Author: Vikash Srivastava

18 वर्षों के अनुभव के साथ विकास श्रीवास्तव एक सशक्त ग्राउंड रिपोर्टर और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट हैं। दैनिक भास्कर, हिंदुस्तान और प्रभात खबर जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में रिपोर्टर व सीनियर रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। 2023 में नगर राज्य भाषा कार्यान्वयन समिति जमशेदपुर (गृह मंत्रालय) द्वारा ‘पत्रकार शिरोमणि’ सम्मान प्राप्त। प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के लिए भी सेवा दे रहे हैं।

Chandan Anju Mishra. मैं ये जीवन वार दूंगी तेरे स्वप्नों से परे हो , तुमको इतना प्यार दूंगी। साथी तुम बस पग बढ़ाना, मैं ये जीवन वार दूंगी ।। अपनों के तानों के कंटक, संग मिलकर हम चुनेंगे। रेशा रेशा हो समर्पण , ऐसी एक डोरी बुनेंगे ।। तुम बनना दर्पण मेरे,  मैं बनूं छाया तुम्हारी । पेड़ पौधे और लताएं , गायेंगे गाथा हमारी।। प्रेमालिंगन दो जो मुझको, बदले ये संसार दूंगी। साथी तुम बस पग बढ़ाना, मैं ये जीवन वार दूंगी ।। सारे अश्रु मुझको देकर, ले लो सारी खुशियाँ मेरी। तुम्हारा वर्णन मुख करे क्या, बोलती हैं…

Read More

Anamika Dixit. कौन हो तुम? प्रकट होते हो चतर्भुज रूप धर, माँ के आह्वान पर, करते हो अतिप्रिय शिशु-लीला विनती पर माता की। जानकर भी कि मृग नहीं होते स्वर्ण के, भार्या की इच्छा का करते हो सम्मान, बनते हो स्त्री के अभिमान के रक्षक, कि एक तृण भी बन जाता है अस्त्र। विश्वरूप का कराते हो दर्शन माँ को, और बंध जाते हो उसके ही प्रेम से, वस्त्र-हरण कर लेते हो गोपियों के, मिटा देते हो भेद आत्मा और परमात्मा का। सखी की वेदना पर बन जाते हो चीर अनंत, सम्मान का नहीं होने देते तनिक भी हनन, गज…

Read More

Ankush Kumar Thakur. खुद से एक सवाल  खुद से एक सवाल करना – क्या हो तुम? अगर जवाब न मिले, तो ख्याल करना – क्या हो तुम? छुपाकर अंदर लाखों दर्द, यूँ मुस्कुराते रहते हो, लोगों की खुशी में खुश होकर, हर दर्द भुलाते रहते हो। तो कैसे कोई तुम्हें जानेगा, तुम कैसे खुद को बचाओगे? तुम कहते हो — “मैं ठीक हूँ”, यूँ कब तक झूठ बतलाओगे। बहुत हो चुका खुद से डरना, रात-रात भर जागते रहना, जमाने के हर एक सवाल से, बहुत हुआ अब भागते रहना। खुद से जीने की चाहत में, यूँ बंद कमरे में सोते…

Read More

Rina Kumari, Campus Boom. समाज में बदलाव की असली कहानी अक्सर उन्हीं गलियों से निकलती है, जहां उम्मीद सबसे कम नजर आती है। Campus Boom आज से अपने पाठकों के लिए ऐसे ही युवाओं की प्रेरक यात्राएं लेकर आ रहा है जो अपने साहस, संकल्प और जमीनी प्रयासों से बदलाव की नई इबारत लिख रहे है। ये वे चेहरे हैं जो परंपराओं और चुनौतियों के बीच रह कर भी समाज को नई दिशा दें रहे हैं। Change Maker of Society के इस कड़ी में आज पेश है धतकीडीह की सानिया अख्तर की कहानी- एक ऐसी युवा, जिसने सीमाओं के भीतर…

Read More

Anushka Sinha. स्वाभिमान मेरी खामोशी भी मेरी पहचान है, मेरे अंदर ही मेरा अभिमान है। न शोर से अपनी बात जताती हूँ, मैं अपनी नजरों में ही सम्मान हूँ। न तालियों से मेरी कीमत बढ़ती है, न तानों से मेरी पहचान घटती है। जो हूँ, वही रहना मुझे आता है, मेरा स्वाभिमान ही मुझे सजाता है। न झुककर कभी रास्ते बनाती हूँ, मैं अपनी हिम्मत से मंज़िल पाती हूँ। लोगों की सोच से परे मेरी उड़ान है, मेरे फैसलों में ही मेरी पहचान है। न किसी की परछाई बनकर जीती हूँ, मैं अपनी रोशनी खुद ही सींचती हूँ। मुझे खुद…

