Campus Boom. जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा आयोजित ‘वेस्ट टू वंडर’ प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव एवं मुख्य अतिथि एलन किम जोसेफ ने किया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ रचनात्मकता, नवाचार और सतत विकास की भावना को प्रोत्साहित करना था। ‘ट्रांसफॉर्मिंग वेस्ट इंटू वंडर्स’ विषय पर आधारित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अनुपयोगी एवं बेकार वस्तुओं को आकर्षक और उपयोगी कलाकृतियों में बदलकर अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। प्रदर्शनी में कागज, ई-वेस्ट, प्लास्टिक, खाद्य एवं उद्यान अपशिष्ट से…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय में नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों के लिए ‘फन विद रेन (ब्लू डे)’ का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर नीले रंग की छटा से सराबोर नजर आया। सभी नन्हे विद्यार्थी आकर्षक नीले परिधानों में विद्यालय पहुंचे और अपने साथ नीले रंग की विभिन्न वस्तुएं भी लेकर आए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए कई रोचक एवं शिक्षाप्रद गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कक्षा प्रथम एवं द्वितीय के विद्यार्थियों ने वर्षा विषय पर मनमोहक रोल-प्ले प्रस्तुत कर अपनी…
Campus Boom. मिड-कैरियर प्रशिक्षण कार्यक्रम (एमसीटीपी-2) के अंतर्गत भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल) का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल में सुशील प्रसाद, उप उच्चायुक्त, भारतीय उच्चायोग, नैरोबी (केन्या) तथा एम.डी. शाहिद आलम, काउंसलर, भारतीय उच्चायोग, लंदन (यूनाइटेड किंगडम) शामिल थे। उनके साथ जिला खनन पदाधिकारी एवं जमशेदपुर तथा चाईबासा के जिला उद्योग केंद्रों के अधिकारी भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान अधिकारियों ने सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी एवं संस्थान के विभागाध्यक्षों के साथ विस्तृत संवाद किया। इस अवसर पर उन्हें संस्थान की अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों, प्रमुख वैज्ञानिक…
Campus Boom. जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 12वें राष्ट्रीय 5S कॉन्क्लेव में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है। क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया (QCFI), वाराणसी चैप्टर द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम को ‘पार एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। इस वर्ष कॉन्क्लेव का विषय “हाउसकीपिंग बियॉन्ड 5S: विश्वस्तरीय कार्यप्रणालियों के लिए सतत विकास एवं अनुशासन की संस्कृति” था। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों की टीमों ने भाग लेकर अपने नवाचार और कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया। विवेक विद्यालय की छात्राएँ इशिका…
Campus Boom. झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत अवर प्रादेशिक नियोजनालय, जमशेदपुर द्वारा गुरुवार को गोलमुरी स्थित कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में करीब 800 युवाओं ने भाग लिया, जबकि 15 स्थानीय एवं बाहरी कंपनियों ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित किए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा लगभग 1,800 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया संचालित की गई। चयन प्रक्रिया के दौरान 233 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया, जबकि 66 उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन किया गया। रोजगार मेले…
Campus Boom. शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में शामिल वोल्टास राउंडअबाउट अब नई हरित पहचान के रूप में विकसित हो गया है। हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी, जमशेदपुर की पहल और टाटा स्टील यूआईएसएल के सहयोग से नव-सौंदर्यीकृत राउंडअबाउट का बुधवार को उद्घाटन किया गया। यह परियोजना सतत शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सहभागिता का अनूठा उदाहरण मानी जा रही है। राउंडअबाउट का उद्घाटन टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (कॉर्पोरेट सर्विसेज) डी. बी. सुंदर रामम एवं हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी की अध्यक्षा रुचि नरेंद्रन ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक अतुल भटनागर, हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी एवं टाटा स्टील यूआईएसएल…
Campus Boom. युवाओं को रोजगार, अप्रेंटिसशिप और कौशल विकास से जोड़ने के लिए सक्रिय संस्था ई-डिजिटल इंडिया की पहल को अब सरकारी स्तर पर भी महत्वपूर्ण समर्थन मिला है। झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत अवर प्रादेशिक नियोजनालय, जमशेदपुर द्वारा 9 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले एक दिवसीय रोजगार मेले की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इससे जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। ई-डिजिटल इंडिया लंबे समय से छात्रों एवं बेरोजगार युवाओं को अप्रेंटिसशिप, निजी क्षेत्र में रोजगार, कौशल विकास प्रशिक्षण और करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने…
Campus Boom. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती तथा पद्म विभूषण से सम्मानित उद्योगपति धीरूभाई अंबानी की पुण्यतिथि के अवसर पर टीम पीएसएफ ने विशेष एसडीपी (Single Donor Platelet) एवं स्वैच्छिक रक्तदान अभियान का आयोजन किया। इस अवसर पर टीम ने अपना 1858वां एसडीपी रक्तदान सफलतापूर्वक पूरा किया, जिससे अस्पतालों में भर्ती गंभीर बीमारी से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों को जीवनदायी प्लेटलेट्स उपलब्ध कराए गए। टीम पीएसएफ ने बताया कि यह अभियान देश के प्रख्यात शिक्षाविद, अधिवक्ता, कोलकाता विश्वविद्यालय के सबसे युवा कुलपति एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा देश के अग्रणी उद्योगपति एवं पद्म विभूषण…
Campus Boom. झारखंड सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उन अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। राज्य सरकार की “मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना” के तहत अब पात्र अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार (इंटरव्यू) की तैयारी के लिए ₹1.50 लाख की एकमुश्त आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 को शाम 6:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। सरकार…
स्वास्थ्य जागरूकता के साथ वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश Campus Boom. Doctors Day के अवसर पर जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) तथा इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ चिकित्सकों के योगदान का सम्मान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कृष्ण प्यारे के स्वागत भाषण से हुआ। इसके बाद इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर की अध्यक्ष ज्योति भगत ने कार्यक्रम की…

