Campus Boom.
राजेन्द्र विद्यालय में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने पृथ्वी की सुरक्षा हेतु संकल्प लिया और पर्यावरण संरक्षण पर प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर विद्यालय में पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने “सेव अर्थ सेव फ्यूचर”, “गो ग्रीन” और “स्टॉप पॉल्यूशन” जैसे विषयों पर आकर्षक एवं संदेशपूर्ण चित्र बनाए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने दैनिक जीवन में पर्यावरण के अनुकूल आदतें अपनाने की शपथ ली तथा धरती को सुरक्षित और समृद्ध बनाने का संकल्प दोहराया।
समापन अवसर पर सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। इस प्रकार राजेन्द्र विद्यालय, घुटिया में विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन अत्यंत उत्साह और जागरूकता के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि क्षेत्र के अभिभावकों की शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता को देखते हुए कक्षा केजी से आठवीं तक के लिए निःशुल्क नामांकन जारी है।


