K. Durga Rao, Gamhariya.
गम्हरिया स्थित जेवियर स्कूल में विद्यार्थी परिषद का चयन चुनाव के माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमें अध्यक्ष के रूप में लक्ष्य कुमार और उपाध्यक्ष के रूप में अदिति चौधरी को चुनाव के माध्यम से चयन किया गया।वही सचिव के पद पर श्रेया सुहानी और सह-सचिव के रूप में आलोक कुमार ने बाजी मारी।
नव-निर्वाचित सदस्यों को निवर्तमान विद्यार्थी परिषद के सदस्य आयुष कुमार ने कार्यभार और दायित्व सौंपा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबस्टियन एस जे थे। इसके साथ ही विद्यालय के चारों हाउस के कप्तान और उपकप्तान का चयन भी किया गया, जिसमें कि जगुआर हाउस के कप्तान सीता और शेखर, उप-कप्तान अंशुमन और ज़ोया, पैंथर हाउस के कप्तान विष्णु और श्रुति, उप-कप्तान ऋषभ और स्वस्ति, चीता हाउस के कप्तान अमन और सत्या राठौड़, उप-कप्तान पार्थ और सुप्रिया, लेपर्ड हाउस के कप्तान मिन निकेतन और निधि कुमारी, वही उप-कप्तान शौर्य वंश और प्रभजोत कौर का चयन किया गया।
प्रधानाचार्य ने परिषद के सभी सदस्यों को शपथ दिलाते हुए छात्रों से कहा कि आप इस संस्था के दर्पण हैं, जैसा आप करेंगे, वैसा ही प्रभाव विद्यालय के सभी बच्चों पर होगा। उन्होंने नकारात्मक बातों से सकारात्मक बातों की तरफ ध्यान आकर्षित कराया। साथ ही उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें विद्यालय के बैच से अलंकृत कर उनका सम्मान किया
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रशासक ब्रदर अमलराज,उप-प्रधानाचार्या सिस्टर निवेदिता, सिस्टर दीपिका, फरहीन अख्तर, गौतम गोराई, राजीव हांसदा, विकास सिंह समेत विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा।


