Radha Yadav.
नारी
तुम शक्ति का रूप हो,
अपनी इन शक्तियों का सही दिशा में इस्तेमाल करना।
कहने दो दुनिया को जो कहना है,
पर तुम किसी से ना डरना।
अब तुम केवल अपनों के लिए नहीं,
बल्कि अपने सपनों के लिए भी जीना।
सोचने दो लोगों को जितना तुम्हारे बारे में गलत सोचना है,
पर तुम कभी खुद को गलत मत समझना।
रोकेंगे लोग तुम्हें अपने सपनों को पूरा करने से,
पर तुम कभी नहीं रुकना।
हमेशा खुद के लिए इस दुनिया से लड़ना,
खुद ही खुद को खुश रखना,
खुद ही खुद की ताकत बनना।
भले ही लोग तुमसे लड़ेंगे,
पर तुम कभी खुद को कमज़ोर मत समझना।
अब दुनिया को नहीं,
सिर्फ खुद को खुश रखना।
और हमेशा हँसते रहना,
मुस्कुराते रहना-
खुद के लिए जीना,
खुद के लिए लड़ना।


