Author: Vikash Srivastava

18 वर्षों के अनुभव के साथ विकास श्रीवास्तव एक सशक्त ग्राउंड रिपोर्टर और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट हैं। दैनिक भास्कर, हिंदुस्तान और प्रभात खबर जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में रिपोर्टर व सीनियर रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। 2023 में नगर राज्य भाषा कार्यान्वयन समिति जमशेदपुर (गृह मंत्रालय) द्वारा ‘पत्रकार शिरोमणि’ सम्मान प्राप्त। प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के लिए भी सेवा दे रहे हैं।

एयर पॉल्यूशन के खिलाफ जागरूकता और ‘वायुवीर’ अभियान में सक्रिय भूमिका के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान Campus Boom. संघर्षों के बीच पले-बढ़े बर्मामाइंस के युवा रिंकू पाल ने पूरे झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। मुंबई के साउथ मुंबई स्थित टाटा आर्ट थिएटर में आयोजित भव्य समारोह में रिंकू पाल को “यंग क्लाइमेट चैंपियन नेशनल अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जेएसडब्ल्यू,  टाइम्स ऑफ इंडिया और अर्थ डे नेटवर्क द्वारा आयोजित “12वां अर्थ केयर अवार्ड 2026” के तहत प्रदान किया गया। रिंकू को यह पुरस्कार जेएसडब्लू फाउंडेशन की चेयरपर्सन संगीता जिंदल ने अपने हाथों से…

Read More

Campus Boom. शहर में डिजिटल साक्षरता और सामाजिक विकास के क्षेत्र में सक्रिय संस्था ई-डिजिटल इंडिया एवं मां तारा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में शास्त्रीनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के टॉप-10 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यालय के प्राचार्य, विद्यालय संचालन समिति के पदाधिकारी, मां तारा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी तथा ई-डिजिटल इंडिया के प्रतिनिधियों ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए…

Read More

Campus Boom. प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (टीम पीएसएफ) अपने 25 वर्षों के सामाजिक सफर को यादगार बनाने के लिए आगामी 31 मई, रविवार को बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल के नवनिर्मित प्रेक्षागृह में वार्षिक सम्मान समारोह आयोजित करने जा रहा है। संस्था की स्थापना झारखंड स्थापना दिवस के दिन हुई थी, इसलिए समारोह में झारखंड की संस्कृति और परंपरा की विशेष झलक देखने को मिलेगी। समारोह में आने वाले अतिथियों और आगंतुकों का तिलक लगाकर पारंपरिक स्वागत किया जाएगा। पूरे परिसर में झारखंडी वाद्य यंत्र नगाड़ों की गूंज सुनाई देगी। साथ ही आदिवासी महिलाओं का पारंपरिक नृत्य एवं छौ नृत्य समारोह का…

Read More

Campus Boom. मोबाइल और डिजिटल दौर में जहां ज्यादातर लोग अपनी दुनिया नौकरी और शहरों तक सीमित कर चुके हैं, वहीं बिकास सीट ने अपनी राह कुछ अलग चुनी है। दिन में कॉरपोरेट कंपनी की जिम्मेदारियां निभाने वाले बिकास, छुट्टियों और खाली समय में गांवों की गलियों, कारीगरों की बस्तियों और पारंपरिक कलाओं की तलाश में निकल पड़ते हैं। उनका उद्देश्य सिर्फ घूमना नहीं, बल्कि भारत की उस सांस्कृतिक विरासत को समझना और लोगों तक पहुंचाना है, जिसे आज दुनिया “जीआई टैग” के नाम से पहचान रही है। ऐसे शुरू हुई “जीआई टैग” की यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘वोकल…

