मेरी अंतरात्मा की आवाज
वंदना कुमारी
लालपुर की उस गलियारी में,
सच को झुकाना चाहा था,
वर्दी वाले सर भी बोले
“छोड़ो ये बेकार की बातें…”
शायद उन्हें नहीं दिखीं
मेरी संघर्ष भरी रातें,
पर मैं वो लड़की नहीं
जो हवाओं से डर जाऊँ।
बात थी मेरे स्वाभिमान की
कैसे यूँ ही हार जाऊँ?
मेरी अंतरात्मा मुझे नहीं स्वीकारती,
जब तक अन्याय के विरुद्ध
लड़कर न आऊँ।
क्योंकि न्याय मिलना या न मिलना
उनके हाथ में हो सकता है,
पर कोशिश न करना—
ये तो सरासर गलत बात है।
याद रखना,
सत्य की मशाल बुझने से रही है…
मैंने अपनी तकदीर को
खुद ही पिरोया है,
अपने सच की खुशबू से
इस दुनिया को संजोया है।
तुम नियम बना लो,
या झूठ की धमकियाँ दो,
मेरा संविधान ही मेरा कवच है
जितना चाहे जोर लगा लो।
मुझे झुकाने की हर कोशिश
तुम्हारी हार की शुरुआत है,
ये तो बस आगाज़ है,
अंजाम अभी बाकी है।
और हाँ—
मेरी जीत का प्रमाण
अभी बाकी है।
झुकना मेरी फितरत नहीं,
भागना मेरा काम नहीं,
जब तक न्याय न मिल जाए
मुझे आराम नहीं।
इस कविता की लेखिका वंदना कुमारी, रांची के झारखंड राय यूनिवर्सिटी में बीए एलएलबी की छात्रा है. वंदना ने अपने अनुभव को कविता के माध्यम से शब्दों में पिरोने का काम किया है.


