Campus Boom. जनवादी लेखक संघ सिंहभूम इकाई की ओर से शनिवार को साकची स्थित पेंशनर समाज, पुराना कोर्ट परिसर में संध्या 4 बजे से वासंती काव्य संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ और युवा कवियों ने कविता, गजल, नज्म और शेरो-शायरी के माध्यम से वसंत के सौंदर्य के साथ-साथ समकालीन सामाजिक और वैश्विक मुद्दों को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. लता मानकर ने शब्द सुमनों के साथ अतिथियों और कवियों का स्वागत किया। मंच पर शैलेन्द्र अस्थाना, राजदेव सिन्हा, सुरेश दत्त पाण्डेय और डॉ. उदय प्रताप हृयात उपस्थित थे। कवि गोष्ठी…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन द्वारा शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “एजुकेशनल टूर कम वार्षिक पिकनिक–2026” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बी.एड. सत्र 2024–2026 के विद्यार्थियों ने संस्थान के शिक्षकों के साथ झारखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दशम फॉल, रांची का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्राकृतिक धरोहरों, ऐतिहासिक महत्व तथा पर्यावरणीय जानकारी से अवगत कराना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने दशम फॉल के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा यह भी जाना कि इस जलप्रपात का पानी मुख्य रूप से कांची नदी से आता…
Campus Boom. मोबाइल की बढ़ती लत और उसके युवाओं पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को लेकर दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, उमेश नगर, हुमिद, चांडिल के विद्यार्थियों ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्रों ने विभिन्न गांवों में नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने चिलगु, टिकर, आदरडीह, कुकड़ू, रघुनाथपुर और चालियामा गांवों में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए और छात्रों के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रभावशाली अभिनय करते हुए…
Campus Boom. “सोचने से नहीं, करने से बदलाव आता है। परेशानियाँ और चुनौतियाँ हर व्यक्ति के सामने अलग-अलग रूप में आती हैं, लेकिन जीत उसी की होती है जो उनसे लड़ने का साहस रखता है।” यह बातें पद्मश्री छुटनी महतो ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कही। शनिवार को आदर्श सेवा संस्थान, नेशनल डोमेस्टिक वर्कर फोरम, असर, एक्शन ऐड संस्था के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वच्छ हवा, स्वच्छ रसोई और महिलाओं की नेतृत्वकारी भूमिका पर संवाद किया गया। कार्यक्रम में समुदाय की महिलाएँ, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय हितधारक बड़ी संख्या में शामिल…
Campus Boom. पूर्वी सिंहभूम के पोटका स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय (केजीबीवी) के 30 छात्राओं का एक दल शिक्षिका ज्योति सागर और सुचिता कुमारी के नेतृत्व में झारखंड विधानसभा की शैक्षणिक यात्रा पर शनिवार को पहुंचा। यह यात्रा की परिकल्पना विधायक संजीव सरदार ने की थी जिनकी पहल पर छात्राओं को न केवल विधानसभा भ्रमण का अवसर मिला बल्कि छात्राओं को सत्र सुनने का भी अनुभव प्राप्त हुआ। यह यात्रा छात्राओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक साबित हुई। इस दौरान छात्रों ने विधानसभा परिसर का भ्रमण करते हुए सदन की कार्यवाही को अपनी आँखों से देखा और लोकतांत्रिक…
Campus Boom. झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की अनुशंसा पर कोल्हान विश्वविद्यालय में वर्ष 2008 में नियुक्त 61 शिक्षकों को असिस्टेंट प्रोफेसर स्टेज -1 से स्टेज -2 में पदोन्नति की पहली अधिसूचना सूची जारी कर दी गई है। इस अवसर पर कोल्हान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (टाकू) के अध्यक्ष प्रो. इंदल पासवान और महासचिव डॉ. अशोक कुमार रवानी ने संयुक्त रूप से सभी शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। करीब 14 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद शिक्षकों की पहली पदोन्नति होने से विश्वविद्यालय के शिक्षकों में काफी हर्ष का माहौल है। टाकू महासचिव डॉ अशोक कुमार रवानी ने बताया…
Campus Boom. मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2025–26 के अंतर्गत राज्य के टॉप-9 विद्यालयों में स्थान प्राप्त करने तथा शहरी क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान हासिल करने पर पीएम श्री टाटा वर्कर्स यूनियन +2 स्कूल को लगातार पांचवीं बार स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राज्य सरकार की ओर से 11 मार्च 2026 को रांची स्थित होटल बीएनआर चाणक्य में आयोजित भव्य समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं पेयजल मंत्री योगेंद्र यादव, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक, यूनिसेफ़ झारखंड की प्रमुख कनिका मित्रा यूनिसेफ इंडिया के चीफ पॉल की उपस्थिति…
Campus Boom. शहर में रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय सामाजिक संस्था टीम पीएसएफ ने एक और उपलब्धि हासिल करते हुए दो नए शतकवीर रक्तदाता दिए हैं। टाटा मोटर्स के कर्मी तथा भीवीडीए के महासचिव और टीम पीएसएफ के आजीवन सदस्य कमल कुमार घोष तथा एमएनसी कंपनी रॉकवेल में कार्यरत शुभेंदु मुखर्जी ने अपना 100वां रक्तदान कर शतकीय पारी पूरी की। दोनों रक्तवीरों ने अपनी यह उपलब्धि लौह पुरुष रतन टाटा को समर्पित की। इस अवसर पर एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट) रक्तदान के क्षेत्र में भी टीम पीएसएफ ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 1787वां एसडीपी रक्तदान पूरा किया। संस्था की…
Campus Boom. ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल चार स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के आधार पर जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज प्रतियोगिता में उपविजेता (रनर-अप) रहा, जबकि जे.एल.एन. कॉलेज, चक्रधरपुर ने प्रथम स्थान (विजेता) प्राप्त किया। विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन प्रतियोगिता में कॉलेज के खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में दमदार खेल का प्रदर्शन किया। अंडर-46 किलोग्राम वर्ग में लिजा वर्मा, अंडर-58 किलोग्राम वर्ग में अमन कुमार, अंडर-63 किलोग्राम वर्ग में काजल कुमारी और अंडर-74 किलोग्राम वर्ग में बिश्नु…
Campus Boom. भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रांची ने प्रबंधन और सामाजिक विज्ञान के शोध को नई दिशा देने के लिए रिसर्च मेथड्स ग्रुप (आरएमजी) की शुरुआत की है। यह पहल शोध पद्धति को मजबूत बनाने और विभिन्न विषयों के बीच सहयोग बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संस्थान के अनुसार सामाजिक विज्ञान में मजबूत शोध के लिए सुदृढ़ पद्धति की आवश्यकता होती है। वर्तमान शैक्षणिक व्यवस्था में शोध पद्धति का प्रशिक्षण अक्सर अलग-अलग विषयों में बंटा हुआ रहता है, जिससे अंतर्विषयी शोध की संभावनाएं सीमित हो जाती हैं। ऐसे में आरएमजी को देश के पहले…

