Author: Vikash Srivastava

18 वर्षों के अनुभव के साथ विकास श्रीवास्तव एक सशक्त ग्राउंड रिपोर्टर और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट हैं। दैनिक भास्कर, हिंदुस्तान और प्रभात खबर जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में रिपोर्टर व सीनियर रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। 2023 में नगर राज्य भाषा कार्यान्वयन समिति जमशेदपुर (गृह मंत्रालय) द्वारा ‘पत्रकार शिरोमणि’ सम्मान प्राप्त। प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के लिए भी सेवा दे रहे हैं।

Campus Boom. छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के छात्रों ने हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित इंटरनेशनल हिंदी ओलिंपियाड 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में छात्रों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लेते हुए अपनी भाषाई प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय के छात्रों ने कुल 67 पदक जीतकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। इनमें 40 स्वर्ण पदक, 14 रजत पदक और 13 कांस्य पदक शामिल हैं। इस उपलब्धि में एक और गौरवपूर्ण क्षण तब जुड़ा, जब कक्षा 3 की छात्रा अंजलि कुमारी ने क्षेत्रीय स्तर पर तृतीय स्थान…

Read More

Campus Boom. टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) रोइंग अकादमी ने नेशनल इंडोर रॉइंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना चौथा राष्ट्रीय पदक जीतकर इतिहास रच दिया। कटक में आयोजित इस प्रतियोगिता में अकादमी ने अपने अभियान का समापन पदक के साथ कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। ताज़ा उपलब्धि महिला रिले स्पर्धा में मिली, जहां श्रेया कुमारी, कोमल कुमारी, गौरी कुमारी साहू और अदिति यादव की टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट तालमेल, दृढ़ता और संघर्षशीलता का परिचय देते हुए यह सफलता हासिल की। यह उपलब्धि टीएसएएफ के लिए एक यादगार…

Read More

Campus Boom. कोल्हान यूनिवर्सिटी द्वारा विभिन्न महाविद्यालयों में कार्यरत प्राचार्यों, प्राचार्य-प्रभारी एवं शिक्षकों के स्थानांतरण और दायित्व निर्धारण को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। यह आदेश झारखंड स्टेट यूनिवर्सिटीज एक्ट की धारा 10(11) के तहत जारी किया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू होगा। जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 16 शिक्षकों का स्थानांतरण/प्रतिनियोजन किया गया है। इनमें डॉ अमर सिंह को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज से टाटा कॉलेज चाईबासा में प्राचार्य के रूप में भेजा गया है, जबकि डॉ एससी दास को टाटा कॉलेज चाईबासा से बहरागोड़ा कॉलेज में स्थानांतरित किया गया है। डॉ. हरिहर प्रधान को जेएलएन कॉलेज…

Read More

Campus Boom. नेशनल सर्विस स्कीम (एनएसएस), नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी जमशेदपुर द्वारा “सामाजिक दायित्व एवं व्यक्तित्व विकास” विषय पर एक प्रेरक विशेषज्ञ संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया और इसे अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रंजीत प्रसाद ने युवाओं के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास, सामाजिक दायित्व, भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ाव, आत्मनिर्भरता और नवाचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसे समाज की वास्तविक समस्याओं के समाधान से जोड़ना आवश्यक है।…

Read More

Campus Boom. नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी जमशेदपुर में इंडियन सिरेमिक सोसाइटी (आईसीएस) के छात्र चैप्टर ने “सामग्री अभियांत्रिकी में नवाचार और नवीनतम रुझान” विषय पर आधे दिन का सेमिनार आयोजित कर अपने पुनरुद्धार का उत्सव मनाया। कार्यक्रम का आयोजन डायमंड जुबली लेक्चर हॉल (डीजेएलएचसी-212) में किया गया, जिसमें छात्रों और संकाय सदस्यों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। सेमिनार का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। एमएमई विभाग के प्रमुख एवं आईसीएस चैप्टर के संरक्षक प्रोफेसर अशोक कुमार ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संस्थान के निदेशक गौतम सूत्रधर ने अपने संबोधन…

