Campus Boom.
मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के घोषित परिणाम में जमशेदपुर की अग्रणी कोचिंग संस्था MIITJEE Classes के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस वर्ष संस्था के 51 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की, जिनमें 8 विद्यार्थियों ने 600 से अधिक अंक तथा 42 विद्यार्थियों ने 500 से अधिक अंक प्राप्त कर संस्था और झारखंड का नाम रोशन किया है। संस्था ने करीब 94 प्रतिशत सफलता दर दर्ज करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण दिया है।
सफल विद्यार्थियों में अंकित कुमार (605 अंक), झरना साहू (593 अंक), पार्वती रानी (567 अंक), आदित्य कुमार (526 अंक), मो. अयमान खान (520 अंक), अमृता (518 अंक), आर्यन सिंह (514 अंक), हर्षित सिन्हा (511 अंक), दीप्ति सोरेन (507 अंक), अंजलि मुर्मू (505 अंक) तथा शाजमा फराह (500 अंक) प्रमुख हैं।
संस्थान के शैक्षणिक निदेशक एवं IIT खड़गपुर के पूर्व छात्र प्रभात रंजन बरनवाल ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, अभिभावकों के विश्वास तथा MIITJEE की सुव्यवस्थित एवं परिणामोन्मुख शिक्षण प्रणाली को दिया। उन्होंने बताया कि संस्थान में अनुभवी IITian एवं डॉक्टर फैकल्टी की देखरेख में नियमित डाउट सेशन, साप्ताहिक टेस्ट, डेली असाइनमेंट, गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री तथा NEET परीक्षा पैटर्न पर आधारित निरंतर टेस्ट एवं रिवीजन की व्यवस्था की जाती है। सिलेबस समय से पहले पूरा कराकर विद्यार्थियों को कई महीनों तक केवल रिवीजन और फुल-लेंथ मॉक टेस्ट पर विशेष रूप से तैयार कराया गया, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया।
MIITJEE के निदेशक कृष्णा बनर्जी एवं सचिन वर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।
संस्थान ने बताया कि NEET-2027 एवं IIT-JEE 2027 की नई बैचों का शुभारंभ 22 जुलाई 2026 से किया जाएगा। इसमें कक्षा 7वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी तथा 12वीं उत्तीर्ण JEE/NEET अभ्यर्थी प्रवेश ले सकेंगे।


