेंट शिक्षा को और…
Campus Boom. साकची स्थित E-Digital India Skill Development Institute द्वारा 2 अप्रैल 2026 से एक विशेष AI Crash Course एवं Skill Certification Program की शुरुआत की जा रही है। यह कार्यक्रम साकची में दिल्ली दरबार के पास स्थित संस्थान के प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित होगा। संस्थान के संचालक रामकृष्ण ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जमशेदपुर के युवाओं, फ्रीलांसर, मीडिया से जुड़े लोगों तथा कार्यरत प्रोफेशनल्स को आधुनिक Artificial Intelligence (AI) तकनीक का प्रशिक्षण देना और उन्हें प्रोफेशनल प्रमाणपत्र उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में कई प्रतिभाशाली युवाओं के पास अनुभव और हुनर…
Campus Boom. टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने अपनी दिवंगत मां स्वर्गीय नीला सरकार की जयंती के अवसर पर जरूरतमंदों को भोजन कराकर और स्वैच्छिक रक्तदान कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शनिवार को पार्वती घाट के पीछे स्थित अंत्योदय भवन में आयोजित कार्यक्रम में वहां रह रहे जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया। इस अवसर पर अरिजीत सरकार ने स्वयं रक्तदान भी किया। टीम पीएसएफ की ओर से चलाए जा रहे एसडीपी रक्तदान अभियान के तहत उनका 1793वां एसडीपी रक्तदान स्वर्गीय नीला सरकार के नाम समर्पित किया गया। इस अभियान में कुमारेस हाजरा, प्रीतपाल सिंह, भास्कर कुंडू, श्रीदीप, भगवान…
Campus Boom. टाटा स्टील की ओडिशा स्थित माइंस ने 43वें वार्षिक धात्विक खदान सुरक्षा पखवाड़ा समारोह 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 23 पुरस्कार अपने नाम किए। यह समारोह शनिवार को भुवनेश्वर में खनन सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) के भुवनेश्वर क्षेत्र-1 और क्षेत्र-2 के तत्वावधान में आयोजित किया गया। ए-1 समग्र प्रदर्शन श्रेणी में काटामाटी आयरन माइन ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि इसी श्रेणी में खोंदबोंद आयरन माइन दूसरे स्थान पर रही। काटामाटी आयरन माइन ने जनरल वर्किंग और ट्रेनिंग श्रेणियों में भी पहला स्थान हासिल किया, जबकि मैकेनिकल मेंटेनेंस और इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस श्रेणियों में तीसरा स्थान प्राप्त किया।…
Campus Boom. नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के अवसर पर लोयोला स्कूल, टेल्को में शिक्षकों के लिए उन्मुखीकरण (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और समग्र शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करना था। कार्यक्रम की शुरुआत सभी उपस्थित जनों के स्वागत के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या चरणजीत ओहसन, फादर जेरी, फादर ऑस्कर होरो, समन्वयकगण, मॉडरेटर और शिक्षकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षिका सोफिया द्वारा ईश्वर से आशीर्वाद की प्रार्थना के साथ हुई, जिससे पूरे दिन के लिए एक चिंतनशील और सकारात्मक वातावरण बना। कार्यक्रम के मुख्य संसाधन…
Campus Boom. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़े के अंतर्गत एक प्रयास महिला समिति, कदमा की ओर से शनिवार को महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज में अपने संघर्ष और मेहनत से अलग पहचान बनाने वाली दो वरिष्ठ महिलाओं — सुनीता लाल दास और भानुमति पसुपुरेड्डी — को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि दोनों महिलाएं 70 वर्ष की उम्र में भी अपने परिश्रम और साहस के बल पर समाज में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई हैं। कार्यक्रम…

