Author: Vikash Srivastava

18 वर्षों के अनुभव के साथ विकास श्रीवास्तव एक सशक्त ग्राउंड रिपोर्टर और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट हैं। दैनिक भास्कर, हिंदुस्तान और प्रभात खबर जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में रिपोर्टर व सीनियर रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। 2023 में नगर राज्य भाषा कार्यान्वयन समिति जमशेदपुर (गृह मंत्रालय) द्वारा ‘पत्रकार शिरोमणि’ सम्मान प्राप्त। प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के लिए भी सेवा दे रहे हैं।

Campus Boom. जमशेदपुर, 12 जून। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून को बिष्टुपुर स्थित द मिलानी में एक विशाल मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस सामाजिक अभियान का संयुक्त आयोजन प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर, द मिलानी एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम को टाटा स्टील फाउंडेशन का सहयोग प्राप्त है। इस अवसर पर ई-डिजिटल इंडिया ने रक्तदाताओं के लिए एक विशेष पहल की घोषणा की है। शिविर में रक्तदान करने वाले प्रत्येक योग्य रक्तदाता को निःशुल्क आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं ChatGPT प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। साथ ही डिजिटल स्किल डेवलपमेंट से संबंधित…

Read More

Campus Boom. विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित होटल बुलेवार्ड में आदर्श सेवा संस्थान एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (JRC) के संयुक्त तत्वावधान में एक परिचर्चा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बाल श्रम उन्मूलन के लिए 30 दिवसीय विशेष “एक्शन मंथ” अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदर्श सेवा संस्थान की अध्यक्ष डॉ. निर्मला शुक्ला ने की। उन्होंने कहा कि बाल श्रम रोकने के लिए बच्चों को शिक्षा से जोड़ना सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आने…

Read More

Campus Boom. सामाजिक संस्था युवा (यूथ फॉर यूनिटी एंड वॉलंटरी एक्शन) के तत्वावधान में तथा गर्ल्स फर्स्ट फंड के सहयोग से समेकित जन विकास केंद्र, सुंदरनगर में किशोरों के लिए जेंडर एवं मस्कुलिनिटी विषय पर दो दिवसीय फॉलोअप प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में पोटका प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए 30 किशोरों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। जेंडर समानता की समझ को मजबूत बनाने पर जोर प्रशिक्षण का उद्देश्य पूर्व में आयोजित जेंडर एवं मस्कुलिनिटी प्रशिक्षण की सीखों को दोहराना, किशोरों के व्यवहार में आए सकारात्मक परिवर्तनों की समीक्षा करना तथा जेंडर समानता, सम्मानजनक व्यवहार, सहमति, जिम्मेदारी और…

Read More

के. दुर्गा राव, कांड्रा/सरायकेला।  कांड्रा स्थित नरेंद्र नगर उच्च विद्यालय, जो वर्ष 1951 में स्थापित क्षेत्र का पहला सरकारी उच्च विद्यालय माना जाता है, आज बुनियादी सुविधाओं के अभाव में बदहाली का दंश झेल रहा है। कभी शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहे इस विद्यालय की स्थिति अब चिंताजनक हो चुकी है। लगभग 650 छात्र-छात्राएं यहां अध्ययनरत हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के बीच शिक्षा व्यवस्था किसी तरह संचालित की जा रही है। जर्जर भवन बना चिंता का कारण विद्यालय भवन की हालत लगातार खराब होती जा रही है। कई कमरों की दीवारों और छतों में दरारें पड़ चुकी हैं। बरसात…

Read More

Campus Boom. गोलमुरी स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय में गुरुवार को आयोजित भर्ती कैंप में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को बड़ा अवसर मिला। कैंप में 350 से अधिक महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से लगभग 50 अभ्यर्थियों को टाटा मोटर्स के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। भर्ती कैंप का आयोजन ई-डिजिटल इंडिया के सहयोग से किया गया, जबकि चयन प्रक्रिया में क्वेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को अब टाटा मोटर्स के टेल्को स्थित मैनेजमेंट ट्रेनिंग सेंटर (एमटीसी) में मेडिकल जांच एवं अंतिम चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को निःशुल्क तीन…

Read More

Campus Boom. झारखंड में लंबे समय से खाली पड़े सूचना आयुक्तों की रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया आखिरकार पूरी हो गई है। झारखंड में चार नए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने अपनी मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही राज्य सूचना आयोग में खाली पड़े पदों को भरने का रास्ता साफ हो गया है। नवनियुक्त सूचना आयुक्तों में वरिष्ठ पत्रकार अनुज सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो और शिव पूजन पाठक शामिल हैं। इन नियुक्तियों को लेकर पिछले कई महीनों से चर्चा चल रही थी।सूचना आयुक्तों के कई पद लंबे समय से खाली पड़े थे, जिससे…

Read More

Campus Boom. झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में 11 जून को अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गोलमुरी, जमशेदपुर में एक दिवसीय रोजगार कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक किया जाएगा। रोजगार कैंप के माध्यम से कुल 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 400 एनएपीएस (नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम) ट्रेनी तथा 100 इंस्टॉलेशन इंजीनियर एवं वायरमैन के पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के साथ रोजगार का अवसर भी प्रदान किया जाएगा। कैंप में ई-डिजिटल इंडिया तथा वी ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड सहित विभिन्न…

Read More

Campus Boom. टाटा स्टील यूआईएसएल (टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड) ने शहर में ठोस कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देते हुए ‘प्रकृति स्नेह’ नामक प्रीमियम ऑर्गेनिक सिटी कम्पोस्ट लॉन्च किया है। “सोचना अच्छा है, करना और बेहतर है” थीम के तहत शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य शहर के जैविक कचरे को उपयोगी खाद में परिवर्तित कर सतत विकास को बढ़ावा देना है। बेलडीह क्लब में आयोजित कार्यक्रम में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डी. बी. सुंदरा रामम ने उत्पाद का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध…

Read More

के. दुर्गा राव, सरायकेला। झारखंड की युवा खिलाड़ी पायल कुमारी अपनी प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत के दम पर खेल जगत में लगातार नई पहचान बना रही हैं। एथलेटिक्स और हैंडबॉल जैसे दो अलग-अलग खेलों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर उन्होंने न केवल अपने जिले बल्कि पूरे राज्य का गौरव बढ़ाया है। कम उम्र में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पायल ने खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। एथलेटिक्स में पायल की सफलता का सफर वर्ष 2023 में आयोजित पूर्वी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप से शुरू हुआ। अंडर-14 वर्ग में…

Read More

के. दुर्गा राव, सरायकेला। सरायकेला-खरसावां क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बी डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कांड्रा स्थित एस.के.जी. ग्राउंड में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ। फाइनल मैच स्टूडेंट क्लब बी और चैंपियंस क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियंस क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। सत्यकला क्रिकेट एकेडमी, कांड्रा के बैनर तले आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और स्थानीय नागरिक मैदान में उपस्थित रहे। खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए रोमांचक मुकाबला…

Read More