Campus Boom.
नव ज्योति विद्या मंदिर में विश्व पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा दसवीं तक के छात्रों के लिए विभिन्न रचनात्मक और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत छोटे बच्चों द्वारा पौधारोपण से हुई, जिसमें नर्सरी से अंडर-केजी तक के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद कक्षा एक से सात तक के छात्रों के लिए चित्रकला, निबंध, पोस्टर निर्माण और कविता प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी समझ और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नुक्कड़ नाटक रहा, जिसमें छात्रों ने पृथ्वी की वर्तमान स्थिति और उसके संरक्षण की आवश्यकता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों को प्रभावित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के सचिव डॉ. संजीव श्रीवास्तव, प्रधानाध्यापिका अनामिका श्रीवास्तव, शिक्षकगण एवं अतिथिगण उपस्थित रहे। सभी ने छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की।
कार्यक्रम के समापन पर डॉ. संजीव श्रीवास्तव ने छात्रों को संबोधित करते हुए अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस छोटे प्रयास से पृथ्वी की खोती हरियाली को वापस लाने में मदद मिल सकती है।
अंत में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई।


