Campus Boom. जमशेदपुर। द कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन की यूनाइटेड क्लब इकाई का चुनाव रविवार, 23 अगस्त 2026 को संपन्न हुआ। चुनाव में राकेश्वर पांडे को पुनः अध्यक्ष चुना गया। वहीं बीके डिंडा को कार्यकारी अध्यक्ष और ददन सिंह को महासचिव पद पर निर्विरोध चुना गया। निर्विरोध हुआ पदाधिकारियों का चयन चुनाव पदाधिकारी अंजनी कुमार, सहायक चुनाव पदाधिकारी संजय कुमार सिंह तथा पर्यवेक्षक सुब्रत देव की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। कमेटी मेंबरों के चुनाव में दिनेश कुमार पांडे, राजू सोना, सुभाष जेना और माधव हरपाल ने जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम की घोषणा गुप्त मतदान के माध्यम…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. जमशेदपुर। कोल्हान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (टाकू), चाईबासा की वार्षिक आमसभा रविवार को अब्दुल बारी मेमोरियल कॉलेज, जमशेदपुर में संघ के अध्यक्ष प्रो. इंदल पासवान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षकों की सेवा संबंधी समस्याओं, विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और उच्च शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। आमसभा में लंबित प्रोन्नति, वेतन निर्धारण, भविष्य निधि, परीक्षा पारिश्रमिक और विषयों के पुनर्संरचना समेत कई प्रस्तावों पर निर्णय लिए गए। आय-व्यय का प्रतिवेदन हुआ अनुमोदित कार्यक्रम की शुरुआत एबीएम कॉलेज के वाणिज्य विभाग के वरीय शिक्षक डॉ. जेपी नारायण और टाकू के पदाधिकारियों ने संयुक्त…
Campus Boom. जमशेदपुर। पद्मशाली सेवा संघम, बर्मामाइंस की ओर से पहली बार सावन मेला का भव्य आयोजन किया गया। सावन के उल्लास और उमंग से सजे इस आयोजन में समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता ने पूरे आयोजन को विशेष बना दिया। महिलाओं ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी सावन मेले की खास बात यह रही कि कार्यक्रम के संचालन और व्यवस्थापन में मुख्य भूमिका समाज की महिला सदस्यों ने निभाई। महिलाओं ने विभिन्न जिम्मेदारियां संभालते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसे महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सहभागिता का बेहतर उदाहरण…
Campus Boom. जमशेदपुर। श्री श्री चित्रगुप्त पूजा समिति, टेल्को सबुज कल्याण संघ की आवश्यक बैठक शनिवार को आम बागान मैदान, टेल्को में हुई। बैठक में आगामी चित्रगुप्त पूजा के आयोजन को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान समिति का पुनर्गठन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पूजा आयोजन को बेहतर एवं भव्य रूप देने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन बैठक में सर्वसम्मति से प्रकाश सहाय को अध्यक्ष, राजीव शरण को महासचिव और पंकज सिन्हा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं दिवाकर सिन्हा को उपाध्यक्ष, चंदेश्वर प्रसाद को सह कोषाध्यक्ष और…
Campus Boom. कांड्रा। गम्हरिया स्थित जेवियर स्कूल में विद्यार्थियों के लिए एकदिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान एवं तकनीक से जुड़े विभिन्न मॉडल प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फादर फ्रांसिस और सेबेस्टियन एसजे ने किया उद्घाटन विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन एक्सआईटीई कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर फ्रांसिस एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य सेबेस्टियन एसजे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर निर्णायक मंडली एवं अन्य अतिथियों का सम्मान भी किया गया। नई खोज से देश का नाम रोशन करें विद्यार्थी विद्यालय के प्रधानाचार्य सेबेस्टियन एसजे…
Campus Boom. राजकीय Russell (+2) उच्च विद्यालय, जगन्नाथपुर में आगामी 1 सितंबर 2026 को Job cum AI Awareness & Career Fair का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन E-Digital India Skill Development Institute के सहयोग से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल स्किल्स, करियर के नए अवसरों और बदलती रोजगार संभावनाओं से परिचित कराना है। शिक्षा की विरासत से आधुनिक तकनीक तक कार्यक्रम के माध्यम से Russell School की शैक्षणिक विरासत को आधुनिक तकनीक और कौशल विकास से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ वर्तमान समय में आवश्यक डिजिटल एवं…
Campus Boom. जमशेदपुर। न्यू बारीडीह पार्क महिला समिति की ओर से शनिवार को साकची स्थित यशवी इंटरनेशनल होटल में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। हरे परिधानों में सजी महिलाओं ने सावन के उल्लास और उमंग के बीच गीत-संगीत, नृत्य एवं विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। भजन और गीतों पर महिलाओं ने किया नृत्य कार्यक्रम की शुरुआत परिचय सत्र से हुई। इसके बाद भजन एवं फिल्मी गीतों पर महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। चुटकुलों और कविताओं की जुगलबंदी ने कार्यक्रम में हंसी-खुशी का माहौल बना दिया। फन गेम्स और डांस प्रतियोगिता में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।…
Campus Boom. जमशेदपुर। छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के प्रांगण में प्री-प्राइमरी एवं प्राइमरी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए मानसून बोनांजा 2026 का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। रंग-बिरंगे और उत्सवी माहौल में आयोजित कार्यक्रम में नन्हे विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत और विभिन्न मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा एवं आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव एलन किम जोसेफ ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मोनालिशा घोष विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित…
Campus Boom. भारतीय धातु संस्थान (आईआईएम), जमशेदपुर चैप्टर की ओर से कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए 14वीं आईआईएम जमशेदपुर वार्षिक धातुकर्म एवं पदार्थ विज्ञान क्विज (IIM Jsr AM2Q-2026) का आयोजन 25 अगस्त को किया जाएगा। प्रतियोगिता दोपहर दो बजे से बर्मामाइंस स्थित सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल) के सभागार में होगी। स्कूली विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा बढ़ाना उद्देश्य आयोजकों के अनुसार, वार्षिक क्विज आईआईएम जमशेदपुर चैप्टर की प्रमुख शैक्षणिक आउटरीच पहल है। इसका उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों में धातुकर्म एवं पदार्थ विज्ञान के प्रति रुचि और जागरूकता विकसित करना है। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को धातु, मिश्रधातु, उन्नत…
Campus Boom. जमशेदपुर। पारिवारिक रिश्तों, मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक मूल्यों पर आधारित बंगाली शॉर्ट फिल्म ‘प्रायश्चित्त’ बनकर तैयार हो गई है। जमशेदपुर के कलाकारों की महत्वपूर्ण भागीदारी वाली इस फिल्म को विभिन्न फिल्म फेस्टिवल्स में भेजा गया है। फिल्म को आगामी जमशेदपुर ‘शॉर्ट्स’ फिल्म फेस्टिवल के लिए भी भेजा गया है। फिल्म फेस्टिवल का सफर पूरा होने के बाद इसे यूट्यूब पर दर्शकों के लिए रिलीज करने की योजना है। स्वतंत्र फिल्मकार सुप्रियो मुखर्जी ने किया निर्देशन फिल्म का निर्देशन स्वतंत्र फिल्मकार सुप्रियो मुखर्जी ने किया है। कोलकाता में निजी क्षेत्र में कार्यरत मुखर्जी नौकरी के साथ पिछले कई वर्षों…

