Campus Boom.
जैक दशम बोर्ड परीक्षा का परिणाम प्रकाशित हुआ, जिसमें सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा के भैया-बहनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया।
इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के कुल 86 भैया-बहनों ने भाग लिया था, जिनमें से 82 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी तथा 4 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। विद्यालय के भैया रोहित कुमार ने 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की अध्यक्षा कविता परमार, सचिव अरविंद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष विमल कुमार यादव, प्रधानाचार्य रंजय कुमार राय एवं आचार्य जी-दीदी जी ने सभी सफल भैया-बहनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय परिवार ने इस शानदार सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया।


