अजय मुस्कान, जमशेदपुर. “उड़ान देह की नहीं थी” उस क्षण जब मैंने दोनों बाँहें फैलाकर आकाश को छूना चाहा, आकाश ज़रा भी नीचे नहीं आया, पर भीतर कुछ अवश्य ऊँचा उठ गया। मैं उतनी ही धरती पर था जितना पहले, फिर भी लगा मानो कोई अदृश्य बंधन टूट गया हो। तभी समझ में आया- उड़ना शरीर का गुण नहीं, मन की अवस्था है। पहाड़ों के बीच उस हरे विस्तार में मैंने कोई आसन नहीं लगाया था, न प्राणायाम की गिनती थी, न मुद्राओं का अनुशासन। फिर भी उस क्षण कुछ था जो मुझे धरती से हल्का कर रहा था। मैं…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. लोयोला स्कूल, टेल्को का छठा वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को उत्साह और उपलब्धियों के माहौल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय ने अपने प्रथम आईसीएसई बैच की ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाते हुए शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। समारोह की मुख्य अतिथि झारखंड प्रशासनिक सेवा की अधिकारी एवं आदित्यपुर नगर निगम की पूर्व उप नगर आयुक्त श्रीमती पारुल सिंह थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना नृत्य से हुआ। इसके बाद शैक्षणिक उत्कृष्टता, उल्लेखनीय सुधार, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना तथा विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष कर…
Campus Boom. बागबेड़ा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक दिवसीय योग कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने सहभागिता करते हुए योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजय कुमार राय ने योग विज्ञान के जनक महर्षि पतंजलि तथा भारत माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर निरोगी रहता है और व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक विकास में…
Campus Boom. जेठ की तपती दोपहरी में सावन की फुहार का स्वागत करने के उद्देश्य से साहित्यिक संस्था ‘हुलास’ और जमशेदपुर पेंशनर समाज के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को साकची स्थित पेंशनर समाज कार्यालय परिसर में भव्य काव्य-मंच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग, फादर्स डे, सामाजिक सरोकारों और भ्रष्टाचार जैसे विषयों पर प्रस्तुत कविताओं ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हुलास परिवार के अध्यक्ष श्यामल सुमन ने की, जबकि प्रख्यात गीतकार बसन्त जमशेदपुरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नवीन अग्रवाल ने किया। प्रारंभ में अतिथियों और कवियों ने मां सरस्वती…
Campus Boom. जमशेदपुर, 21 जून। विश्व योग दिवस के अवसर पर जहां देशभर में योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया, वहीं टीम पीएसएफ ने रक्तदान को भी स्वास्थ्य से जोड़ते हुए तीन सिंगल डोनर प्लेटलेट (एसडीपी) रक्तदान के जरिए समाज को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। इस पहल के साथ टीम ने एसडीपी रक्तदान अभियान के तहत 1851वें एसडीपी रक्तदान का महत्वपूर्ण पड़ाव भी हासिल कर लिया। रविवार को कुमारेस हाजरा, आशु कुमार यादव और शुभेंदु मुखर्जी ने एसडीपी रक्तदान कर अपने योगदान को विश्व योग दिवस के नाम समर्पित किया। टीम पीएसएफ लंबे समय से…
Campus Boom. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय में शनिवार को उत्साह और उल्लास के साथ योग शिविर एवं विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी के बीच आयोजित कार्यक्रम में स्वस्थ जीवनशैली और योग के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों के प्रेरणादायक भाषणों से हुई, जिसमें योग के शारीरिक और मानसिक लाभों पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद छात्रों ने योग एवं स्वस्थ जीवनशैली पर आधारित कविता पाठ प्रस्तुत किया। विद्यालय परिसर में आयोजित सामूहिक योग सत्र में विद्यार्थियों ने अनुशासित ढंग से…
पिता-पुत्र एवं पिता-पुत्री के रिश्तों को मिला नया आयाम Campus Boom. जमशेदपुर। छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के प्राथमिक एवं मध्य विभाग द्वारा 19 एवं 20 जून को आयोजित प्री-फादर्स डे समारोह उत्साह, उल्लास और भावनात्मक जुड़ाव के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और उनके पिता के बीच प्रेम, विश्वास एवं पारिवारिक मूल्यों को और मजबूत बनाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत संबोधन और पिता के महत्व पर प्रेरणादायी विचारों के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने पिता के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आकर्षक नृत्य एवं संगीतमय प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों का…
Campus Boom. गम्हरिया, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गम्हरिया स्थित जेवियर स्कूल में शनिवार को सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 1300 विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं एनसीसी के 30 कैडेट्स ने भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। विद्यालय की योग प्रशिक्षिका तूलिका धारा कोले के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इस दौरान विद्यार्थियों को नियमित योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी भी दी गई। विद्यालय के प्राचार्य फादर सेबेस्टियन पुथेनपुरा एस.जे. ने कहा कि योग केवल शरीर…
Campus Boom. जमशेदपुर, 20 जून। कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में कार्यरत ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट के प्रयासों से 56 युवाओं को रोजगार और आधुनिक कौशल प्रशिक्षण के अवसर प्राप्त हुए हैं। इनमें टाटा मोटर्स लिमिटेड, कॉल सेंटर, चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चयनित अभ्यर्थी शामिल हैं। संस्थान की ओर से आयोजित करियर मार्गदर्शन एवं रोजगार जागरूकता सत्र के बाद पीएम श्री उत्क्रमित प्लस-टू हाई स्कूल, सिमुलडांगा के 16 विद्यार्थियों का चयन टाटा मोटर्स लिमिटेड के सानंद (अहमदाबाद) संयंत्र में अप्रेंटिस ट्रेनी पद के लिए किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह…
Campus Boom. जमशेदपुर, 20 जून। बाल विवाह और बाल संरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दों पर समुदाय, पंचायतों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की जरूरत है। पंचायतों को अपने क्षेत्र में होने वाले बाल विवाह की जवाबदेही तय करनी होगी और ग्राम सभाओं में इस विषय को प्राथमिकता देनी चाहिए। यह बात सामाजिक संस्था युवा (यूथ फॉर यूनिटी वॉलंटरी एक्शन) की सचिव वार्णली चक्रवर्ती ने शनिवार को साकची स्थित होटल कैनेलाइट में आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में कही। युवा संस्था और गर्ल्स फर्स्ट फंड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में पूर्वी सिंहभूम के पोटका प्रखंड, जमशेदपुर तथा पश्चिम सिंहभूम…

