Campus Boom. जमशेदपुर। नवरात्रि के पावन पर्व की तैयारियों को लेकर श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा नया समिति, गोल पहाड़ी की ओर से सोमवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं पूजा के सफल आयोजन की कामना की। भूमि पूजन कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बस्ती के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारे लगाए और आगामी दुर्गोत्सव को लेकर उत्साह व्यक्त किया।…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. जमशेदपुर। सावन की हरियाली और उल्लास के बीच नव उमंग महिला मंडल, गोल पहाड़ी की ओर से परसुडीह स्थित गौरी भवन में भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नृत्य, गीत एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से समारोह में रंग भर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत सदस्य श्वेता जैन, मुख्य अतिथि अरुणा एक्का एवं विशेष अतिथि डॉ. कविता परमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने महिलाओं को एकजुट होकर आगे बढ़ने तथा सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित…
Campus Boom. बहरागोड़ा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वनवासी कल्याण केंद्र से संबद्ध सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बहरागोड़ा में देशभक्ति एवं उत्साह से भरा भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:30 बजे भव्य प्रभात फेरी से हुई। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति नारों और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ पूरे बहरागोड़ा नगर का भ्रमण किया। प्रभात फेरी में शामिल भारत माता की आकर्षक झांकी लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही। भारत माता के रूप में श्रुति कुइला ने मोहा मन प्रभात फेरी की प्रमुख विशेषता कक्षा नौवीं की छात्रा श्रुति…
के. दुर्गा राव। चांडिल चांडिल। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), पटना की ओर से इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग एवं भारतीय मुद्रा प्रणाली विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन आरबीआई पटना के क्षेत्रीय निदेशक सुजीत कुमार अरविंद ने किया। कार्यक्रम में आरबीआई पटना के संजीन कुमार, उप महाप्रबंधक, प्रिय प्रकाश, सहायक महाप्रबंधक तथा सरायकेला-खरसावां के एलडीएम करुण कुमार चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय समावेशन का आधार बताया क्षेत्रीय निदेशक सुजीत कुमार अरविंद ने स्वयं सहायता समूहों को ग्रामीण वित्तीय समावेशन का महत्वपूर्ण आधार बताते…
के. दुर्गा राव। कांड्रा। जेवियर स्कूल, गम्हरिया की शैक्षणिक एवं समग्र उत्कृष्टता के 15 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित “क्रिस्टल जुबली समारोह—उत्कृष्टता के 15 वर्ष” के तहत अंतरविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जमशेदपुर प्रांत के जेसुइट विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के 11 जेसुइट विद्यालयों के करीब 300 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया। मैदान पर खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। जेवियर स्कूल…
K. Durga Rao. सरायकेला। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में जिला के उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने राष्ट्रध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान के साथ पूरा स्टेडियम परिसर देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओत-प्रोत हो उठा। मौके जिला के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी और सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह के दौरान जिले में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग के पदाधिकारियों एवं जवानों…
K. Durga Rao. सरायकेला। आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 स्थित प्रभात पार्क में तेजस्विनी महिला संगठन की ओर से भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद एवं झामुमो नेता प्रो. कालीपद सोरेन उर्फ के.पी. सोरेन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण से पूर्व राष्ट्रगीत और इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए प्रो. के.पी. सोरेन ने तेजस्विनी महिला संगठन द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने संगठन की अध्यक्ष सह स्थानीय पार्षद नीतू शर्मा के प्रयासों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि…
K. Durga Rao. कांड्रा। पदमपुर (बालीडीह) की धरती पर फुटबॉल का रोमांच उस समय चरम पर पहुंच गया, जब डिबा-किशुन मेमोरियल क्लब की ओर से आयोजित भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार समापन हुआ। 48 टीमों के बीच हुए जोरदार मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया, वहीं बड़ी संख्या में जुटे दर्शकों ने पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में एएसएएम राहरगोड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में एएसएएम राहरगोड़ा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। खिताबी जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों और…
Campus Boom. जमशेदपुर। छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि जीवराज सिंह संधू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव एलन किम जोसेफ एवं कोषाध्यक्ष पलाश दास सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी, अभिभावक एवं विद्यालय कर्मी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद विद्यालय परिसर राष्ट्रगान से गूंज उठा। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के माध्यम से राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव एवं देशप्रेम की भावना व्यक्त की। मार्च पास्ट बना आकर्षण का…
Campus Boom. जमशेदपुर। मनपीटा गांव में रविवार को आयोजित विशेष ग्रामसभा में गौतम कर्मकार को मनपीटा का नया ग्राम प्रधान घोषित किया गया। मनपीटा मौजा के अंतर्गत आने वाले हुरलूंग, लुपुंगडीह, नूतनडीह और मनपीटा गांवों के ग्रामीणों की मौजूदगी में पारंपरिक विधि-विधान के साथ गौतम कर्मकार को ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई। विशेष ग्रामसभा में हुरलूंग पंचायत की मुखिया लीना मुंडा, उपमुखिया निरंजन रूही दास, वार्ड सदस्य सिधू कर्मकार, धनंजय सिंह मुंडा, मधु मंडल, मोजन महतो, पूर्व उपमुखिया राजेश कर्मकार, अमूल्य कर्मकार, कृष्णा सहित अन्य प्रबुद्ध ग्रामीण मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से गौतम कर्मकार को पगड़ी…

