Campus Boom.
रचनात्मकता को नई पहचान देने के उद्देश्य से कैंपस बूम द्वारा वीआर मीडिया एंड प्रोडक्शन के सहयोग से Campus Summer Event 2026 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता की शुरुआत 04 मई 2026 से हो चुकी है और प्रतिभागी 15 मई 2026 तक अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं।
हर वर्ष की तरह इस बार भी यह प्रतियोगिता पूरी तरह नि:शुल्क है। प्रतिभागी अपनी स्वलिखित हिंदी कविता ईमेल [email protected] या व्हाट्सएप लिंक https://chat.whatsapp.com/KwP9gk6YqE87AJfAFsdHUJ?mode=gi_t (व्हाट्सअप नंबर 8083757257) के माध्यम से भेज सकते हैं। इस बार प्रतियोगिता के साथ-साथ ऑफलाइन बाल कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा, जहां चयनित प्रतिभागियों को मंच मिलेगा।
छात्रों के साथ शिक्षकों को भी मिला अवसर
इस वर्ष प्रतियोगिता को और व्यापक बनाते हुए शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी शामिल किया गया है। अब न सिर्फ छात्र, बल्कि शिक्षक भी अपनी कविता भेजकर इस मंच का हिस्सा बन सकते हैं। चयनित रचनाओं को प्रकाशित होने वाले साझा कविता संग्रह में स्थान दिया जाएगा।
कक्षा 5वीं से 12वीं तक के छात्र ले सकते हैं भाग
प्रतियोगिता में कक्षा 5वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। सभी प्रतिभागियों को अपनी स्वलिखित कविता हिंदी में भेजनी होगी।
विषय की कोई बाध्यता नहीं
प्रतिभागी अपनी रचना के लिए स्वतंत्र हैं। वे परिवार, मित्र, स्कूल, शिक्षक, प्रकृति, पर्यावरण, गांव, नदी, जल-जंगल जैसे किसी भी विषय पर लिख सकते हैं।
‘उड़ान’ को मिला था अपार स्नेह, इस वर्ष और होगा विस्तार
पिछले वर्ष इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्राप्त कविताओं का एक साझा संग्रह “उड़ान” प्रकाशित किया गया था, जिसे बाल कवियों की रचनाओं के रूप में शहरवासियों, बुद्धिजीवियों और प्रतिष्ठित साहित्यकारों का भरपूर प्यार और सराहना मिली थी।
इस वर्ष भी “उड़ान” का प्रकाशन किया जाएगा, लेकिन इस बार इसका दायरा और भी व्यापक होगा, क्योंकि इसमें विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों की रचनाएं भी शामिल होंगी, जिससे यह संग्रह और अधिक समृद्ध और प्रभावशाली बनेगा।
पुस्तक में प्रकाशित होंगी रचनाएं
चयनित कविताओं को साझा कविता संग्रह में प्रकाशित किया जाएगा। साथ ही, प्रविष्टियों को कैंपस बूम पोर्टल पर भी प्रकाशित कर प्रतिभागियों को व्यापक मंच दिया जाएगा।
नियम और शर्तें
– रचना स्वलिखित होनी चाहिए।
– प्रत्येक प्रतिभागी एक ही प्रविष्टि भेज सकता है।
– इंट्री के साथ नाम, फोटो, माता-पिता का नाम, स्कूल, कक्षा, पता और मोबाइल नंबर देना अनिवार्य है।
– अधिकतम 5% तक अशुद्धियां स्वीकार होंगी।
– किसी भी जाति, धर्म या समुदाय के खिलाफ सामग्री स्वीकार नहीं की जाएगी।
जूरी करेगी चयन
प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन विशेषज्ञ जूरी द्वारा किया जाएगा।
छात्र हों या शिक्षक—अगर आपके पास शब्दों की ताकत है, तो यह मंच आपकी पहचान को नई उड़ान देने के लिए तैयार है।