Read More

Aslesha Vaduriya.  प्रिय स्त्री सब गिनाएँगे तुम्हें तुम्हारी खूबसूरती, पर तुम अपने संघर्षों के छालों को दबने मत देना। ये जो हथेलियों पर उग आए हैं सब्र के नक्श, इन्हें काँच की चूड़ियों के पीछे छुपने मत देना। काजल सजी आँखों से जो तपस्या का लहू बहा है, वह सिर्फ आँसू नहीं—वर्षों की साधना है। माथे की शिकन में जो कहानी दर्ज है, वह उम्र नहीं—तुम्हारी समझदारी की निशानी है। दुनिया को देखने देना कि तुम सिर्फ नज़र आने का हुनर नहीं जानती, तुम टूटकर भी खड़े होने की कला जानती हो। तुम्हारी खामोशी भी इंकलाब लिख सकती है, और…

Read More

Campus Boom. छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के विद्यार्थियों ने सिल्वरजोन फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर की सिल्वरजोन ओलंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों ने कंप्यूटर, अंग्रेज़ी, गणित, विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान जैसे विषयों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। कंप्यूटर विषय में विद्यालय के दो विद्यार्थियों ने राज्य टॉपर बनकर विशेष उपलब्धि प्राप्त की। इनमें से एक विद्यार्थी ने स्वर्ण पदक तथा दूसरे ने रजत पदक हासिल किया। वहीं, अंग्रेज़ी विषय में भी एक विद्यार्थी को राज्य टॉपर घोषित किया गया, जिसने रजत पदक अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के…

Read More

– गांव की लड़कियों के लिए खेल के मैदान तक पहुंचने का बनाया नया रास्ता Campus Boom. बढ़ती उम्र की लड़कियां भी खेल के मैदान पर उतरकर खेलना चाहती है, लेकिन तमाम सामाजिक बंधनों के कारण ज्यादातर लड़कियों महिलाओं के लिए यह संभव नहीं। रांची जिले के सुदूर प्रखंड तमाड़ स्थित चिरूडीह गांव की 22 वर्षीय नमिता कुमारी अपने साहसिक फैसले से तमाम लड़कियों के लिए एक मिशाल बन कर उभरी है। नमिता की शादी 3 मई को होने वाली है, लेकिन नमिता ने शादी के मंडप में जाने से पहले क्रिकेट के मैदान पर भी पदार्पण कर अपने गांव…

Read More

Divyanshi Mishra. क्यों डरूं मैं? क्यों डरूँ मैं… जब डर ने ही मुझे जन्म दिया है, हर “मत कर” ने मेरे भीतर एक “कर के दिखा” जिया है। क्यों डरूं मैं उन आवाज़ों से जो मेरी धड़कनों को बांटना चाहती हैं, जो मेरी उड़ानों को अपनी सोच से नापना चाहती हैं। मैंने वो रातें भी देखी हैं जहाँ नींद भी मुझसे डर जाती थी, जहाँ मेरी ही परछाई मुझसे नज़रें चुरा जाती थी। मैंने खुद को खुद में दफनाकर फिर खुद ही जिंदा किया है, मैंने अपने ही हाथों अपने दर्द का जनाज़ा उठाया है। तो अब बताओ… क्यों डरूँ मैं?…

Read More

Priyanka Kumari. “पलकों पर ठहरा स्वाभिमान” आज मौसम भी अजीब था, बादल भी रंगीन था, करना बहुत कुछ था , कहना बहुत कठिन था। अब रातें भी हो चली अपना, पलकों पर थामे नन्हें जान सा सपना! चलना है गरल विहंगम पथ पर, अगोचर रहस्यमय भावों के शहर। गोचर विनीत आस किरण, भ्रमण भूमंडल के संग्राम भीषण, विजय असंभव था, पर जितना अब रण था। स्वाभिमान सम्मान के तुला पर था, समर में हार ; स्वीकार नहीं था। करना बहुत कुछ था , कहना बहुत कठिन था।। सपनों की दरिया में डूब जाऊं, करना कुछ ऐसा था, जो स्वाभिमान का…

Read More