Campus Boom.
गम्हरिया: जगन्नाथपुर पंचायत के बलरामपुर स्थित विद्या भारती हाई स्कूल में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कालीपद सोरेन (के.पी. सोरेन) एवं विशिष्ट अतिथि सुकलाल महतो ने आदिवासी समाज की शिक्षा, संस्कृति, परंपरा और अधिकारों के संरक्षण पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि के.पी. सोरेन ने कहा कि आदिवासी समाज के बच्चे शिक्षित होंगे, तभी समाज का समग्र विकास संभव है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के साथ अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने की अपील की।
विशिष्ट अतिथि सुकलाल महतो ने कहा कि आदिवासी जीवन-पद्धति प्रकृति से गहराई से जुड़ी हुई है। समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक सुधांशु एवं हिमांशु, प्रधानाचार्य कुणाल, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा, सामाजिक एकता, प्रकृति संरक्षण तथा आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया गया।


