Campus Boom.
जगन्नाथपुर गम्हरिया स्थित नव ज्योति विद्या मंदिर के छात्रों ने झारखंड जैक 10वीं बोर्ड परीक्षा में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्र वीर प्रताप राय ने 80% तथा गणेश मुखी ने 76% अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की।
विद्यालय के सचिव डॉ. संजीव श्रीवास्तव, विद्यार्थियों के अभिभावक माता-पिता, स्कूल की प्रिंसिपल अनामिका श्रीवास्तव एवं विद्यालय के सभी शिक्षकों ने दोनों छात्रों को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है।
विद्यालय परिवार ने बताया कि वीर प्रताप राय और गणेश मुखी ने नर्सरी से ही इसी विद्यालय में शिक्षा प्राप्त की है, जिससे उनकी यह सफलता और भी विशेष बन जाती है। इस उपलब्धि को विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया गया। दोनों विद्यार्थियों ने आगे की पढ़ाई करते हुए श्रीराम स्कूल आदित्यपुर से बोर्ड की परीक्षा दी है.
अंत में विद्यालय परिवार ने दोनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते रहें।


