– जमशेदपुर ब्लड बैंक और वीबीडीए के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ शिविर
Campus Boom.
जमशेदपुर। सामाजिक जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वैज्ञानिकों, तकनीकी शोधकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विद्यार्थियों, अस्थायी कर्मियों तथा उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 85 यूनिट रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन सीएसआईआर-एनएमएल के उप-निदेशक डॉ. एस. सिवाप्रसाद ने किया। इस अवसर पर प्रशासन नियंत्रक जय शंकर शरण, मुख्य वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार, डॉ. देवव्रत मिश्रा, डॉ. कमला कांत साहू, डॉ. शर्मिष्ठा सागर, डॉ. एम. मालथी तथा चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका सिंह उपस्थित रहे।
शिविर में वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है। जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में स्वैच्छिक रक्तदाताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित रक्तदान करने की अपील भी की।
सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी के कुशल नेतृत्व तथा जय शंकर शरण के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर को सफल बनाने में एनएमएल स्टाफ क्लब के डॉ. संजय अग्रवाल, रोहित मुदी, परमार्थ सुमन, विजय आनंद मुखी, झुमकी हैत एवं संतोष राय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसके अलावा प्रयोगशाला के सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार मुदी, डॉ. अंजनी कुमार साहू, संजय कुमार, अजय पुराण तथा तुलसी मुखी सहित अन्य कर्मियों का भी आयोजन की सफलता में उल्लेखनीय योगदान रहा।
रक्तदान शिविर के संचालन एवं रक्त संग्रहण में जमशेदपुर ब्लड बैंक तथा वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन (VBDA) के पदाधिकारियों और तकनीकी टीम ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
आयोजकों ने रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम न केवल मानव जीवन बचाने में सहायक होते हैं, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं।


