Campus Boom. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा के प्रांगण में शनिवार को विभाग स्तरीय ‘समिति सदस्य सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य संगठन की भावी रणनीतियों, नई कार्ययोजनाओं, नीति निर्धारण तथा विद्यालयों के समग्र विकास को लेकर व्यापक विचार-विमर्श करना था। इसमें जमशेदपुर विभाग के अंतर्गत संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिरों की प्रबंधकारिणी समितियों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या विकास समिति, झारखंड के संगठन मंत्री ख्याली राम, सचिव नकुल कुमार शर्मा तथा स्थानीय विद्यालय की अध्यक्षा सह जिला परिषद सदस्य कविता परमार ने भारत माता, ॐ एवं…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. केरला पब्लिक स्कूल (केपीएस), कदमा ने शुक्रवार को एएसआईएससी (एसोसिएशन ऑफ स्कूल्स फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट) जोनल वक्तृत्व प्रतियोगिता-2026 की सफल मेजबानी की। सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित इस प्रतिष्ठित साहित्यिक प्रतियोगिता में एएसआईएससी से संबद्ध 28 विद्यालयों के 81 प्रतिभागियों ने सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में अपनी वाक्पटुता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, प्रभावी अभिव्यक्ति, आलोचनात्मक चिंतन और सार्वजनिक भाषण कौशल का विकास करना था। प्रतिभागियों ने अपने प्रभावशाली भाषण, विचारों की मौलिकता, स्पष्ट अभिव्यक्ति और मंच संचालन कौशल से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। पूरे…
Campus Boom. मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के घोषित परिणाम में जमशेदपुर की अग्रणी कोचिंग संस्था MIITJEE Classes के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस वर्ष संस्था के 51 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की, जिनमें 8 विद्यार्थियों ने 600 से अधिक अंक तथा 42 विद्यार्थियों ने 500 से अधिक अंक प्राप्त कर संस्था और झारखंड का नाम रोशन किया है। संस्था ने करीब 94 प्रतिशत सफलता दर दर्ज करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण दिया है। सफल विद्यार्थियों में अंकित कुमार (605 अंक), झरना साहू (593…
Campus Boom. जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के मिडिल सेक्शन के विद्यार्थियों ने पवित्र रथयात्रा के उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की सुंदर झलक पेश की। विद्यार्थियों ने भगवान जगन्नाथ की भक्ति, रथयात्रा के उत्साह और सांस्कृतिक विरासत को आकर्षक वेशभूषा, भावपूर्ण अभिनय, नृत्य एवं झांकी के माध्यम से सजीव रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट तालमेल का परिचय देते हुए श्रद्धा, एकता, करुणा और सद्भाव का संदेश दिया। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित शिक्षकों एवं दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों…
Ajay Muskan. “रथ जहाँ भीतर उतरता है” आज फिर नीलाचल ने समय के मस्तक पर अपनी शाश्वत ध्वजा बाँध दी है; और जगन्नाथ का रथ केवल मार्गों पर नहीं, मनुष्य के भीतर जमे हुए अहंकार पर भी चल पड़ा है। वह देव नहीं— चलती हुई करुणा हैं, जो सिंहासन छोड़कर जन-जन की धूल को अपने चरणों का सौभाग्य बना लेते हैं। रस्सियाँ हाथों में दिखती हैं, पर खिंचता तो प्रत्येक हृदय है; जिसे संसार यात्रा समझता है, वह आत्मा का अपने ही स्रोत की ओर लौटना है। जगन्नाथ मुस्कुराते हैं— मानो कह रहे हों, “जो मेरे रथ तक आया, उसे…
Campus Boom. जमशेदपुर। झारखंड के युवाओं को प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ने क्वेस कॉर्प (एनएपीएस ट्रेनिंग पार्टनर) के समन्वय से एमआरएफ लिमिटेड, दहेज (गुजरात) प्लांट के लिए लीड ट्रेनी (LEAD Trainee) एवं एनएपीएस ट्रेनी (NAPS Trainee) पदों पर भर्ती अभियान शुरू किया है। संस्थान के अनुसार, इस भर्ती अभियान के तहत चयनित अभ्यर्थियों को एमआरएफ के अत्याधुनिक दहेज प्लांट में कार्य करने का अवसर मिलेगा। उन्हें रबर टेक्नोलॉजी एवं विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) से जुड़े आधुनिक औद्योगिक प्रशिक्षण के साथ आकर्षक वेतन, कौशल विकास और दीर्घकालिक करियर निर्माण का अवसर भी…
Campus Boom. स्वर्गीय सैनिक जसवंत सिंह की 26वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा), मानगो की ओर से डिवीजनल वार्डन बलवंत सिंह के नेतृत्व में पृथ्वी पर्यावरण उद्यान, मानगो में वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का उद्घाटन सेना के सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर पी.के. झा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथियों में दैनिक जागरण के संपादक प्रदीप कुमार, महाप्रबंधक दिलावर साहू, गायत्री परिवार के…
Campus Boom. डिजिटल रोजगार के बढ़ते अवसरों को देखते हुए ई-डिजिटल इंडिया ने डेटा ऑटोमेशन एसोसिएट (वर्क फ्रॉम होम) पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। संस्था के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य युवाओं, छात्रों, गृहिणियों और नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों को घर बैठे रोजगार का अवसर उपलब्ध कराना है। चयनित उम्मीदवारों को ₹10,000 से ₹13,000 प्रतिमाह तक आय अर्जित करने का अवसर मिल सकता है। संस्थान ने बताया कि इस पद के लिए किसी विशेष तकनीकी डिग्री की आवश्यकता नहीं है। जिन अभ्यर्थियों को बेसिक कंप्यूटर संचालन, टाइपिंग तथा इंटरनेट का सामान्य ज्ञान है, वे आवेदन कर…
Campus Boom. एनटीटीएफ (आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर), गोलमुरी एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में नए बैच के विद्यार्थियों के लिए आयोजित 10 दिवसीय ‘रोप-इन’ (Rope-In) प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को उत्साह, अनुशासन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच हुआ। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने योग, समूह पीटी, रचनात्मक गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से व्यक्तित्व विकास, टीम भावना और अनुशासन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन टाटा स्टील फाउंडेशन के बृज किशोर सिंह, एनटीटीएफ की प्राचार्य प्रीता जॉन तथा उप-प्राचार्य पल्लवी चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के…
Campus Boom. समाजसेवा से जुड़े रहे स्वर्गीय सुभोदीप मंडल (बप्पा) की प्रथम पुण्यतिथि एवं गौण योगिनी एकादशी के अवसर पर टीम पीएसएफ (प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन) की ओर से विशेष एसडीपी रक्तदान अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चार एसडीपी रक्तदान किए गए, जिसके साथ ही टीम पीएसएफ ने अपने अभियान का 1862वां एसडीपी रक्तदान पूरा कर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। अभियान के दौरान टाटा स्टील में कार्यरत बी. शेशा गिरी ने अपना 75वां रक्तदान कर समाज के प्रति सेवा और समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। वहीं धीप्रम चंदा, मोहम्मद दानिश तथा शतकवीर रक्तदाता अवधेश कुमार…

