Author: Vikash Srivastava

18 वर्षों के अनुभव के साथ विकास श्रीवास्तव एक सशक्त ग्राउंड रिपोर्टर और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट हैं। दैनिक भास्कर, हिंदुस्तान और प्रभात खबर जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में रिपोर्टर व सीनियर रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। 2023 में नगर राज्य भाषा कार्यान्वयन समिति जमशेदपुर (गृह मंत्रालय) द्वारा ‘पत्रकार शिरोमणि’ सम्मान प्राप्त। प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के लिए भी सेवा दे रहे हैं।

Campus Boom. विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा में बुधवार को गुरु पूर्णिमा सह सम्मान समारोह श्रद्धा, भक्ति और गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सचिव अरविंद कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष विमल कुमार यादव ने महर्षि वेदव्यास, भारत माता और माँ सरस्वती के चित्रों पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजय कुमार राय ने कराया। इस अवसर पर प्राथमिक एवं माध्यमिक वर्ग के विद्यार्थियों ने शिशु सभा, बाल सभा एवं किशोर सभा के अंतर्गत गीत, नृत्य और प्रेरक प्रसंगों की…

Read More

Campus Boom. ई-डिजिटल इंडिया, साकची (जमशेदपुर) के निदेशक रामकृष्ण ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को झारखंड के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट कर राज्य के ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में “झारखंड ग्रामीण एआई एवं डिजिटल सशक्तिकरण मिशन” प्रारंभ करने का विस्तृत प्रस्ताव सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के समक्ष झारखंड के युवाओं, विद्यार्थियों और ग्रामीण समुदाय को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डिजिटल साक्षरता और भविष्य की तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि एआई का लाभ केवल महानगरों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसकी पहुंच गांवों तक सुनिश्चित होनी चाहिए,…

Read More

Campus Boom. छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय में नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा प्रसार केंद्र के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन डॉ. तान्या सिंह एवं डॉ. वी. विग्नेश के विशेषज्ञ मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान बच्चों का संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी शारीरिक स्थिति का आकलन किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं समुचित विकास से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव शिक्षकों एवं अभिभावकों को दिए। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित एवं पौष्टिक आहार तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर विशेष बल दिया। साथ ही बताया कि…

Read More

Campus Boom. वीआर मीडिया एंड प्रोडक्शन एवं कैंपस बूम की ओर से आयोजित कैंपस समर इवेंट–2026 के तहत प्राप्त बच्चों की रचनाओं का विशेष प्रकाशन शुरू किया जा रहा है। इस श्रृंखला का उद्देश्य बच्चों की मौलिक सोच, संवेदनाओं और रचनात्मक अभिव्यक्ति को उसी सहजता के साथ पाठकों तक पहुंचाना है, जैसी भाषा में उन्होंने अपनी भावनाओं को शब्द दिए हैं। प्रतियोगिता के आरंभ से ही कैंपस बूम का प्रयास रहा है कि बच्चों की रचनाओं को उनकी अपनी भाषा और शैली में स्थान मिले। इसी सोच के अनुरूप कविताओं की मूल भावना, अभिव्यक्ति और भाव-संरचना में किसी प्रकार का…

Read More

Campus Boom. शहर के प्रतिष्ठित जेएच तारापोर स्कूल, धतकीडीह में शनिवार को इंटर-स्कूल विज्ञान एवं नवाचार महोत्सव ‘प्रोब-2026’ (PROBE-2026) का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के साइंस क्लब, कंप्यूटर साइंस क्लब, मैथ्स क्लब एवं एंटरप्रेन्योरशिप क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विज्ञान, तकनीक, गणित और उद्यमिता के क्षेत्र में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जुस्को के प्रबंध निदेशक अतुल भटनागर और विद्यालय की प्राचार्या लता शरत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वागत भाषण में प्राचार्या ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक…

Read More

Campus Boom. साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था “फुरसत में” की ओर से जुलाई माह के अवसर पर शहर के ला ग्रविटी में एक आत्मीय मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की संस्थापक आनंद बाला शर्मा ने की, जबकि संचालन डॉ. रागिनी भूषण एवं डॉ. मनीला कुमारी मानसी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का विषय प्रवेश डॉ. सरित किशोरी ने कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. रागिनी भूषण ने संस्था की संस्थापक आनंद बाला शर्मा के साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए किया। इसके बाद वरिष्ठ साहित्यकार, गायिका, रंगकर्मी एवं समाजसेवी कृष्णा सिन्हा ने ग़ज़ल “मेरी…

Read More

Campus Boom. प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस), झारखंड का दो दिवसीय पाँचवाँ राज्य सम्मेलन 25 एवं 26 जुलाई को रामगढ़ जिले के रजरप्पा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सुखदेव सिंह सिरसा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन के विस्तार, साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियों तथा जनपक्षधर हस्तक्षेपों को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया और नई राज्य कार्यकारिणी का गठन किया गया। सम्मेलन में प्रगतिशील लेखक संघ की जमशेदपुर इकाई की सक्रिय और उल्लेखनीय भागीदारी रही। इकाई की ओर से प्रो. अहमद बद्र, नियाज़ अख्तर, शशि कुमार, प्रशांत, अर्पिता, संजय सोलोमन, पार्थो बनर्जी, अंकिता, विकास और…

Read More

Campus Boom. जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026–28 के लिए एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन पाठ्यक्रम में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। विश्वविद्यालय ने मीडिया एवं संचार के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों से समय पर आवेदन करने की अपील की है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, किसी भी विषय से स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी इस स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्र हैं। दो वर्षीय यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को आधुनिक पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया और जनसंचार के क्षेत्र में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान करेगा। पाठ्यक्रम में रिपोर्टिंग, संपादन, टेलीविजन…

Read More

Campus Boom. सामाजिक संस्था ‘एक प्रयास महिला समिति’ ने रविवार को कदमा में अपना 8वां स्थापना दिवस सादगी, उत्साह और सेवा भावना के साथ मनाया। इस अवसर पर समिति ने सिंडिकेट कॉलोनी में कार्यरत घरेलू सहायिकाओं (डोमेस्टिक हेल्प) के बीच छाते और बिस्किट के पैकेट वितरित कर उनके प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता का परिचय दिया। कार्यक्रम में शहर की वरिष्ठ साहित्यकार प्रतिभा प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए इस प्रकार की पहल प्रेरणादायी है और…

Read More

Campus Boom. जमशेदपुर के चर्च स्कूल, बेल्डीह में शुक्रवार को ‘फ्रैंक एंथनी मेमोरियल ऑल इंडिया इंटर-स्कूल डिबेट प्रतियोगिता (कैटेगरी-2)’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए समसामयिक विषयों पर अपने प्रभावशाली तर्क और वक्तृत्व कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में केपीएस कदमा (टीम-जी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेस्ट टीम का खिताब अपने नाम किया। वहीं केपीएस मानगो (टीम-सी) उपविजेता रही। सृजिता दास (केपीएस कदमा) को बेस्ट स्पीकर तथा हुजैफा अहमद (लोयोला स्कूल) को रनर-अप बेस्ट स्पीकर का पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसके…

Read More