Campus Boom.
कृत्रिम बुद्धिमत्ता और आधुनिक तकनीक के बढ़ते प्रभाव के बीच युवाओं को भविष्य की रोजगारपरक तकनीकी दक्षताओं से जोड़ने के उद्देश्य से ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ने विशेष एआई कौशल विकास कार्यक्रम की शुरुआत की है। संस्थान ने इस अभियान के लिए “जब तक जोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं” का संकल्प लिया है।
कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों, स्नातकों, युवा पेशेवरों, स्टार्टअप से जुड़े युवाओं, मीडिया कर्मियों, कंटेंट क्रिएटर्स और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को एआई टूल्स, जनरेटिव एआई, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, डिजिटल मार्केटिंग, कंटेंट क्रिएशन और प्रोफेशनल स्किल्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण की न्यूनतम अवधि 60 दिन होगी और पाठ्यक्रम शुल्क 4,999 रुपये निर्धारित किया गया है। संस्थान का दावा है कि प्रशिक्षण में सैद्धांतिक जानकारी के साथ व्यावहारिक अभ्यास पर भी विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि युवा एआई तकनीक का उपयोग शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय और करियर विकास में कर सकें।
ई-डिजिटल इंडिया के निदेशक रामकृष्ण ठाकुर ने कहा कि एआई अब भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की आवश्यकता बन चुका है। संस्थान का प्रयास है कि जमशेदपुर का कोई भी युवा एआई और आधुनिक तकनीक की संभावनाओं से अनजान न रहे। उन्होंने कहा, “जब तक जोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं।”
संस्थान ने युवाओं से साकची स्थित ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट पहुंचकर प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी लेने की अपील की है।


