Campus Boom.
डेफोडिल्स उच्च विद्यालय, बारीडीह के छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत (100%) दर्ज कराया है। इस उपलब्धि के साथ विद्यालय ने अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को एक बार फिर कायम रखा है।
विद्यालय से इस वर्ष कुल 50 छात्र-छात्राएं मैट्रिक परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिनमें सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। इनमें से 33 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी तथा 17 ने द्वितीय श्रेणी में सफलता हासिल की।
विद्यालय के सचिव श्री मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं इस प्रकार हैं:
आयुषी गौर — 446 अंक (89.20%)
जुली मार्डी — 424 अंक (89.80%)
अंकिता कुमारी — 417 अंक (83.40%)
संध्या कुमारी — 414 अंक (82.80%)
सुनयना कुमारी — 414 अंक (82.80%)
विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।