Read More

मेरी अंतरात्मा की आवाज वंदना कुमारी  लालपुर की उस गलियारी में, सच को झुकाना चाहा था, वर्दी वाले सर भी बोले “छोड़ो ये बेकार की बातें…” शायद उन्हें नहीं दिखीं मेरी संघर्ष भरी रातें, पर मैं वो लड़की नहीं जो हवाओं से डर जाऊँ। बात थी मेरे स्वाभिमान की कैसे यूँ ही हार जाऊँ? मेरी अंतरात्मा मुझे नहीं स्वीकारती, जब तक अन्याय के विरुद्ध लड़कर न आऊँ। क्योंकि न्याय मिलना या न मिलना उनके हाथ में हो सकता है, पर कोशिश न करना— ये तो सरासर गलत बात है। याद रखना, सत्य की मशाल बुझने से रही है… मैंने अपनी…

Read More

Campus Boom. सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला, जमशेदपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी “अभियांत्रिकीय उपकरणों की शेष आयु आकलन (RLA-2026)” का समापन 10 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक हुआ। इस संगोष्ठी के समापन सत्र में तकनीकी निष्कर्षों, औद्योगिक उपयोगिता तथा भविष्य की रणनीतियों पर विशेष चर्चा की गई। दो दिनों तक चली इस संगोष्ठी ने बॉयलर, टर्बाइन, पाइपलाइन और रिफाइनरी उपकरणों जैसे महत्वपूर्ण औद्योगिक ढांचे के जीवन मूल्यांकन पर ज्ञान-विनिमय का सशक्त मंच प्रदान किया। विशेषज्ञों ने सुरक्षित, विश्वसनीय और किफायती संचालन सुनिश्चित करने के लिए उन्नत डायग्नोस्टिक टूल्स, प्रेडिक्टिव मॉडलिंग और समेकित मूल्यांकन तकनीकों की आवश्यकता पर बल दिया। प्रमुख तकनीकी…

Read More

Campus Boom. सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला में गुरुवार से अभियांत्रिकीय उपकरणों की शेष आयु आकलन (आरएलए-2026) विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। नौ और दस अप्रैल तक चलने वाले इस आयोजन में देशभर से लगभग एक सौ पचास वैज्ञानिकों, उद्योग विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और नीति-निर्माताओं ने भाग लिया। संगोष्ठी में मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड; ओएनजीसी; जोएल, जापान; जायसवाल नेको; इनसाइट्जज; किसको कास्टिंग्स लिमिटेड; इंस्ट्रॉन; टाटा स्टील; ट्यूबेक्स; आईआईटी खड़गपुर, सीएसआईआर-सीएमईआरआई दुर्गापुर, एनटीपीसी, भारतीय तेल निगम, भारत पेट्रोलियम, महिंद्रा रक्षा सहित कई प्रमुख संस्थानों के प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में…

Read More

Campus Boom. करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज, जमशेदपुर में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर पीसी-पीएनडीटी अधिनियम विषय पर एक जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सदर अस्पताल जमशेदपुर की ओर से महाविद्यालय के आईक्यूएसी, एनसीसी एवं एनएसएस के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ कमलेश कुमार प्रसाद ने कहा कि पीसी-पीएनडीटी अधिनियम के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रूण हत्या एक गंभीर अपराध है, जिसके लिए कठोर दंड का प्रावधान है। लिंग जांच कराने वाले दोषियों को पांच वर्ष तक की सजा एवं लाखों रुपये का जुर्माना हो सकता है।…

Read More

• कानून का विरोध करने वालों को नहीं मिले जिम्मेदारी- शिक्षा सत्याग्रह • अभिभावक सदस्य चयन को SOP तैयार करे प्रशासन : शिक्षा सत्याग्रह Campus Boom. जिला स्तरीय स्कूल शुल्क निर्धारण समिति में DBMS स्कूल की प्रिंसिपल को सदस्य बनाए जाने पर विवाद गहराता जा रहा है। इस निर्णय के खिलाफ शिक्षा सत्याग्रह के तत्वावधान में कई अभिभावक प्रतिनिधियों ने खुलकर विरोध दर्ज कराया है। अभिभावकों का कहना है कि जिस स्कूल प्रबंधन ने झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण संशोधन अधिनियम 2017 का विरोध करते हुए वर्ष 2019 में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी और वर्ष 2024 तक मामले को लंबित…

Read More