पीली वेशभूषा, रचनात्मक गतिविधियों और स्वादिष्ट व्यंजनों के बीच नन्हे बच्चों ने सीखी रंगों की पहचान Campus Boom. जमशेदपुर। छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के प्री-प्राइमरी विभाग में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ ‘येलो डे’ मनाया। पीले रंग की आकर्षक वेशभूषा में सजे बच्चों और पीले रंग की सजावट से विद्यालय परिसर पूरी तरह पीले रंग की आभा से सराबोर नजर आया। इस अवसर पर बच्चों के लिए अनेक रचनात्मक एवं शिक्षाप्रद गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पीले रंग के कागज से इमोजी क्राफ्ट तैयार कर खुशी, उदासी और आश्चर्य जैसी भावनाओं को रचनात्मक…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. जमशेदपुर। छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर सप्ताहभर तक चलाए गए नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का सफलतापूर्वक समापन हुआ। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। सप्ताहभर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में स्लोगन लेखन, पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से नशा मुक्ति का प्रभावशाली संदेश दिया। इसके अलावा…
– रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामाजिक कौशल के विकास पर दिया गया जोर Campus Boom. जमशेदपुर। छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के नर्सरी वर्ग में ‘टॉय-टॉस्टिक’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में नन्हे विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर उपस्थित शिक्षक और अभिभावक मंत्रमुग्ध हो गए। नन्हे कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कठपुतली (पपेट) शो रहा। रंग-बिरंगे पात्रों और प्रेरणादायक कहानियों से सजे इस शो…
जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, पोस्टर मेकिंग और फैशन शो के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश गम्हरिया। गम्हरिया स्थित जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, चित्रांकन, पोस्टर मेकिंग तथा बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के तहत जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया और पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही परिसर में स्वच्छता अभियान…
– जमशेदपुर ब्लड बैंक और वीबीडीए के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ शिविर Campus Boom. जमशेदपुर। सामाजिक जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वैज्ञानिकों, तकनीकी शोधकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विद्यार्थियों, अस्थायी कर्मियों तथा उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 85 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन सीएसआईआर-एनएमएल के उप-निदेशक डॉ. एस. सिवाप्रसाद ने किया। इस अवसर पर प्रशासन नियंत्रक जय शंकर शरण, मुख्य वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार, डॉ. देवव्रत मिश्रा, डॉ. कमला कांत साहू, डॉ. शर्मिष्ठा सागर, डॉ. एम.…
– जिला स्तरीय समारोह में खिलाड़ियों की उपलब्धियों को मिला सम्मान Campus Boom. जमशेदपुर। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार तथा पूर्वी सिंहभूम जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम रोशन करने वाले 37 पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन उपस्थित रहे। उनके साथ उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, अनुमंडल…
Campus Boom. भुवनेश्वर। भीषण गर्मी, 40 डिग्री सेल्सियस तापमान और 70 से 80 प्रतिशत उमस के बावजूद ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के साहिद नगर में लोगों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। रोटरी क्लब ऑफ भुवनेश्वर नीलाद्रि ने साहिद नगर दुर्गा पूजा समिति के सहयोग से रूपाली स्क्वायर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर 50 यूनिट रक्तदान किया। भीषण मौसम को देखते हुए शुरुआत में आशंका थी कि लोग रक्तदान के लिए कम संख्या में पहुंचेंगे, लेकिन समाजसेवा की भावना ने मौसम की चुनौती को पीछे छोड़ दिया।…
Campus Boom. टाटा मोटर्स की ओर से रविवार को टेल्को कॉलोनी स्थित सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कंपनी प्रबंधन, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों, कर्मचारियों और कॉलोनीवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना के साथ हुआ। इसके बाद पतंजलि योगपीठ से जुड़ी योग शिक्षिका नविता के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। 96 वर्षीय वरिष्ठ योग शिक्षक इंद्रपाल वर्मा ने भी योगाभ्यास कराते हुए विभिन्न आसनों के लाभों की जानकारी दी। इस…
Campus Boom. डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “योग अपनाएं, स्वस्थ रहें” थीम के तहत आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रशिक्षित योग साधकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। विद्यालय की सह-प्राचार्या तथा डीएवी झारखंड जोन-ई की प्रभारी प्रज्ञा सिंह, वरिष्ठ शिक्षिका सुशी प्रतिभा सिंह और खेल शिक्षक धनंजय गौतम के नेतृत्व में सभी वर्गों के विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में अपनाए जा सकने वाले सरल योगासन और ध्यान का अभ्यास कराया गया। शिक्षकों ने भी योग सत्र में भाग लेते हुए…
Campus Boom. जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिष्टुपुर परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) इला कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर वाणिज्य संकायाध्यक्ष डॉ. दीपा शरण, कुलसचिव (शैक्षणिक) डॉ. अन्नपूर्णा झा, कुलसचिव डॉ. सलोमी कुजूर, पूर्व कुलसचिव राजेंद्र जायसवाल, खेल एवं संस्कृति विभागाध्यक्ष डॉ. सनातन दीप, आईक्यूएसी निदेशक डॉ. रत्ना मित्रा, इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ.…