Read More

Campus Boom. सोशल मीडिया को अक्सर पढ़ाई का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है। माता-पिता बच्चों को मोबाइल, इंस्टाग्राम और रील्स से दूर रहने की सलाह देते हैं, ताकि उनका ध्यान सिर्फ किताबों पर रहे। लेकिन अनुष्का ठाकुर ने इस सोच को अपनी मेहनत, अनुशासन और समय प्रबंधन से बदलकर रख दिया है। जमशेदपुर टेल्को की रहने वाली अनुष्का ने यह साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और संतुलन बनाना आता हो, तो सोशल मीडिया और पढ़ाई दोनों साथ-साथ चल सकते हैं। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में आर्ट्स स्ट्रीम से 95 प्रतिशत अंक हासिल कर उन्होंने न सिर्फ…

Read More

Campus Boom. साहित्यिक संस्था ‘हुलास’ द्वारा एक “कवि-सम्मेलन” का आयोजन किया गया। तपती एवं उमस भरी गर्मी के बीच आयोजित इस साहित्यिक समारोह ने शब्दों की संवेदना और काव्य की शीतलता से उपस्थित जनों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना से हुआ, जिसकी भावपूर्ण प्रस्तुति विजय नारायण सिंह ‘बेरुका’ ने दी। संस्था का परिचय पूर्व अध्यक्ष धनपत चावला ने प्रस्तुत किया तथा सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्यामल सुमन ने की। इस अवसर पर हरिकिशन चावला, श्यामल सुमन, विजय नारायण सिंह ‘बेरुका’, दीपक वर्मा ‘दीप’, जय प्रकाश पाण्डेय, धनपत चावला तथा अजय मुस्कान ने अपनी…

Read More

Campus Boom. CSIR-National Metallurgical Laboratory में आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा–2026 का समापन समारोह संस्थान के सभागार में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Tata Steel Utilities and Infrastructure Services Limited (TSUISL) के प्रबंध निदेशक अतुल कुमार भटनागर तथा सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक Dr. संदीप घोष चौधरी थे। मंच पर आयोजन समिति के सदस्य डॉ . एसके . साहू, डॉ . गोपी किशोर मंडल एवं जय शंकर शरण भी उपस्थित रहे। अपने स्वागत भाषण में निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी ने स्वच्छता पखवाड़ा–2026 के अंतर्गत संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न अभियानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों…

Read More

Campus Boom. राजेंद्र विद्यालय, घुटिया में आयोजित छह दिवसीय समर कैंप का शनिवार को हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। समापन समारोह में विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। विद्यालय परिसर पूरे दिन उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। समूह नृत्य, नाटक, संगीत एवं विभिन्न प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से साइबर सुरक्षा पर आधारित ड्रामा को खूब सराहना मिली। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या के संबोधन से हुई। उन्होंने कहा…

Read More

Campus Boom. सोनारी स्थित ऑर्किड रेजीडेंसी परिसर में शुक्रवार को आर्टेक्स क्रिएशन ड्रॉइंग क्लासेस (अंडर शिवम शिल्प कला केंद्र) द्वारा आयोजित चार दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन हुआ। कैंप का संचालन मधु सिंह के नेतृत्व में किया गया। चार दिवसीय समर कैंप के दौरान बच्चों को कला प्रशिक्षण, योग, शिल्प कला, गीता श्लोक पाठ, बेस्ट फ्रॉम वेस्ट, स्वास्थ्य जागरूकता, डाइट एवं न्यूट्रिशन तथा खेलकूद से संबंधित गतिविधियों में शामिल किया गया। सभी कार्यशालाएं “जुगलबंदी” थीम पर आधारित थीं, जिसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों व अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित की गई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप…

Read More

Campus Boom: राज्य संपोषित एसएस +2 उच्च विद्यालय, पटमदा में जेंडर समानता विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कक्षा 9वीं के नव नामांकित विद्यार्थियों को बालक-बालिका समानता, सम्मानजनक व्यवहार और व्यक्तित्व निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापक डॉ मिथिलेश कुमार ने की। उन्होंने कहा कि जीवन में सफल और बेहतर इंसान बनने के लिए जेंडर की समझ बेहद जरूरी है। विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर ज्ञानवर्धक और शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। कार्यशाला में सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन के संस्थापक तरुण कुमार मुख्य…

Read More