Campus Boom.
जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के मिडिल सेक्शन के विद्यार्थियों ने पवित्र रथयात्रा के उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की सुंदर झलक पेश की। विद्यार्थियों ने भगवान जगन्नाथ की भक्ति, रथयात्रा के उत्साह और सांस्कृतिक विरासत को आकर्षक वेशभूषा, भावपूर्ण अभिनय, नृत्य एवं झांकी के माध्यम से सजीव रूप में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट तालमेल का परिचय देते हुए श्रद्धा, एकता, करुणा और सद्भाव का संदेश दिया। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित शिक्षकों एवं दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के समर्पण और शिक्षकों के मार्गदर्शन की भी सराहना की गई।
विद्यालय के प्राचार्य अवधेश सिंह ने कहा कि रथयात्रा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, एकता और मानवता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान, नैतिक मूल्यों, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का विकास करते हैं।
प्राचार्य ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सभी को रथयात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।


